श्रीमान जी आज दिनांक 26.7.26 को आगामी श्रावण मास कावड़ यात्रा एवं चेहल्लुम को शांति एवं कुशलता पूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना कुंदरकी परिसर में धर्मगुरु, पूर्व एवं वर्तमान प्रधान, कावड़ जत्थेदार, DJ संचालक, कावड़ कैंप संचालक, जन प्रतिनिधि, संभ्रांत व्यक्ति आदि एवं शांति समिति के सदस्यों की गोष्ठी आयोजित कर सभी को दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने एवं कोई नई परंपरा न डालने, डीजे की निर्धारित ऊंचाई तथा प्रतिकूल गाने का प्रयोग न करने आदि के संबंध में महान्याय उत्तर प्रदेश शासन एवं उच्च स्तर से जारी निर्देशों पर पालन करने हेतु अवगत कराया गया।
तैनाती का नया पता है लखनऊ। वही शहर जहां जन्म हुआ, पला-बढ़ा, पढ़ा और जिस मुक़ाम को हासिल करना था आज उसकी सेवाएँ देने अपनी मातृभूमि आ गया। अपने जगह होने पर ज़िम्मेवारी का एहसास कई गुना बढ़ जाता है। पर एक आश्वस्ति भी है कि अपनों के बीच काम करना है। मुरादाबाद से उ.प्र. की राजधानी का सफ़र नई संभावनाओं की तलाश का ज़रिया है। अपनी क़ाबिलियत को सिद्ध करने का मौक़ा।
तहज़ीबों के शहर, विकास की नित-नई इबारत लिखते इस शहर को, अपनी जन्मभूमि को मेरा प्रणाम। आप सबका स्नेह और शुभकामनाएँ बनी रहे।
#BijnorPolice
पुलिस अधीक्षक, जनपद बिजनौर द्वारा समन्वय गोष्ठी के उपरान्त उत्तराखण्ड राज्य के सीमावर्ती जनपदों से गोष्ठी में प्रतिभाग करने वाले पुलिस अधिकारियों को जनपद बिजनौर की ओडीओपी कलाकृति भेंट कर सम्मानित किया गया । (3/3)
#UPPolice
#BijnorPolice
थाना नांगल क्षेत्रान्तर्गत बरकातपुर मिल गेस्ट हाउस में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड राज्य के सीमावर्ती जनपद के अधिकारियों के साथ समन्वय गोष्ठी के संबंध में पुलिस अधीक्षक बिजनौर की बाइट।(2/3)
#UPPolice
#BijnorPolice
थाना नगीना देहात पुलिस द्वारा वृद्ध महिला की हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त मृतका का पुत्र एवं पुत्रवधु गिरफ्तार ।
#UPPolice
#BijnorPolice
थाना नगीना देहात पुलिस द्वारा लूट/चोरी की योजना बना रहे 02 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड के उपरान्त अवैध शस्त्र मय कारतूस, अवैध चाकू व घटना में प्रयुक्त बुलेरो पिकअप गाडी सहित गिरफ्तार करने के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगीना की बाइट ।
#UPPolice
#BijnorPolice
थाना नगीना देहात पुलिस द्वारा लूट/चोरी की योजना बना रहे 02 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड के उपरान्त अवैध शस्त्र मय कारतूस, अवैध चाकू व घटना में प्रयुक्त बुलेरो पिकअप गाडी सहित किया गिरफ्तार । (1/2)
#UPPolice#BijnorFreeFromIllegalArms
किन्नर समाज द्वारा दिनांक 01.01.24 को थाना नजीबाबाद क्षेत्रान्तर्गत सुपारी लेकर हत्या की योजना बना रहे अभि0 को हत्या जैसे जघन्य अपराध कारित करने से पूर्व ही पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों सहित गिरफ्तार करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक बिजनौर से भेंट कर नजीबाबाद पुलिस की प्रशंसा की गई।
#BijnorPolice
पुलिस अधीक्षक, जनपद बिजनौर द्वारा पुलिस कार्यालय पर जनसुनवाई के दौरान कुल 27 शिकायतों को सुना गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त प्रार्थना पत्र (शिकायतों) पर प्रभावी कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
#UPPolice