महान संत गुरु रविदास जी की जयंती पर सादर नमन। उन्होंने जीवनपर्यंत मानव सेवा को लक्ष्य बनाए रखा, सामाजिक समानता, एकता और समता का संदेश दिया। हमें उनकी शिक्षाओं और मूल्यों को आत्मसात कर सभी की भलाई के लिए कार्य करना चाहिए।
25 लोकसभा मेंबर हैं, कृपा करके जाकर कभी मिलिएगा ERCP के लिए... प्रधानमंत्री जी दौसा में आ रहे हैं मैंने सुना है, इससे अच्छा मौका नहीं आएगा। या तो हम सब चलें दिल्ली पीएमओ के अंदर पीएम हाउस के अंदर, जाकर मिलें, उनको अपना वादा याद दिलाएंगे ERCP का और इसमें कोई हर्ज भी नहीं है...
केंद्रीय बजट 1 तारीख को आया था, उसमें सब जगह उन्होंने अलॉकेशन कम कर दिए हैं, कृषि में 5 पर्सेंट, फसल बीमा में 12 पर्सेंट, किसान सम्मान निधि में 13 %, मनरेगा में 33 %, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का बजट 31 पर्सेंट, फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन पीडीएस तक का 30 पर्सेंट कम कर दिया।
राजस्थान का इंश्योरेंस कवरेज 2015-16 में 19 प्रतिशत था जो अब 90 प्रतिशत हो गया है, जबकि उत्तर प्रदेश में यह 16 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 22, पंजाब में 25, हरियाणा में 26, मध्य प्रदेश में 38 तथा गुजरात में 44 प्रतिशत है। NICU तथा PICU की संख्या लगभग 4 गुना बढ़ाई गई है।