उत्तर प्रदेश की मा. राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी के जीवन-वृत्त पर आधारित पुस्तक "चुनौतियाँ मुझे पसंद हैं" का विमोचन भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी के कर कमलों से दिनांक 01मई 2025 को होना सुनिश्चित हुआ है।
कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा हेतु कार्यक्रम स्थल डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ का आज निरीक्षण किया।
@anandibenpatel@GovernorofUp
आज ग्रामसभा-वनइमिलिया, विकासखंड- राजगढ़, मिर्ज़ापुर में श्री नन्दलाल भारती (ग्रामप्रधान) द्वारा निर्मित “डॉ भीमराव अंबेडकर क्रिकेट स्टेडियम” का उद्घाटन कर उपस्थित जनमानस को संबोधित किया ।
उत्तर प्रदेश सरकार में माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन प्रदान करें, जिससे आप जनसेवा के अपने संकल्प में निरंतर सफल होती रहें।
जनपद प्रतापगढ़ के ग्राम पुरैला, थाना देल्हूपुर निवासी श्री कमलेश विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव @ApnaDalOfficial की पूज्य माता श्री के निधन के बाद उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की ।
आज विधानसभा-मड़िहान, विकासखंड-राजगढ़, ग्रामसभा-पटिहटा निवासी श्री अनीश सोनकर के पूज्य पिताजी स्व. कैलाशनाथ सोनकर जी (प्रदेश सचिव, @ApnaDalOfficial अनुसूचित जाति/जनजाति मंच) के दुःखद निधन पर शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदना व्यक्त की।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दे।
आज अपना दल (एस) के तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी डॉ. गया प्रसाद कटियार जी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कैंप कार्यालय लखनऊ में माननीय मंत्री श्री आशीष पटेल जी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
आज मिर्जापुर स्थित सरदार पटेल चौक भरूहना कार्यालय में NDA पदाधिकारियों एवं आम जनता की समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनकल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है, हर समस्या का समाधान सुनिश्चित करना ही हमारा संकल्प है।