बिसलेरी पर कार्रवाई के पीछे सिर्फ गुणवता का मामला है या बाजार की कोई बड़ी लड़ाई भी चल रही है?
देश के सबसे बड़े पैकेज्ड वाटर ब्रांडस में शामिल बिसलेरी इन दिनों विवादों में है। लेकिन अब इस मामले में एक नया एंगल सामने आ रहा है।
आखिर विवाद क्या है?
FSSAI की जाँच में बिसलेरी के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के सेम्पल में निर्धारित मानक से अधिक ब्रोमेट पाए जाने की बात सामने आई।
इसके बाद सैंपल रेफरल लैब भेजे भेजे गए, जहां PAHs पाए जाने के आधार पर इसे असुरक्षित घोषित कर दिया गया।
दोनों रिपोर्ट्स के आधार पर मुकदमा चलाने की मंजूरी दी गई।
अब नया एंगल क्या है? बिसलेरी बनाम कैम्पा!
बाजार में रिलायंस ने अपने ब्रांड कैंपा के जरिए ड्रिंकिंग वॉटर सेगमेंट में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश की है।
लेकिन इस बाजार में पहले से स्थापित ब्रांड्स के सामने जगह बनाना आसान नहीं है।
कैंपा को बाजार में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है वही कंपनी की ओर से आक्रामक कीमतों पर प्रोडक्ट बेचने की रणनीति भी अपनाई जा रही है।
इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ लोग बिसलेरी के खिलाफ हुई कार्रवाई को बाजार की प्रतिस्पर्धा से जोड़कर देख रहे है।
हालांकि, अभी तक ऐसा कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है जो बिसलेरी के खिलाफ कार्यवाई को रिलायंस या कैम्पा की किसी साजिश से जोड़ता हो।
लेकिन सवाल बड़ा है: क्या ये सिर्फ खाद्य सुरक्षा का मामला है या इसके पीछे बाजार की प्रतिस्पर्धा का कोई दूसरा पहलू भी है।
आखिर ओरी में ऐसा क्या खास है कि बॉलीवुड का शायद ही कोई बड़ा सेलिब्रिटी हो, जिसके साथ उसकी तस्वीर न हो।
चाहे बॉलीवुड स्टार्स हो, बिजनेस टायकून हो या बड़े बड़े सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, orry हर जगह नजर आता है।
दिलचस्प बात यह है कि Orry खुद बड़ा कोई फिल्म स्टार नहीं है, फिर भी उसकी सेलिब्रिटी दुनिया में बड़ी पहचान है।
उसकी सबसे बड़ी ताकत शायद उसकी शानदार नेटवर्किंग, मिलनसार स्वभाव और लोगों से जुड़ने का का अनोखा अंदाज है।
आखिर Orry ने ऐसा कोनसा फॉर्मूला अपनाया है, जिससे हार बड़ा सेलिब्रिटी उसके साथ तस्वीर खिंचवाना चाहता है?
@grok ??