आज 11 जून 2025, मेरे पिता स्व॰ राजेश पायलट जी की 25वीं पुण्यतिथि पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं।
उनकी जनसेवा, सच्चाई और साहस मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने किसानों, युवाओं सहित हर वर्ग के लिए सम्मान और सशक्तिकरण का संकल्प लिया था — वे अपने विनम्र व्यवहार, कड़ी मेहनत और देश के प्रति समर्पण से हर दिल में अपनी जगह बना पाए।
उनको मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।
#राजेश_पायलट_अमर_रहे
आज कांग्रेस अध्यक्ष @Kharge जी एवं नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी ने महासचिवों एवं प्रदेश प्रभारियों की मीटिंग ली।
कांग्रेस को संगठनात्मक मजबूती प्रदान करने के लिए हम संकल्पित है। वंचित वर्गों के सशक्तिकरण, समानता एवं न्याय के संदेश पर चर्चा की।
📍इंदिरा भवन
नई दिल्ली
शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक, राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष, बड़े भाई साहब @ManishYadavIn जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ l
मैं ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।
लोकतंत्र में जनता ही माई-बाप है और जनादेश शिरोधार्य है, विनम्रता से स्वीकार है।
मैं नतीजों से आहत जरूर हूँ, लेकिन अचंभित नहीं हूँ..
कांग्रेस पार्टी #Rajasthan में निःसंदेह रिवाज़ बदल सकती थी लेकिन अशोक गहलोत जी कभी कोई बदलाव नहीं चाहते थे। यह कांग्रेस की नहीं बल्कि अशोक गहलोत जी की शिकस्त है।
गहलोत के चेहरे पर, उनको फ्री हैंड देकर, उनके नेतृत्व में पार्टी ने चुनाव लड़ा और उनके मुताबिक प्रत्येक सीट पर वे स्वयं चुनाव लड़ रहे थे।
न उनका अनुभव चला, न जादू और हर बार की तरह कांग्रेस को उनकी योजनाओं के सहारे जीत नहीं मिली और न ही अथाह पिंक प्रचार काम आया।
तीसरी बार लगातार सीएम रहते हुए गहलोत ने पार्टी को फिर हाशिये पर लाकर खड़ा कर दिया। आज तक पार्टी से सिर्फ़ लिया ही लिया है लेकिन कभी अपने रहते पार्टी की सत्ता में वापसी नहीं करवा पाए गहलोत..
आलाकमान के साथ फ़रेब, ऊपर सही फीडबैक न पहुँचने देना, किसी को विकल्प तक न बनने देना, अपरिपक्व और अपने फायदे के लिए जुड़े लोगों से घिरे रहकर आत्ममुग्धता में लगातार गलत निर्णय और आपाधापी में फैसले लिए जाते रहना, तमाम फीडबैक और सर्वे को दरकिनार कर अपनी मनमर्जी और अपने पसंदीदा प्रत्याशियों को उनकी स्पष्ट हार को देखते हुए भी टिकट दिलवाने की जिद...
आज के ये नतीजे तय थे। मैं स्वयं मुख्यमंत्री को यह पहले बता चुका था, कई बार आगाह कर चुका था लेकिन उन्हें कोई ऐसी सलाह या व्यक्ति अपने साथ नहीं चाहिए था जो सच बताए।
मैं छः महीने लगातार घूम-घूम कर राजस्थान के कस्बों-गांव-ढाणी में गया, लोगों से मिला, हजारों युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किये, लगभग 127 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्ट सीएम को लाकर दी, ज़मीनी हक़ीकत को बिना लाग-लपेट सामने रखा ताकि समय पर सुधारात्मक कदम उठाते हुए फैसले किये जा सकें जिससे पार्टी की वापसी सुनिश्चित हो... मैंने खुद ने भी चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी, पहले बीकानेर से फिर सीएम के कहने पर भीलवाड़ा से, जिस सीट को हम 20 साल से हार रहे थे, लेकिन ये नया प्रयोग नहीं कर पाए, और बीडी कल्ला जी के लिए मैंने 6 महीने पहले बता दिया था कि वे 20 हजार से ज्यादा मत से चुनाव हारेंगे और वही हुआ। अशोक गहलोत जी के पार्ट पर इस तरह फैसले लिए गए कि विकल्प तैयार ही नहीं हो पाए...
25 सितंबर की घटना भी पूरी तरह से प्रायोजित थी जब आलाकमान के खिलाफ़ विद्रोह कर अवमानना की गई और उसी दिन से शुरू हो गया था खेल....
#ElectionResults #RajasthanElectionResult
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। सत्य, अहिंसा, प्रेम और शांति पर आधारित उनके आदर्शों ने स्वतंत्रता संग्राम को नई शक्ति प्रदान की। उनके सार्वभौमिक विचार प्रत्येक मानव के कल्याण को लक्षित थे। बापू सदैव मानवता के लिए पूज्य रहेंगे।
#GandhiJayanti2023
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) का सदस्य बनाए जाने पर मैं आदरणीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी, CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी का आभार व्यक्त करता हूं।
हम सभी कांग्रेस की रीति-नीति व विचारधारा को सशक्त करते हुए उसे और अधिक मजबूती से जन-जन तक पहुँचाएंगे।
@kharge@RahulGandhi@INCIndia
राहुल गांधी जी ने सोनीपत में धान रोपते समय एक किसान बहन से वादा किया- आंखों का ऑपरेशन कराने का। किसान बहनों से वादा किया- दिल्ली दिखाने का।
राहुल जी ने वादा निभाया- आँख का ऑपेरशन भी कराया, दिल्ली भी दिखाई, फिर साथ बैठकर भोजन भी किया।
यही तो है हमारा INDIA…परस्पर प्रेम और स्नेह से भीगा हुआ।
पूरा वीडियो यूट्यूब पर:
https://t.co/VSZlimuwF6
@RahulGandhi@priyankagandhi
@SachinPilot किसानों के लोकप्रिय नेता,
पूर्व केंद्रीय मंत्री
स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि पर उन्हें मेरा कोटि कोटि नमन।#RajeshPilot@SachinPilot
जनसंघर्ष यात्रा संपन्न होने के बाद कल जयपुर के ऐतिहासिक झारखंड महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं जनता की सुख-समृद्धि व उन्नति के लिए प्रार्थना की।
ॐ नमः शिवाय 🙏