प्रभु की योजना को समझना हमेशा संभव नहीं, पर उस पर विश्वास रखना हमेशा संभव है।
जो मिला है उसे प्रभु की कृपा समझो, जो नहीं मिला उसे प्रभु की इच्छा, तब जीवन में शिकायत कम और शांति अधिक होगी..!!
दुनिया का स्वभाव परिवर्तनशील है; लोग आते हैं, साथ चलते हैं और फिर अपने मार्ग पर बढ़ जाते हैं। अतः जो व्यक्ति अपने आत्मबल, विवेक और धैर्य को आधार बना लेता है, वह बाहरी अपेक्षाओं के बंधन से मुक्त हो जाता है..!!!
सत्य यही है कि आपके दुख का भार अंततः आपको ही उठाना पड़ता है। दुनिया कुछ पल सहानुभूति जता सकती है, पर आपकी पीड़ा को पूरी तरह महसूस कोई नहीं कर सकता। इसलिए अपने भीतर इतनी शक्ति विकसित कीजिए कि हालात बदलें या न बदलें, आपका साहस कभी न बदले..!!!
इसलिए किसी से अपेक्षा मत रखो, क्योंकि अपेक्षा ही दुःख का मूल है।
जो बिना अपेक्षा के प्रेम करता है, वही जीवन का वास्तविक अर्थ समझता है।
संबंधों का सम्मान करो, पर उन्हें अपना आधार मत बनाओ;
आधार केवल स्वयं बनो और विश्वास केवल उस परम सत्ता पर रखो, जो कभी साथ नहीं छोड़ती..!!!
इस संसार का सबसे बड़ा सत्य यही है कि कोई किसी का स्थायी नहीं होता।
मनुष्य संबंधों को प्रेम का नाम देता है, पर अधिकांश संबंध आवश्यकता की डोर से बंधे होते हैं
जब तक स्वार्थ की लौ जलती है, अपनापन दिखाई देता है
और जब आवश्यकता समाप्त हो जाती है, तो वही चेहरे समय की भीड़ में खो जाते है
अपेक्षाएँ जितनी कम होंगी, मन उतना ही शांत रहेगा।
क्योंकि संसार का नियम प्रेम नहीं, परिवर्तन है;
आज जो अपना है, कल वह पराया भी हो सकता है।
इसलिए लोगों से नहीं, अपने कर्मों से संबंध रखो और परिणाम को समय पर छोड़ दो..!!!
करत-करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान,
रसरी आवत-जात ते सिल पर पड़त निशान।
लगातार मेहनत और अभ्यास करने से साधारण व्यक्ति भी बुद्धिमान और सफल बन जाता है। जैसे बार-बार रस्सी के रगड़ने से पत्थर पर भी निशान पड़ जाते हैं...!!!
“जाके पैर न फटी बिवाई, सो क्या जाने पीर पराई।”
जिस व्यक्ति ने स्वयं कभी दुख, कष्ट या संघर्ष नहीं झेला, वह दूसरों की पीड़ा को सही ढंग से नहीं समझ सकता...!!!
@KalpanaJen35291 किस्मत अगर लिखने का हक़ मिलता हमें,
तो तेरे नाम के बिना कोई लकीर ना होती।
जो अधूरी रह गई इस दिल की कहानी,
वो शायद फिर कभी इतनी गहरी ना होती...!!!
@KalpanaJen35291 ना चाहतों का हिसाब चाहिए,
ना मोहब्बत का कोई जवाब चाहिए।
बस तू मिल जाए कभी मुस्कुराते हुए,
हमें तो ज़िंदगी का वही ख़ूबसूरत ख़्वाब चाहिए...!!!
@KalpanaJen35291 तुझसे दूर रहकर भी तुझसे दूर कहाँ हैं हम,
तेरी यादों के हर मोड़ पर आज भी वहीं हैं हम।
तू चाहे ना समझे मेरे इश्क़ की ख़ामोशी को,
मगर तेरे नाम से आज भी मुस्कुरा उठते हैं हम...!!!