Section Officer, AC-69, Mustafabad, District North East, Delhi inspected the Special Awareness Camp organised under #SIR2026 and reviewed the arrangements, interacted with the election staff, and issued necessary directions to ensure the smooth and effective conduct of the ongoing electoral revision activities.
#SVEEP #ElectionCommissionOfIndia
#DMNorthEastDelhi
@ToyotaIndia
मैं अपनी कार की सर्विस हेतु उत्तम टोयोटा, साहिबाबाद आया हूँ। मुझे ₹3,900 लेबर चार्ज तथा लगभग ₹2,150 पार्ट्स/सामान का अनुमानित खर्च बताया गया है।कृपया बताने का कष्ट करें कि क्या यह शुल्क आपकी अधिकृत सर्विस प्राइसिंग के अनुरूप है। यदि नहीं, तो कृपया मामले की जाँच करे
माननीय शिक्षा मंत्री महोदय, @ashishsood_bjp जय महाकाल🙏
सादर निवेदन है कि दिल्ली के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों (Guest Teachers) को आज तक प्रति माह एक भी आकस्मिक अवकाश (Casual Leave - CL) की सुविधा प्रदान नहीं की गई है। विशेष रूप से महिला अतिथि शिक्षिकाओं को मासिक धर्म, अस्वस्थता अथवा अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों में अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में भी वे अवकाश लेने से हिचकिचाती हैं, क्योंकि अवकाश लेने पर उनके वेतन में कटौती कर दी जाती है।
माननीय मुख्यमंत्री महोदया, @CMODelhi@gupta_rekha आप स्वयं एक महिला हैं, इसलिए महिलाओं की इन व्यावहारिक एवं मानवीय कठिनाइयों को भली-भांति समझ सकती हैं। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि महिला अतिथि शिक्षिकाओं सहित सभी अतिथि शिक्षकों के लिए न्यूनतम संख्या में आकस्मिक अवकाश(CL) की व्यवस्था करने की कृपा करें।
इसके अतिरिक्त, पूरे देश में सामान्यतः प्रत्येक कर्मचारी—चाहे वह किसी निजी प्रतिष्ठान, दुकान या अन्य संस्थान में कार्यरत हो—को राष्ट्रीय अवकाशों (National Holidays 26 Jan, 15 Aug, 2 Oct) पर सवेतन अवकाश (Paid Leave) का अधिकार प्राप्त होता है। किंतु अत्यंत खेद का विषय है कि दिल्ली के अतिथि शिक्षकों के राष्ट्रीय अवकाशों के दिनों का भी वेतन काट लिया जाता है। यह न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि उनके मनोबल को भी प्रभावित करता है।
महोदय, आपको शिक्षा मंत्री के रूप में जनसेवा का पर्याप्त अनुभव प्राप्त हो चुका है। यदि अतिथि शिक्षकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए उनके लिए आकस्मिक अवकाश तथा राष्ट्रीय अवकाशों पर सवेतन अवकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, तो इससे हजारों अतिथि शिक्षकों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी तथा शिक्षा व्यवस्था में भी सकारात्मक संदेश जाएगा।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि इस विषय पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आवश्यक नीति-निर्णय लेने की कृपा करें।
सादर।
IOCL/Indane suspended my brother-in-law gas connection without any prior notice. The agency is neither answering calls nor responding on WhatsApp. No action has been taken even after a CPGRAMS complaint. RTI filed on 22 May has still not been transferred to the concerned PIO within the prescribed time i.e 5 days. This reflects clear negligence of duty by the officials. Aadhaar and electricity bill were already submitted earlier, so why are the same documents being demanded again and again? Kindly investigate and resolve the matter.
@IndianOil_Delhi@PetroleumMin@HardeepSPuri@DelhiIocl@IndianOilcl
@nkgurjar4bjp
माननीय विधायक जी,
नंदकिशोर गुर्जर जी
विधानसभा क्षेत्र -लोनी -53
विषय: जावली से राजपुर मार्ग पर सार्वजनिक नल की व्यवस्था हेतु निवेदन।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं पुनीत भाटी निवासी राजपुर आपके विधानसभा क्षेत्र का एक जागरूक नागरिक हूँ। मैं आपको यह अवगत कराना चाहता हूँ कि जवाली से राजपुर जाने वाले मार्ग पर एक मैदान स्थित है, जहाँ से प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं।
इस स्थान पर पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मैंने इस संबंध में पिछले लगभग पाँच वर्षों से लगातार निवेदन किया है तथा पूर्व में लिखित पत्र भी प्रस्तुत कर चुका हूँ, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है।
मैं स्वयं आपके चुनाव के समय राजपुर क्षेत्र में बूथ एजेंट के रूप में भी कार्य कर चुका हूँ और सदैव आपके समर्थन में रहा हूँ। अतः आपसे पुनः विनम्र निवेदन है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए उक्त स्थान पर एक सार्वजनिक नल/जल व्यवस्था शीघ्र करवाने की कृपा करें।
आपकी इस कृपा से क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को प्रतिदिन राहत मिलेगी।
@Crompton_India सेवा में,
निवेदन है कि मैंने आपके प्रतिष्ठान से पिछले महीने एक एयर कूलर खरीदा था। खरीदते समय मुझे बताया गया था कि इस कूलर पर 5 वर्ष की गारंटी है।
दिनांक 24-03-26को जब मैंने कूलर चालू किया, तो उसमें से बहुत ही खराब बदबू आने लगी तथा उसका पंप भी सही तरीके से कार्य नहीं कर रहा है। यह समस्या केवल एक महीने के भीतर उत्पन्न हो गई है, जो कि उत्पाद की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लगाती है।
जब मैंने इस संबंध में शिकायत की, तो मुझसे ₹500 का चार्ज मांगा जा रहा है जबकि यह उत्पाद अभी गारंटी अवधि में है। गारंटी के दौरान इस प्रकार का शुल्क लेना उचित नहीं है।
अतः आपसे निवेदन है कि कृपया मेरे कूलर को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के शीघ्र ठीक किया जाए या आवश्यक होने पर उसे बदला जाए।🥲🥲🥲
धन्यवाद।
Census 2027 in Delhi
Govt. Teacher= On duty
Asha Worker= On duty
Aanganbadi Worker= On duty
MCD Employee= On duty
GUEST TEACHER= देश हित में काम करे ।
Means
गेस्ट टीचर्स ही सच्चे देशभक्त हैं 💪
🇮🇳जय भारत🇮🇳
@Dir_Education@socialjurist@PMOIndia@ashishsood_bjp@gupta_rekha
भजनपुरा-शेरपुर चौक (अग्रवाल स्वीट्स के नज़दीक) नाले की पुलिया काफी समय से टूटी हुई पड़ी है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
PWD से संपर्क करने पर बताया गया कि यह मामला DMRC के अंतर्गत आता है।
अतः Delhi Metro Rail Corporation से निवेदन है कि कृपया इस समस्या का संज्ञान लें और पुलिया की मरम्मत शीघ्र कराएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
@OfficialDMRC@LtGovDelhi@LokNiwasDelhi@SandhuTaranjitS@MCD_Delhi@DelhiPwd@iamprabhat28
वज़ीराबाद रोड पर DMRC के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में (भजनपुरा से गोकल पुरी) में बीच में DMRC ने poles पर लाइट्स लगा दी है लेकिन एक भी लाइट नहीं जल रही, जिससे सड़क पर रात में अँधेरा रहता है, कृपया इस मामले पर DMRC के उच्च अधिकारी संज्ञान लें और कोई दुर्घटना होने से पहले कुछ करें........@OfficialDMRC@dtptraffic@CPDelhi@DCPTrafficER@LtGovDelhi@SandhuTaranjitS@LokNiwasDelhi@CMODelhi