मैं पूछना चाहती हूं @BJP4India और @NarendraModi Govt से कि क्या इनके परिवार वालों को आजीवन पेंशन मिलेगी l
क्या इनके परिवार को आजीवन केन्टीन facility मिलेगी l
जब परमानेन्ट सैनिक को सुविधा दी जाती है तो आखिर इन नौजवान ने भी तो खुद की शहादत दी है?
है कोई जबाब @rajnathsingh जी ll
हमारी मांग:
• 25% सैनिक, जिन्हें रेगुलर किया जा रहा है, उन्हें retrospectively रेगुलर सैनिक की तरह सारे लाभ दिए जाएं- जब से वे अग्निवीर के रूप में भर्ती हुए थे
• अग्निवीरों को भी रेगुलर सैनिक की तरह 90 दिन की छुट्टी दी जाए
• अग्निवीरों को शादी करने की अनुमति दी जाए, क्योंकि यह उनका Fundamental right है
• जिन अग्निवीरों को मेडिकली बोर्ड आउट किया गया है, उन्हें Remuster किया जाए
• जो अग्निवीर शहीद हुए हैं, रेगुलर सैनिकों की तरह उनके परिवारों को सारे लाभ और ताउम्र पेंशन दी जाए
• अग्निवीरों को रेगुलर सैनिकों के मुकाबले हर महीने सिर्फ 40 हजार रूपए दिए जाते हैं, ऐसे में उनकी बाकी सुविधाओं का पैसा कहां गया, उसका हिसाब देश को दिया जाए
हम आज से 'जय जवान - पार्ट 2' शुरू करेंगे और ये लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक अग्निवीर योजना ख़त्म नहीं हो जाती।
: EX-सर्विसमैन विभाग के चेयरमैन @ColRohitChaudry जी
📍 दिल्ली
सबसे पहला और सबसे बड़ा सवाल कि जिन लाखो युवाओं ने 2022 के बाद सैन्य भर्ती की तैयारी करना यह सोचकर छोड़ दिया था कि यह 4 साल की सैन्य सेवा है इसमें भविष्य नहीं है उन युवाओं का क्या होगा।
आज कैबिनेट ने 4 साल की बजाय 2 साल का सेवा विस्तार देकर 6 साल कर दिया है कल परमानेंट कर दोगे तो इन लाखों युवाओं के भविष्य के साथ जो चार साल बोलकर खिलवाड़ किया गया उसका क्या।
जब 4 सालों में जवानों का परफॉर्मेंस बेस्ट रहा है तो फिर उन्हें सिर्फ 2 साल का सेवा विस्तार क्यों मिल रहा है जवानों को परमानेंट क्यों नहीं किया जा सकता।
6 साल बाद आप फिर से 75% जवानों को बाहर कर दोगे और सिर्फ 25% को रखोगे।
तो घूम फिर कर सिर्फ 2 साल के सेवा विस्तार का कैबिनेट ने जुमला दे दिया है।
जिसे लेकर अब सरकार ढिंढोरा पीटेगी कि हमने अग्नि वीरों का 2 साल सेवा विस्तार बढ़ा दिया जैसे देश भर में GST की दरे बढ़ाकर कम करने का ढिंढोरा पीटा गया।
इसी तरह अग्निवीर स्कीम में 2 साल के सेवा विस्तार का ढिंढोरा सरकार द्वारा खूब पीटा जाएगा।
देश और भारत माता के लिए अपनी आन, बान, शान और जान तक समर्पित करने वाले जवानों के साथ यह अन्याय है कि उन्हें परमानेंट नहीं किया जा रहा है।
बेशर्म, बेहूदा, बेकार प्रधानमंत्री: BBB
ध्यान से पढ़िए... अंत तक...
देश के प्रधानमंत्री को EVM, बैलेट पेपर और मतदाता सूची के बीच का अंतर समझ नहीं आता, या फिर वे जानबूझकर देश की जनता को मूर्ख बनाने की कोशिश कर रहे हैं?
आज चार राज्यों में MLC चुनावों के नतीजे आए और कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री मोदी ने बैलेट पेपर को लेकर तंज कसा है।
और ऐसे ही मोदी की तरह पूरा गोदी मीडिया मैदान में उतर आया।
ऐसा माहौल बनाया जा रहा है मानो बैलेट पेपर से भाजपा की जीत ने चुनाव आयोग पर लगे सारे आरोपों को गलत साबित कर दिया हो।
भाई, वोट डालने की मशीन और वोट डालने का अधिकार, दोनों अलग-अलग चीजें हैं,
मतदाता सूची में किसी योग्य नागरिक का नाम गलत तरीके से हटा दिया जाए, किसी अपात्र व्यक्ति का नाम जोड़ दिया जाए या एक ही व्यक्ति की फर्जी प्रविष्टियां मौजूद हों, तो बैलेट पेपर से चुनाव कराने पर ये समस्याएं अपने आप कैसे समाप्त हो जाएंगी?
- क्या बैलेट पेपर मतदाता सूची की जांच करता है?
- क्या बैलेट पेपर फर्जी मतदाताओं की पहचान करता है?
- क्या बैलेट पेपर यह सुनिश्चित करता है कि किसी वास्तविक मतदाता का नाम सूची से न हटे?
नहीं न?
तो फिर प्रधानमंत्री किस बात की ठिठोली ले रहे हैं?
और उससे भी बड़ा सवाल यह है कि गोदी मीडिया इस बुनियादी अंतर को समझाने के बजाय प्रधानमंत्री की बात को ही अंतिम सत्य बनाकर परोस रहा है।
EVM बनाम बैलट पेपर भी मुद्दा है, लेकिन उससे कहीं बड़ा मुद्दा वोटर लिस्ट फ्रॉड का है...
EVM की विश्वसनीयता पर सवाल अपनी जगह हैं, लेकिन मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के आरोप एक अलग विषय हैं।
इसी तर्क से यदि कांग्रेस कोई बैलेट पेपर वाला चुनाव जीत जाए, तो क्या प्रधानमंत्री स्वीकार कर लेंगे कि मतदाता सूचियों में गड़बड़ी हुई थी?
यह तर्क नहीं, राजनीतिक तमाशा है।
और सबसे दिलचस्प बात सुनिए.....
जिन MLC चुनावों का उदाहरण देकर देश को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया जा रहा है, उनमें मुख्यतः शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के पंजीकृत मतदाता मतदान करते हैं, पूरी विधानसभा की आम मतदाता आबादी नहीं।
यानी निर्वाचन क्षेत्र अलग, मतदाता वर्ग अलग, चुनाव का स्वरूप अलग और आरोपों का संदर्भ भी अलग।
लेकिन निष्कर्ष ऐसा निकाला जा रहा है जैसे देश की पूरी चुनावी व्यवस्था को क्लीन चिट मिल गई हो।
इसे अंग्रेजी में False Equivalence और Red Herring कहते हैं।
जब असली सवाल का जवाब न हो तो उससे मिलता-जुलता दूसरा मुद्दा खड़ा कर दो और फिर उसी पर विजय घोषित कर दो।
किसी राजनीतिक दल की हार को चुनाव आयोग की निष्पक्षता का प्रमाणपत्र बनाकर पेश करना बौद्धिक बेईमानी है।
ये चोर मचाये शोर, चोर की दाढ़ी में तिनका वाली बात है,
चुनाव आयोग की विश्वसनीयता किसी पार्टी की जीत या हार से तय नहीं होती, बल्कि उसकी पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही से तय होती है।
यदि मतदाता सूची में अनियमितताओं के गंभीर आरोप हैं, तो उनका जवाब रिकॉर्ड, दस्तावेज, जांच और प्रमाणों से दिया जाना चाहिए।
प्रधानमंत्री की बेशर्मी वाली ट्वीट, गोदी मीडिया के टीवी एंकरों की चीख-पुकार और सोशल मीडिया की ट्रोल आर्मी से नहीं।
लोकतंत्र में चुनाव जीतना और चुनावी प्रक्रिया का निष्पक्ष होना दो अलग-अलग प्रश्न हैं।
जिन नागरिकों के मताधिकार और मतदाता सूचियों की शुद्धता पर सवाल उठ रहे हैं, उनका जवाब कौन देगा?
प्रधानमंत्री, चुनाव आयोग या फिर गोदी मीडिया?
क्योंकि सवाल बैलेट पेपर का नहीं है।
सवाल यह है कि वोट डालने से पहले मतदाता का नाम ही सूची में न बचे, तो लोकतंत्र बचेगा कैसे?
#MLCElection2026 #MLCElection2026 #MLC #MLCElectionResult #MLCCounting #MLCElections2026 #MLCElectionResults2026 #Modi #RahulGandhi #BJP #Congress #INC #Voterfraud #EVM
ये नेहरू, गांधी या यादव (यूपी में चुनाव है इसलिए यादव का नाम लिया) में से किसी को अपना नेता नहीं बनाएंगे.....
हम दो दो गुजरातियों के इशारे पर भंगड़ा करेंगे...🤣
जेब में किराया है या नहीं, रुकने का इंतज़ाम है या नहीं- इससे किसी को मतलब है?बेरोजगार है साहब- सफर मुफ्त में नहीं है !
मजबूरी समझिए- जरूरत का फायदा मत उठाइए।
क्या आपको पता है कल 10 अक्टूबर क़ो भारत सरकार Delhi Protest के नाम पर इस आदमी पर कितना पैसा खर्चा करेगी??
कल सुबह 4 से 2 बजे तक ट्रेने रद्द हैँ काफ़ी.
15 से 20 लाख लोग प्रभावित होंगे
मतलब 20 लाख * 250 रूपये कम से कम किराया के हिसाब से 50 करोड़ रूपये स्वाहा होंगे
57 मेट्रो स्टे बंद हैं, रोज़ाना 70 लाख लोग सफर करते हैँ उसमें.
एवरेज टिकट 20-25 रूपये का अगर हो तो
1500 करोड़ रूपये स्वाहा होंगे
शराब के ठेके बंद रहेंगे, एवरेज 30 करोड़ रूपये टैक्स के स्वाहा होंगे
इसके अलावा व्यापारी वर्ग कम से कम 200 करोड़ का नुकसान खायेगा
आम पब्लिक की जेब महंगा ट्रांसपोर्ट काटेगा.
कुल मिलाकर लगभग 2000 करोड़ पब्लिक का फूंक दिया जायेगा .CJP प्रोटेस्ट के नाम पर
सिर्फ एक गुनहगार क़ो बचाने के लिए?
देश के इतिहास में ऐसी बेशर्मी नहीं देखी गयी
शौर्य, समर्पण और सटीकता के 94 गौरवशाली वर्ष! ✈️
8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना दिवस के अवसर पर भारतीय वायुसेना की 94 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, अदम्य जज्बे और राष्ट्रसेवा को नमन।
🎥 देखिए विशेष प्रोमो वीडियो और मनाइए #IAF के 94 वर्षों की गौरवशाली विरासत का उत्सव।
@IAF_MCC#IAF #94thAnniversary #IndianAirForceDay2026 #AtmanirbharBharat
85 पदकों के साथ #AsianGames2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन! 🇮🇳🏆
📍 चौथा स्थान
🥇 21 स्वर्ण
🥈 27 रजत
🥉 37 कांस्य
🏅 कुल 85 पदक
ऐतिहासिक उपलब्धियों से लेकर यादगार जीत तक, भारतीय खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से तिरंगे का मान बढ़ाया। 🇮🇳
#AsianGames#TeamIndia #Cheer4Bharat
स्वर्णिम दिन! 🥇
एशियाई खेल 2026 में महिला टीम के गोल्ड के बाद, अब भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भी गोल्ड जीत लिया है। फाइनल में भारत ने मलेशिया को 5-1 से मात दी।
न केवल भारत ने यह कारनामा लगातार दूसरी बार अंजाम दिया, बल्कि इस मेडल के साथ, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का कर लिया।
पूरे देश को उनकी जीत की हार्दिक बधाई!
चक दे इंडिया 🇮🇳