आप सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आजादी के आंदोलन में अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले स्वाधीनता सेनानियों को नमन करता हूँ। साथ ही, देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए दिन-रात एक करने वाले वीर जवानों का भी वंदन करता हूँ।
#IndependenceDay2026
@BJP4Jalore के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जैसलमेर जिला संगठन प्रभारी श्री श्रवण सिंह जी राव बोरली को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपके कुशल एवं सफलतम कार्यकाल की मंगलमय कामना करता हूं।
@smraoborli
भारत की राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' के प्रारूपकार, स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रखर राष्ट्रभक्त श्री पिंगली वेंकैया जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी ने उदयपुर के दूधतलाई वन परिक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय वन महोत्सव शुभारंभ समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने दूधतलाई वन परिक्षेत्र में 33 करोड़ रुपए की लागत की चंदन वन परियोजना का चंदन का पौधारोपण कर शुभारंभ किया और कहा कि यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण आजीविका, जैव विविधता संरक्षण तथा हरित अर्थव्यवस्था को नई दिशा प्रदान करेगी।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
@BhajanlalBjp
भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, कुशल संगठनकर्ता एवं वरिष्ठ जननेता श्रद्धेय ललित किशोर चतुर्वेदी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
भारतीय राष्ट्रध्वज 'तिरंगा' के अभिकल्पक, महान स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!
भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय अस्मिता के प्रतीक तिरंगा के निर्माण में उनका अमूल्य योगदान प्रत्येक भारतवासी को देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
Very happy that Narender Berwal has won a Silver in the Men’s 90+ kg Boxing event at the Commonwealth Games. Congratulations to him for displaying immense courage and determination throughout the competition. May the future bring him several more accomplishments.
#CWG2026
उदयपुर जिले की बीड़ा ग्राम पंचायत में प्रातः भ्रमण के दौरान ग्रामीण परिवेश की सहजता, प्रकृति की मनोहारी छटा, गांव की जीवंत संस्कृति और लोकजीवन की सादगी ने मन को अभिभूत कर दिया।
इस अवसर पर माताओं, बहनों, युवाओं एवं वरिष्ठजनों से आत्मीय संवाद कर उनके सुझावों, अनुभवों और अपेक्षाओं को जाना। साथ ही, आवरी माता के मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की।
गांव की सादगी, आत्मीयता और संस्कार ही राजस्थान की वास्तविक शक्ति हैं। ग्रामीणजनों का विश्वास और स्नेह हमें जनसेवा के संकल्प को और अधिक समर्पण के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। हमारी डबल इंजन सरकार प्रत्येक गांव को विकास की नई ऊँचाइयों से जोड़ने के लिए निरंतर कार्यरत है।
Well done, Unnati Sharma. You have made India proud by winning the Bronze Medal🥉in the Women's 63 kg Judo event at the #CWG2026. Wishing you more triumphs ahead.
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिला 75 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर लवलीना बोरगोहेन, पुरुष 90+ किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर नरेंद्र बरवाल तथा पुरुष 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाले गुलवीर सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
आप सभी का यह शानदार प्रदर्शन आपकी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम का परिचायक है। आपकी ये उपलब्धियां युवा पीढ़ी को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने तथा अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देंगी।
आपके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं में निरंतर सफलता के लिए अनंत शुभकामनाएं!
#Cheer4Bharat #CWG2026
बीड़ा ग्राम पंचायत में ग्राम विकास चौपाल के उपरांत श्री प्रेम तावड जी के निवास पर ग्रामीणजनों के साथ पारंपरिक भोजन किया। आत्मीय आतिथ्य, स्नेह और ग्रामीण संस्कृति की सहजता ने इस पल को अविस्मरणीय बना दिया।
ग्रामीण जनजातीय जीवन की सादगी, अपनापन और आत्मीयता ही हमारी सांस्कृतिक विरासत की सबसे बड़ी पहचान है। आप सभी का स्नेह और विश्वास जनसेवा के प्रति मेरे संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करता है।
Felicitations to Lovlina Borgohain on winning the Silver Medal🥈 in the Women's 70 kg Boxing event at the #CWG2026. Your remarkable determination and exceptional performance have once again made the nation proud. Keep inspiring generations of young athletes.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिला 75 किलोग्राम बॉक्सिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर लवलीना बोरगोहेन को हार्दिक बधाई।
आपने पूरे टूर्नामेंट में जिस जज़्बे, साहस और संघर्ष का परिचय दिया, उसने पूरे देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया। आपकी यह उपलब्धि भारत की बेटियों और आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देती रहेगी।
आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी ने उदयपुर में झाड़ोल के ग्राम बीड़ा में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम को संबोधित किया और राजीविका से जुड़ी दीदियों के साथ आत्मीय संवाद किया। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार पूरी तरह समर्पित है, जिसके अंतर्गत 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ', 'उज्ज्वला योजना', 'हर घर नल से जल' और बालिकाओं के लिए साइकिल, स्कूटी व यूनिफॉर्म वितरण जैसे कदम उठाए गए हैं।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
@BhajanlalBjp
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की 60 किग्रा बॉक्सिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर सचिन सिवाच को हार्दिक बधाई। कठिन मुकाबले में अदम्य साहस, धैर्य और जज़्बे से हासिल की गई यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।
आपकी यह स्वर्णिम सफलता देश के युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देती रहेगी।
स्वर्णिम मुक्कों से भारत का मान और बढ़ा!
राष्ट्रमंडल खेल 2026 की महिला 51 किग्रा बॉक्सिंग स्पर्धा में साक्षी चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी यह जीत भारत की बेटियों के साहस, संकल्प और विजयी भावना का प्रतीक है।
साक्षी चौधरी को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई। पूरा राष्ट्र आपकी इस स्वर्णिम सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है।
भाजपा, राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता एवं कुशल संगठनकर्ता श्रद्धेय ललित किशोर चतुर्वेदी जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन!
संगठन को मजबूत बनाने, राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के लिए उनका समर्पित जीवन सदैव सभी को प्रेरणा देता रहेगा।
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में राजस्थान सरकार भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे गाँवों के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और स्थानीय आबादी को सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी कड़ी में, प्रदेश के 5 सीमावर्ती जिलों में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 127.71 करोड़ रुपये की लागत से 776 विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
@BhajanlalBjp
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुष 60 किलोग्राम स्पर्धा में सचिन सिवाच एवं पुरुष 80 किलोग्राम स्पर्धा में अंकुश पंघाल को स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
आप दोनों का यह शानदार प्रदर्शन आपकी प्रतिभा, कठोर परिश्रम और अटूट संकल्प का परिचायक है। आपकी यह उपलब्धि देश के युवाओं को खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।
आप दोनों निरंतर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत का गौरव बढ़ाते रहें, यही मंगलकामना है।
#Cheer4Bharat #CWG2026