लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
मंगलकामना करता हूँ कि यह पावन पर्व सभी के लिए सुख, शांति, समृद्धि और ख़ुशहाली लाएं। सबों के जीवन में सफलता का प्रवाह हो, सभी लक्ष्यों की सुखद प्राप्ति का आशीर्वाद हो एवं सबों के जीवन में कामयाबी का निरंतर वरदान हो। हाथ जोड़ कर मैया से यही विनती है। जय छठी मैया। #छठ_पूजा #ChhathhPuja
सामाजिक न्याय की यात्रा में आज एक ऐतिहासिक मील का पत्थर खड़ा किया गया है!
सफ़र जारी है, अब तक के सफ़र के सभी साथियों और पथ प्रदर्शकों का धन्यवाद!
#जातिगत_जनगणना#BiharCasteSurvey
2015 बिहार विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री को चुनौती देते हुए श्री लालू प्रसाद जी ने कहा था कि, “मोदी UN जाकर मेरे खिलाफ petition दे लेकिन मैं गरीबों की लड़ाई लड़ते-लड़ते, आरक्षण बढ़वा कर, जातीय जनगणना के आंकड़े प्रकाशित करवाकर ही दम लूँगा”
बिहार में तो हो गया, अब देश में होगा!
अपने-अपने Ego को भूल जाना है.
INDIA के मायने हैं कि हम सभी देश की रक्षा के लिए एकजुट होकर देश से गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई हटाएं। हमारा फर्ज है कि देश की एकता, अखंडता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए साथ मिलकर लड़ें।
आइए, 77 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हम सभी भारतवासी शपथ लें कि हम 78वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व देश में नफ़रत और हिंसा फैलाने वाली संघी सांप्रदायिक शक्तियों से आजादी प्राप्त करेंगे।
East or West, #India is the Best!
जय हिंद! जय भारत!
ग़रीबों के मसीहा, आदरणीय श्री @laluprasadrjd जी को अवतरण दिवस पर ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर लालू जी को स्वस्थ रखे इसकी मैं प्रार्थना करता हूँ।
#सामाजिक_न्याय_के_महानायक_लालू
अंबेडकर जयंती के मौके पर प्रखंड परिसर रघुनाथपुर में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की धातु से बनी नई मूर्ति का अनावरण किया।
बाबासाहेब के दिखाए हुए पथ पर सभी देशवासी चलें एवं संविधान की सुरक्षा के लिए सभी तत्पर रहें, यही मेरी कामना है।
भाजपा सरकार द्वारा सूत्रों के हवाले से इधर-उधर की भ्रामक अफवाह फैलाने अथवा खबर प्लांट करवाने की बजाय रेड के बाद हस्ताक्षर किए जाने वाले पंचनामे (Seizure List) की सूची ही सावर्जनिक कर देनी चाहिए।
अगर हम इसे सार्वजनिक कर देंगे तो इन बेचारे नेताओं की क्या इज्जत रहेगी? सोच लो..😊
याद करिए- 2017 में भी कथित 8000 करोड़ का लेन-देन, हजारों करोड़ का मॉल, सैंकड़ों संपत्तियां, अभी चंद महीनों पहले गुरुग्राम में अरबों का WhiteLand कंपनी का UrbanCube मॉल भी मिला था।
भाजपाई अब कथित 600 करोड़ का नया हिसाब लाने से पहले अपने सूत्रों को पुराने का तो हिसाब दे देते 😇🤗