यह लड़ाई सिर्फ एक सीट या मध्य प्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी बहन मीनाक्षी नटराजन जी के नामांकन की नहीं है बल्कि देश के प्रजातंत्र, संविधान और भविष्य को बचाने की है।
देश में आज वोट चोरी, सीट चोरी और यहाँ तक कि सरकार चोरी का खेल कर लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। चोरी और उसके ऊपर से सीना जोरी। पूरे देश में लोकतंत्र को कुचलने का तांडव चल रहा है।
📍जंतर-मंतर, दिल्ली में सत्याग्रह के दौरान।
@MNatarajanINC
कुरुक्षेत्र में हुए युवा कांग्रेस के प्रदर्शन में मुझे और मेरे साथियों को जिस प्रकार चयनित कर निशाने पर लिया गया उसके बाद पूरे देश-प्रदेश से शुभचिंतकों के अनेक संदेश आये। इसके लिए आप सभी का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ।
सच्चाई और अच्छाई की लड़ाई लड़ते रहेंगे!
इंकलाब जिंदाबाद !
हांसी में आज एक जिम संचालक की सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी, एक युवती भी गोली लगने से घायल हो गई। नायब सरकार की फेल कानून व्यवस्था में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार पूरी तरह बेबस! लोग डर के साये में जी रहे हैं और अपराधियों को फिरौती तक दे रहे है।
हरियाणा मांगे जवाब!
बीजेपी शासित राज्यों में 12 साल में कांग्रेस के सिर्फ 2 राज्यसभा सांसद बने, एक अहमद पटेल और दूसरे हरियाणा से कर्मवीर बोध।
यह आंकड़ा खुद गवाही देता है कि विपक्ष में रहते हुए भी अगर कोई नेता संगठन, विधायकों और जनता का भरोसा जोड़ सकता है, तो वह चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा हैं।
टूटेंगे भ्रम सारे धीरे-धीरे...
पहले लोकतंत्र घायल हुआ, फिर सवाल दबाए गए, अब EVM वाली इमारत में आग लग गई और हजारों मशीनें जल गईं।
कहानी इतनी भी सीधी नहीं लगती, मगर संयोगों पर भरोसा करने वालों के लिए सब कुछ सामान्य है।
#बंगाल
बीजेपी शासित राज्यों में 12 साल में कांग्रेस के सिर्फ 2 राज्यसभा सांसद बने, एक अहमद पटेल और दूसरे हरियाणा से कर्मवीर बोध।
यह आंकड़ा खुद गवाही देता है कि विपक्ष में रहते हुए भी अगर कोई नेता संगठन, विधायकों और जनता का भरोसा जोड़ सकता है, तो वह @BhupinderShooda हैं।
अन्तर्राष्ट्रीय जल में तीन दिन में तीन जहाज़ों पर अमेरिकी हमलों में तीन भारतीयों की मृत्यु हो गई। और हमारे Compromised PM? एक शब्द तक नहीं।
जब कोई विदेशी ताकत किसी भारतीय की हत्या करे, तो प्रधानमंत्री को बोलना पड़ता है। लेकिन मजाल है जो ये एक शब्द बोल जाएं।
अगले हफ्ते G7 में, हमारे नाविकों की हत्या के बस चंद दिनों बाद, मोदी जी मुस्कुराएंगे, गले मिलेंगे और समझौते करेंगे - मगर, उन तीन भारतीयों के लिए उनके पास एक शब्द भी नहीं होगा।
Compromised PM भारत माता के बेटों की रक्षा नहीं कर सकते, क्योंकि जिन्होंने उन बेटों की जान ली उन्हें नाराज़ करने की इनमें न हिम्मत है, न ताकत।
मध्य प्रदेश में BJP द्वारा कांग्रेस की राज्य सभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन रद्द करवाकर 'सीट चोरी' करना सरेआम लोकतंत्र की हत्या और संवैधानिक मूल्यों का हनन है।
BJP ने तंत्र, मंत्र, यंत्र के सहारे चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत करके हरियाणा समेत कई प्रदेशों में वोट चोरी से सरकार चोरी की और अब खुलेआम सीट चोरी करने का काम कर रही है।
आज📍जंतर मंतर, दिल्ली में सत्याग्रह के दौरान।
@MNatarajanINC
तंत्र, मंत्र, यंत्र के सहारे सत्ताधारी BJP द्वारा मध्य प्रदेश में राज्य सभा की 'सीट चोरी' करना लोकतंत्र की हत्या और बाबा साहेब के संविधान पर एक और प्रहार है।
BJP ने चुनाव आयोग की मिलीभगत से कांग्रेस की राज्य सभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन रद्द करवाने की साजिश को अंजाम दिया। बीजेपी हर चुनाव में इसी प्रकार के अनैतिक हथकंडे अपनाकर सीट चोरी करती है। ऐसा ही खेल हरियाणा के विगत राज्यसभा चुनाव में भी करने की कोशिश हुई थी।
संवैधानिक संस्थाओं को सत्ता की कठपुतली बनाने के विरोध में आज📍जंतर मंतर, दिल्ली में सत्याग्रह किया।
पानी के फव्वारों से हौसले नहीं झुकते, तोपों और गोलियों से इरादे नहीं रुकते।
जब तक देश और प्रदेश के युवाओं को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक युवाओं के हक की लड़ाई पूरी ताकत से जारी रहेगी।
#neetleak
रोहतक के डी-पार्क में हुए भीषण अग्निकांड के बाद पीड़ित परिवारों और दुकानदारों से मिलकर उनका दुःख साझा किया।
कुछ जख्म शब्दों से नहीं भरते, ऐसे समय में सिर्फ अपनों का साथ और हौसला ही संबल बनता है।
सुख हो या दुःख,
म्हारा दीपेंद्र म्हारे साथ।
गुरुग्राम की सड़कों पर एक नारा गूंज रहा है,
गुरुग्राम मांगे सरकारी अस्पताल!
शहरी कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज डावर समेत वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम जनता ने विरोध प्रदर्शन कर सरकार से मांग रखी, कि पिछले आठ वर्षों से बंद और जर्जर पड़े सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की निश्चित तारीख की घोषणा तुरंत की जाए।
सरकार कई बार कागजी घोषणाएं और वादे कर चुकी है, लेकिन धरातल पर आज तक एक पत्थर भी नहीं रखा गया। सरकार झूठे आश्वासनों की जगह अस्पताल निर्माण के लिए एक अंतिम व निश्चित तारीख दे।
''धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो''
NEET पेपर लीक और CBSE में धांधली के खिलाफ NSUI के साथी लगातार संघर्ष कर रहे हैं।
हमारी ये लड़ाई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगी ✊🏼
12 जून नै पानीपत में फेर धर्मेंद्र प्रधान अर HPSC चेयरमैन के इस्तीफे खातिर छात्रां की आवाज बुलंद करांगे।
इस बार पानी के गोले मत ल्याइयो, सीधे तोप के गोले ल्याइयो, पर हम एक इंच भी ना हिलांगे। लड़ाई छात्रां के हक की सै, अर इसने अंत तक लड़ांगे। :- @DeependerSHooda
लोकतंत्र के रक्षक ही, लोकतंत्र के हत्यारे बन गए हैं।
चुनाव आयोग की भूमिका है कि वो हर नागरिक के वोट की रक्षा करे, लेकिन वो लोगों के मताधिकार को अगवा कर रहे हैं।
पहले ये वोट चोरी करते थे, अब ये सीधे सीटों पर डाका डाल रहे हैं।
लोकतंत्र की रक्षा के लिए ये बहुत बड़ी लड़ाई है, जिसकी शुरुआत मध्य प्रदेश के भोपाल से हो गई है।
: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष @jitupatwari जी
रोहतक के D-पार्क में हुए भीषण अग्निकांड की घटना अत्यंत दुःखद और चिंताजनक है।
भगवान् से प्रार्थना है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में हताहत होने वाले लोगों की आत्मा को शांति व उनके परिवारजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
असहनीय वेदना की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं समस्त पीड़ित परिवारों, घायलों एवं प्रभावित व्यापारियों के साथ हैं।
रोहतक के डी-पार्क में हुआ भीषण अग्निकांड अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है। इस हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं और अनेक लोगों की वर्षों की मेहनत को पल भर में राख कर दिया।
इस कठिन समय में माननीय सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा जी ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों व दुकानदारों का दुख साझा किया, हालात का जायजा लिया और प्रशासन से राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
हम सरकार से मांग करते हैं कि मृतकों के परिजनों को सम्मानजनक मुआवजा एवं सरकारी नौकरी दी जाए, घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की जाए तथा प्रभावित दुकानों, इमारतों और संपत्ति के नुकसान की शत-प्रतिशत भरपाई सुनिश्चित की जाए।
दिवंगत आत्माओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।
रोहतक अग्निकांड की जानकारी मिलते ही मैंने तुरंत मौके पर पहुंचकर पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात की, उन्हें ढाँढस बँधाया और आग से हुए व्यापक नुकसान का जायजा लिया। इस हादसे में 4 लोगों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। मैं ईश्वर से सभी के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूँ।
दुःख की इस घड़ी में पूरा रोहतक एकजुट होकर साथ खड़ा है।
12 वर्षों की गरीब-विरोधी आर्थिक नीतियों और compromised विदेश नीति ने आज देश को ऐसे हालात में ला खड़ा कर दिया है जहाँ लाखों गरीब परिवारों और महिलाओं को लकड़ी के ज़हरीले धुएं की तरफ धकेल दिया गया है।
उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 9 से घटाकर 4 कर दिया गया। उसपर पिछले 3 महीनों में घरेलू LPG सिलेंडर के दाम ₹89 बढ़ा दिया गया - मतलब, पहले दाम बढ़ाओ, फिर सब्सिडी घटाओ, गरीबों का चूल्हा बुझाओ।
प्रवासी मजदूरों की जीवनरेखा, 5 किलो का सिलेंडर भी ₹323 महंगा कर दिया - वो कमाएगा क्या, खाएगा क्या, और बचाएगा क्या?
अरबपति मित्रों को लाखों करोड़ों की कर्ज़माफ़ी दिलाना और गरीबों को अपनी नाकामियों का बिल थमाना - ये लूट का मोदी मॉडल है।
मोदी जी, क्या आपकी नाकामियों का बोझ सिर्फ गरीब उठाएंगे? क्या आपकी बनाई इस चरमराती अर्थव्यवस्था की कीमत मजदूर, किसान, महिलाएं और मध्यम वर्ग ही चुकाएंगे?
2016 में बीजेपी सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत साल में 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर देने का वादा किया गया था। पहले इन्हें 9 किया गया और अब घटाकर 4 कर दिया गया।
गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और राहत लगातार घट रही है। बढ़ती महंगाई की कीमत आज जनता भुगत रही ही तो कल भाजपा भुगतेगी।