बढ़ते तनाव, अनियमित खान-पान और भागदौड़ भरी जीवनशैली ने छोटी-छोटी बीमारियों को बड़ी चुनौती बना दिया है। इन समस्याओं का सरल और प्रभावी समाधान योग के माध्यम से संभव है।
योग प्रशिक्षक प्रतिदिन समाज के बीच रहकर लोगों को स्वस्थ रहने की प्रेरणा देते हैं। यदि उन्हें सम्मानजनक मानदेय, समय पर भुगतान और स्थायी व्यवस्था मिले तो उनका कार्य और अधिक प्रभावी हो सकता है।
हर प्रदेश में व्यापक योगशाला अभियान प्रारंभ करके प्रत्येक वर्ग तक योग पहुँचाया जा सकता है। इससे स्वास्थ्य के साथ-साथ सामाजिक समरसता और सकारात्मक वातावरण का भी निर्माण होगा।
योग भारत की अमूल्य धरोहर है। इसे जन-जन तक पहुँचाने वाले प्रशिक्षकों का सम्मान और संरक्षण समाज के हित में है। स्वस्थ प्रदेश का मार्ग योग से होकर जाता है।
#YogkiiYogshala #cmdiyogshala #YogaDayEveryDay #HealthyUP
@myogiadityanath@SukhuSukhvinder@gupta_rekha@YogaAmreshJha@KamleshMSU