@smritiirani क्यों इतना परेशान हैं,
क्या कोई इम्तिहान है?
याद करो वो दिन ज़रा,
जब महँगी हर दुकान है।
कभी गैस सिलेंडर रोता था,
कभी रसोई वीरान है,
“चूड़ियाँ भेजो” वाली बातें,
अब क्यों सब हैरान हैं?
तब तो रोज़ सवाल थे,
अब कैसी मुस्कान है?
जनता सब कुछ याद रखे,
उसकी अपनी पहचान है।
मोदी सरकार द्वारा कांग्रेस शासित राज्यों को कमजोर करने का काम किया जा रहा है। लगातार फंडिंग रोकी जा रही है।
सबसे बड़ा मसला रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट से जुड़ा है, जिसके बारे में हमने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को जानकारी दी है। इससे हिमाचल प्रदेश को हर साल करीब 10,000 करोड़ रुपए का नुकसान होगा।
वित्त आयोग की सिफारिशें हमारे पक्ष में नहीं आईं हैं। हिमाचल समेत देश के कई राज्य केंद्र सरकार की फंडिंग पर निर्भर होते हैं, लेकिन फंड के न मिलने से राज्य बहुत प्रभावित हुआ है। इससे पहले GST Compensation का बंद होना भी हमारे लिए नुकसानदायक रहा है।
हमने राज्य के हितों को देखते हुए एक प्रस्ताव बनाया था, जो केंद्र को भेजा जाना था, लेकिन प्रदेश की BJP यूनिट ने इसका भारी विरोध कर प्रदेश के लोगों के साथ धोखा किया है।
मोदी सरकार लगातार विपक्ष शासित राज्यों के अस्तित्व को नुकसान पहुंचा रही है, जिसका हम पूरी ताकत के साथ विरोध करेंगे।
: हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री @Agnihotriinc जी
📍 दिल्ली
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सक्रिय सार्वजनिक जीवन की कामना करता हूँ। आपने अपने दीर्घ राजनीतिक अनुभव, दूरदर्शिता और प्रतिबद्धता से देश की राजनीति तथा कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
आप सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और राष्ट्रीय हितों के प्रति समर्पित रहे हैं। आशा है कि आपका अनुभव और मार्गदर्शन आने वाले समय में भी जनसेवा और संगठन को नई दिशा देता रहेगा।
आज पड्डल मैदान, मंडी में हिमाचल सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर आयोजित 'जन संकल्प सम्मेलन' में आपके बीच उपस्थित होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
इन तीन वर्षों में हिमाचल ने प्राकृतिक, राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना करते हुए व्यवस्था परिवर्तन की नई राह बनाई। यह सब आपके विश्वास, सहयोग और सहभागिता के कारण संभव हुआ।
हमारा संकल्प स्पष्ट है- हिमाचल को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर ले जाना। प्रदेश के संसाधनों की रक्षा, संवेदनशील और जवाबदेह शासन तथा हमारी नई पीढ़ी को हर बुराई से बचाना, इन्हीं मूल्यों पर आने वाले कल का हिमाचल खड़ा होगा।
#3YearsOfTransformation | #व्यवस्था_परिवर्तन_दूरदर्शी_विजन | #ChangeWithVision
HP State Civil Supplies Corporation Ltd के वाइस चेयरमैन श्री विशाल चम्बयाल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
परमपिता परमात्मा से आपके उत्तम, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
आज कांगड़ा में नव-निर्मित बाण गंगा घाट का लोकार्पण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सायंकालीन आरती में शामिल होकर माता की आराधना की। यह पावन अनुष्ठान हमारी सनातन संस्कृति में प्रकाश, शुद्धता और सकारात्मक ऊर्जा का आध्यात्मिक संगम माना जाता है। संध्या के शांत क्षणों में बजते घंटे, दीपों की लौ और आरती के गूंजते सुर- इन सबके बीच जो दिव्यता फैलती है, वह मन को गहरी स्थिरता देती है और आत्मा को परम शांति से भर देती है।
माता सभी प्रदेशवासियों का कल्याण करें, मेरी यही कामना है।
जय माता दी।
Too much delay on the Delhi–Chandigarh @IndiGo6E flight… all because we’re waiting for a pilot. Passengers onboard, engines ready, but no cockpit crew in sight. This is unacceptable. #IndiGo#FlightDelay
विधानसभा में हमारे साथी एवं सहयोगी, श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री विनय कुमार जी को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ।
उप-मुख्यमंत्री श्री @Agnihotriinc जी की सुपुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री जी के विवाह समारोह में पहुँचकर आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ दीं।
आस्था और सचिन जी का दांपत्य जीवन सदा स्नेह, सुख एवं समृद्धि से परिपूर्ण रहे, यही मेरी कामना है।
पिछले 3 दिनों से RJD की महिला प्रवक्ता कंचना यादव और प्रियंका भारती के ख़िलाफ़ जिस तरह का ज़हर सोशल मीडिया पर उगला जा रहा है - वही असली संघी मानसिकता है
इनको दो सशक्त महिलाएँ और वो भी पिछड़े और दलित वर्ग की - बर्दाश्त ही नहीं हैं
लेकिन तजुर्बे के साथ आप दोनों से सिर्फ़ यही कहूँगी - जब इनके पास आपकी बातों, तथ्यों और तर्कों का जवाब नहीं होता तो यही घटिया काम करते हैं
जो हमला यह आप पर कर रहे हैं, यह आपसे तंग होकर इन कायरों की बौखलाहट है
तो अपने पर गर्व कीजिए और इनकी विफलताओं के ख़िलाफ़ और पुरज़ोर तरीक़े से बोलते रहिए
@Kanchanyadav000@priyanka2bharti
जिन बच्चों को हमारी सरकार ने Children of the State का सम्मान दिया है, वे सिर्फ़ हमारे संरक्षण में पले-बढ़ रहे बच्चे नहीं- वे हिमाचल की असली शान हैं।
उनके सपने हमारे प्रदेश के हौसले, उम्मीद और उज्ज्वल भविष्य की पहचान हैं।
आज रिज मैदान पर उनके साथ बिताए कुछ पल मेरे लिए बेहद प्रेरणादायक रहे।
इन मासूम मुस्कानों में मैंने हिमाचल का कल देखा- मजबूत, आत्मनिर्भर और असीम संभावनाओं से भरा।
महामहिम राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल जी एवं लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ला जी का हार्दिक आभार।
डॉ. आस्था अग्निहोत्री एवं सचिन शर्मा के “आशीर्वादोत्सव” में पधारकर अपना स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
आपके स्नेहपूर्ण सान्निध्य ने इस अवसर को और भी विशेष बना दिया।
आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन, शिमला में भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
देश की एकता, अखंडता और प्रगति में दोनों महान नेताओं का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
उनकी निष्ठा, दूरदृष्टि और राष्ट्रसेवा की भावना हम सभी को सदैव प्रेरित करती रहेगी।