औरैया के थाना कुदरकोट के ग्राम कलारपुर में आंबेडकर पार्क की भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है यह केवल जमीन पर कब्जा नहीं बल्कि संविधान और महापुरुषों के सम्मान पर हमला है प्रशासन तत्काल संज्ञान लेकर दोषियों पर कठोर कार्यवाही करे
@igrangekanpur@auraiyapolice@dgpup
“इटावा के भरथना थाना क्षेत्र में रतहरी दबंगों की गुंडागर्दी से परेशान एक बेटी कई दिन थाने के चक्कर काट रही है पुलिस की निष्क्रियता शर्मनाक है। तुरंत FIR दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी हो,क्या आरोपी को पुलिस बचा रही है?
@etawahpolice@igrangekanpur@Uppolice@BhimArmyChief
होटल इटावा रसोई NH19 महेवा में हुई भीम आर्मी पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव गौतम के साथ मारपीट व लूट के सम्बन्ध में इटावा पुलिस न ही fir दर्ज कर रही है और न ही पीड़ितों का मेडिकल करा रही है तीन घंटे से थाने बैठे हैं पीड़ित
@BhimArmyChief@etawahpolice@dgpup
इटावा के थाना भरथना क्षेत्र से 22 वर्षीय युवक लापता है, 5 दिन बीत गए और पुलिस के हाथ खाली हैं!
क्या पुलिस किसी बड़ी अनहोनी का इंतज़ार कर रही है?
अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
@BhimArmyChief@dgpup@igrangekanpur@Uppolice@etawahpolice
इटावा के संत शिरोमणि रविदास आश्रम को हटाने के लिए सरकार कथित “हाईकोर्ट आदेश” का हवाला दे रही है — लेकिन वो आदेश आज तक सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया?
अगर आदेश है तो सामने लाया जाए। जनभावनाओं को कुचलना बंद करो!
@BhimArmyChief@dgpup@AzadSamajParty@Uppolice @
इटावा के इकदिल में स्थित संत रविदास आश्रम को हटाने का प्रयास जनभावनाओं के खिलाफ है। आस्था के केंद्र पर बुलडोज़र चलाने से पहले सरकार को समाज की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। महापुरुषों के सम्मान और अपने धार्मिक स्थलों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएंगे।
@dgpup@BhimArmyChief
अनुज गौतम की हत्या को 10 दिन हो चुके हैं अब तक न खुलासा, न गिरफ्तारी पुलिस कहानी गढ़ रही है या किसी को बचाया जा रहा है?पीड़ित परिवार बेहद गरीब है सरकार संवेदनहीन न बने,तत्काल उचित मुआवजा और परिवार के भरण-पोषण की व्यवस्था करे #औरैया_मर्डर_केस@BhimArmyChief@dgpup@igrangekanpur
उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया के थाना दिबियापुर अंतर्गत थाना फफूंद क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर निवासी 21 वर्षीय दलित युवक अनुज कुमार उर्फ़ छोटू
[आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की उत्तर प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य देवराज आज़ाद जी के छोटे भाई]
की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या अत्यंत दुखद, निंदनीय और गंभीर जाँच का विषय है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,दिनांक 18 जनवरी 2026 को शाम लगभग 5:30 बजे अनुज यह कहकर घर से निकला था कि वह ग्राम लाडपुर मोटरसाइकिल देने जा रहा है। शाम लगभग 7:00 बजे उसके मोबाइल से कॉल कर यह सूचना दी गई कि अनुज का ग्राम दखलीपुर में एक्सीडेंट हो गया है।
लेकिन जब परिजन मौके पर पहुँचे, तो न तो कोई दुर्घटना मिली और न ही अनुज का कोई पता चला।
लगातार तलाश के बाद,अगली सुबह अनुज की मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी मिली, जबकि उसका शव सड़क से लगभग 100 मीटर दूर खेत में पड़ा मिला, जिसके सिर पर गंभीर चोटों के स्पष्ट निशान थे।
घटना की परिस्थितियाँ स्पष्ट रूप से हत्या की ओर संकेत करती हैं।
सबसे चिंताजनक और शर्मनाक तथ्य यह है कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुँच सकी है और न हत्या की वजह स्पष्ट की गई है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।
यह स्थिति न केवल पीड़ित परिवार, बल्कि पूरे समाज के लिए गहरी चिंता का विषय है—विशेषकर तब, जब मृतक दलित समुदाय से संबंध रखता हो।
हम इस हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं।
हमारी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
प्रकृति उन्हें यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
@UPGovt हमारी मांग हैं कि—
* मामले की तत्काल उच्चस्तरीय एवं स्वतंत्र जाँच कराई जाए
* हत्या में शामिल सभी दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए
* जाँच में हो रही देरी और लापरवाही की जवाबदेही तय की जाए
* पीड़ित परिवार को पूर्ण सुरक्षा, न्याय एवं सम्मान प्रदान किया जाए
@CMOfficeUP@myogiadityanath
उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया के थाना दिबियापुर अंतर्गत थाना फफूंद क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर निवासी 21 वर्षीय दलित युवक अनुज कुमार उर्फ छोटू [आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की उत्तर प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य देवराज आज़ाद जी के छोटे भाई] की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या अत्यंत दुखद एवं गंभीर जाँच का विषय है।
दिनांक 18 जनवरी 2026 को शाम लगभग 5:30 बजे अनुज यह कहकर घर से निकला था कि वह ग्राम लाडपुर मोटरसाइकिल देने जा रहा है। शाम 7:00 बजे उसके मोबाइल पर कॉल कर यह कहा गया कि अनुज का ग्राम दखलीपुर में एक्सीडेंट हो गया है, लेकिन मौके पर न तो कोई एक्सीडेंट मिला और न ही अनुज का कोई पता चला।
लगातार तलाश के बाद अगली सुबह अनुज की मोटरसाइकिल सड़क किनारे तथा उसका शव सड़क से लगभग 100 मीटर दूर खेत में पड़ा मिला, जिसके सिर में गंभीर चोट के निशान थे।परिस्थितियाँ स्पष्ट रूप से हत्या की ओर संकेत करती हैं।
सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुँच सकी है। न तो हत्या की वजह स्पष्ट की गई है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। यह स्थिति न केवल पीड़ित परिवार, बल्कि पूरे समाज के लिए गहरी चिंता का विषय है—विशेषकर तब, जब मृतक दलित समुदाय से संबंध रखता हो।
हम इस हृदयविदारक घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हैं। हमारी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रकृति उन्हें यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि—मामले की तत्काल उच्चस्तरीय एवं स्वतंत्र जाँच कराई जाए
हत्या में शामिल सभी दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए,जाँच में हो रही देरी व लापरवाही की जवाबदेही तय की जाए, पीड़ित परिवार को सुरक्षा, न्याय एवं सम्मान दिया जाए
@CMOfficeUP@myogiadityanath
औरैया के तुलसीपुर निवासी देवराज आजाद पूर्व प्रदेश कोर कमेटी सदस्य आसपा के छोटे भाई अनुज उर्फ छोटू की अज्ञात अपराधियों द्वारा की गई निर्मम हत्या बेहद दुखद और निंदनीय है। प्रशासन से माँग है कि दोषियों की जल्द से जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए।@dgpup@BhimArmyChief@Uppolice
उत्तर प्रदेश में आये दिन दलितों पर अत्याचार बढता ही जा रहा है ,जिला इटावा के ग्राम नगला मरदान विलहटी में दलित मजदूर विकास ने अपनी दिहाड़ी माँगी तो अर्जुन सिंह चौहान ने कर दी मारपीट जान से मारने दी धमकी सम्बंधित थाना लवेदी कोई सुनवाई नही ही रही है,@adgzonekanpur@igrangekanpur
*दबंगों ने तोड़े सीसीटीवी कैमरे वीडियो कैमरे में कैद*
कल शाम लगभग 4:45 बजे पड़ोस की रहने वाली किरन देवी द्वारा सीसीटीवी कैमरा को तोड़ दिया गया जिसका वीडियो फुटेज उपलब्ध है पीड़ित सीमा पत्नी विपिन कुमार ने अपने घर पर सुरक्षा की दृष्टि से घर के बाहर कैमरा लगाए थे