शादी का कार्ड मिला है। लिखा है कि 12 मई को हरियाणा में बेरोज़गारों की बारात निकलेगी।कई बार ऐसे मैसेज पर यक़ीं नहीं होता। हमारे युवा इतने मन से सांप्रदायिक बनाए गए, राष्ट्रवाद के नाम पर नफ़रती बनाए गए लेकिन रोज़गार की बारी आई तो बेकार हो गए ? पाँच साल का इंतज़ार ? कम से कम जिनके वोट पर राज किया उन्हें तो न सताते।
युवाओं, बारात मत निकालो। प्रधानमंत्री से पूछो कि क्या मुसलमानों के चलते पाँच साल से भर्ती नहीं हुई? जब प्रधानमंत्री हर बात में मुसलमान का नाम लें तो तुम भी मुसलमान का नाम लेकर पूछा करो।
बाक़ी ये जो हो रहा है वह किसी भी प्रदेश और सरकार में युवाओं के साथ नहीं होना चाहिए।
#Haryana: दूल्हा बेरोजगार, बारातियों के पास भी नौकरी नहीं… करनाल में निकली अनोखी बारात
आपने बारात तो बहुत देखी होंगी, जिसमें हर कोई नाच रहा होता है क्योंकि उसकी परिवार के सदस्य की शादी हो रही होती है और दूल्हा भी खुश होता है. मगर, करनाल में भी आज एक बारात निकली, जो अपने आप में अनूठी थी. इसमें घोड़ी पर बेरोजगार युवा बैठे नजर आए.
जी हां, ये बेरोजगार युवाओं की बारात थी, जिसमें दूल्हे भी थे, घोड़ी भी थी, बाराती भी थे और बैंड बाजा भी था. मगर, ये किसी दुल्हन को लेने नहीं जा रहे थे. बल्कि अपनी बेरोजगारी की समस्या को उठाने के लिए बारात निकाल रहे थे.
बारात में दूल्हे से लेकर बाराती तक सभी युवा बेरोजगार थे और सरकारी नौकरी न मिलने की वजह से परेशान थे. दरअसल, युवाओं की मांग थी कि इनकी भर्ती पूरी की जाए. ये वो युवा हैं जिन्हें सरकारी नौकरी के लिए फॉर्म भरने में उम्र निकल जाने का डर सता रहा है. सीईटी पास ये युवा ग्रुप C की अलग-अलग विभागों के पदों पर नौकरियों की मांग कर रहे हैं. पूरे हरियाणा से युवा आज बेरोजगारी बारात निकालने के लिए करनाल में जमा हुए थे. इस प्रदर्शन में नवीन जय हिंद भी शामिल हुए.
#Karnal #Uneployement #BJP #Congress
@ravishndtv हरियाणा का युवा रो रहा है । भर्ती नही कर रहे पूरी । कोर्ट में फसा रखी है । जान बूझकर वोट बैंक बना रहे है भर्ती से युवाओ को । एक दिन इस पर रिपोर्ट करिये रवीश जी । सुन रहे है ना आप । कभी आना हरयाणा बेरोजगारी का तांडव देखने
@mlkhattar भद्दा मजाक करके , वाह वाही नही मिलती । जीतने के लिए काम करना पड़ता है । और दिल जीतने के लिए मेहनत दिन रात । खैर आपको क्या फर्क पड़ता है मुख्यमंत्री साहब । हरियाणा का युवा आज रो रहा है । दर्द तकलीफ में है । आपको कभी नही भूलेगा । संघर्ष याद रखा जाएगा ।
माननीय मुख्यमंत्री @mlkhattar
जी युवाओं को आपने सपना दिखाया था कि हम बिना खर्ची बिना पर्ची 60000 भर्ती करेंगे
ये हमारा विकल्प नहीं संकल्प है
ये कैसा संकल्प ?
आज लाइब्रेरी में वर्षों मेहनत करने वाला हरियाणा का युवा पूछ रहा है ?
#HSSC_KAHA_HAI_29000@BJP4Haryana@cmohry