Had the privilege of inaugurating the newly established Corporate Resource Centre at Invertis University alongside my respected father. This centre is a significant initiative aimed at bridging the gap between academia and industry by enhancing students' skills, facilitating internships, and creating better placement opportunities.
Later, attended the wedding ceremony of Shri Prabhat Giri Ji's sister and extended my heartfelt congratulations and best wishes to the newlyweds for a joyful, prosperous, and blessed married life.
#parthgautam
#bharat
#uttarpradesh
#bareilly
#youth
इनर व्हील क्लब ऑफ बरेली साउथ ग्लोरी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में सहभागिता कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। रक्तदान न केवल मानवता की सर्वोच्च सेवा है, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान करने का सशक्त माध्यम भी है।
तत्पश्चात् श्री बालाजी ऑटो ग्रुप्स के याकुजा शोरूम का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्थान की निरंतर प्रगति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इसके उपरांत इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के छात्रावास का निरीक्षण कर नवीनीकरण (रिनोवेशन) कार्यों की समीक्षा की तथा छात्र-छात्राओं को बेहतर एवं आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
#parthgautam
#bharat
#uttarpradesh
#bareilly
#youth
बदायूं के सिटी मॉल स्थित सेफायर रेस्टोरेंट का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्थान की निरंतर प्रगति, एवं सफलता के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
तत्पश्चात् पारिवारिक सदस्य के रूप में सदैव स्नेह एवं आत्मीयता प्रदान करने वाले आदरणीय श्री मनोज मैसी जी के बदायूं स्थित आवास पर पहुँचकर उनसे आत्मीय एवं स्नेहपूर्ण भेंट करने का अवसर प्राप्त हुआ।
#parthgautam
#bharat
#uttarpradesh
#bareilly
#youth
परम पूज्य बाबा त्रिवटीनाथ जी की असीम कृपा, आशीर्वाद एवं प्रेरणा से बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर परिसर में दर्शन हेतु प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं, भक्तजनों एवं जनमानस को भीषण गर्मी के दौरान शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक वाटर फ्रीजर बाबा की पावन सेवा में सादर समर्पित किया।
#parthgautam
#parthgautamfoundation
#bharat
#uttarpradesh
#bareilly
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आज दो साल पूरे हुए।
इन दो सालों का हर दिन एक ही काम रहा - हर भारतीय की आवाज़ को सत्ता तक पहुँचाना।
NEET के छात्रों की लड़ाई हो, वोट चोरी का पर्दाफाश हो या संविधान की रक्षा, हर मोर्चे पर आपके साथ खड़ा रहा, आज भी हूं, हमेशा रहूंगा।
सड़क से संसद तक, आपका भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है। सफ़र लंबा है, पर संकल्प वही, आपके लिए हर लड़ाई लड़ता रहूँगा।
जय हिंद। जय संविधान। 🇮🇳
विस्तार में पढ़ें: https://t.co/vyj9WhFIhO
श्री गौरव सिंह अरमान जी द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे में सहभागिता कर प्रभु श्रीराम एवं हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
तत्पश्चात् बहेड़ी में हृदेश पंडित जी द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे में सम्मिलित होकर भगवान श्रीराम जी का पूजन-अर्चन किया तथा उपस्थित श्रद्धालुजनों से आत्मीय भेंट एवं संवाद का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
#parthgautam
#bharat
#uttarpradesh
#bareilly
#youth
कोटा, आप कमाल थे।
यकीन मानिए, कल हमने मिलकर इतिहास की शुरुआत की।
हज़ारों छात्र मैदान में थे, लाखों लोगों ने ऑनलाइन देखा - और देश को पहली बार खुलकर पता चला कि शिक्षा के नाम पर कितनी बड़ी वसूली चल रही है।
लेकिन यह तो सिर्फ़ शुरुआत है। कोटा में जो लौ जली है, उसे अब पूरे देश में बदलाव की मशाल बनाना है। और इस सफ़र में आपकी जगह तय है।
अपने सुझाव भेजिए। Petition पर अभी Sign कीजिए।
#ChhatronKiGoonj
इस वीडियो ने मुझे झकझोर दिया।
ये उस भारत के लाचार युवा हैं - जिसकी सरकार अपने अरबपति दोस्तों पर लाखों करोड़ लुटा देती है, पर अपने ही छात्रों को एक सुरक्षित सफ़र तक नहीं दे सकती।
चुनाव के वक़्त यही सरकार पूरी-पूरी ट्रेनों का इंतज़ाम कर लेती है। और परीक्षा देने जा रहे छात्रों के हिस्से में आती है - भीड़, घुटन, और बेबसी।
इससे बड़ा सबूत क्या होगा कि मोदी सरकार छात्रों की गूंज सुनना ही नहीं चाहती।
पर मैं वादा करता हूँ - हम यह आवाज़ उन बहरे कानों तक पहुँचाएँगे। हर छात्र को उसका हक़ मिलेगा, उसका न्याय मिलेगा।
17 जून, कोटा। यही गूंज, अब हुंकार बनेगी।
#ChhatronKiGoonj
मुरादाबाद से दौड़कर बरेली पहुँचे श्री जसवीर सिंह यादव जी का आत्मीय स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
मेरा सभी से स्नेहपूर्ण आग्रह है कि मुझसे मिलने के लिए किसी प्रकार का कष्ट उठाने की आवश्यकता नहीं है। 9570656565 पर संपर्क कर अपनी सुविधा अनुसार कभी भी मिल सकते हैं।
आप सभी का प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
#parthgautam
#uttarpradesh
#bareilly