आदरणीय सरकार ने थर्ड ग्रेड और चिकित्सा वर्ग के अलावा ट्रांसफर किये और उम्मीद है कि इन दो विभागों के भी जल्द ट्रांसफर किए जाएंगे।
लेकिन ट्रांसफर पॉलिसी लाना बहुत जरूरी है क्योंकि इस बार के ट्रांसफर में बहुत सारे पीड़ित प्रिंसिपल लोगों के मैसेज आए कि हमने स्कूल सही चलाया, स्टाफ को प्रॉपर क्लास लेने और टाइम पर आने के लिए बोला तो उन्होंने अपनी पहुंच का फायदा उठाकर हमारा ट्रांसफर 300-400 किलोमीटर दूर करवा दिया। एक तरफ जी जान लगाकर प्रिंसिपल स्कूल को ऊपर लाने का प्रयास करते हैं और उल्टा दूर भिजवाकर उनको इनाम दे दिया जाता है,
सरकार से निवेदन है कि जल्द से जल्द पॉलिसी लेकर आए ताकि ऐसा अन्याय नहीं हो 🙏🙏 उसमें स्पष्ट यह चीज़ लिखी हो कि इस वजह से ट्रांसफर किया गया है जैसे कि स्कूल में कम उपस्थिति, रिजल्ट खराब इत्यादि।
@rajeduofficial@educationnagari@arvindchotia@Kunal_Alwar