आज माँ नर्मदा जी की पवित्र नगरी नर्मदापुरम प्रवास के दौरान 'धूनी आश्रम' में दर्शन किए। साथ ही श्री दादा गुरु जी को प्रणाम कर प्रकृति को जीवंत रखने वाले पौधों का पूजन किया।
@DadaGuruVani
स्वामित्व से संपत्ति अधिकार का सशक्तिकरण
---
ग्रामीण क्षेत्रों में निजी संपत्तियों की निःशुल्क रजिस्ट्री के लिए 𝟏𝟕 सितंबर से 𝟏𝟕 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
~ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
@DrMohanYadav51#स्वामित्व_योजना_MP#SevaSankalpAbhiyan
"ये धरती-संदेश, संकेत और क्षमता देती है। एक बार मैंने परम पूज्य श्रीश्री बाबाश्री जी से पूछा कि आपसे संपर्क कैसे किया जा सकता है? उनका उत्तर था-"धरती पर रेखाएँ मनुष्य ने खींची हैं, धरती तो एक ही है। अगर तुम्हारे पैर धरती पर होंगे, तो तुम्हें संकेत और संदेश दोनों मिलेंगे।
उन्होंने मुझे वह विधि भी बताई थी, जिससे मैं उनसे संपर्क कर सकूँ। तभी से मेरे मन में इस विषय पर लिखने का विचार आया।
जब मेरी उम्र लगभग 34 वर्ष रही होगी, तब श्रीश्री बाबाश्री जी ने जो लिखवाया, वही मैंने इसमें संकलित किया है। यह सब उन्हीं की कृपा का सार है, इसलिए इस पुस्तक का नाम 'परिक्रमा-कृपा सार' रखा गया।"
आज 'मध्यप्रदेश लेखक संघ, दमोह' द्वारा आयोजित पुस्तक '#परिक्रमा_कृपा_सार ' पर विमर्श कार्यक्रम में सहभागिता की एवं अपने विचार साझा किए।
इस दौरान डॉ.श्याम सुंदर दुबे जी (पूर्व निदेशक मुक्तिबोध सृजन पीठ), श्री नरेन्द्र दुबे जी वरिष्ठ पत्रकार एवं समीक्षक, श्री गोपाल पाटिल जी(महाराष्ट्र) सहित मध्य प्रदेश लेखक संघ- दमोह (म.प्र.) के अध्यक्ष इंजी अमर सिंह राजपूत जी, श्री बीएम दुबे जी, श्री पीएस परिहार जी सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।
नर्मदे हर!
@patel_pushplata@jalamsing_patel@phalitspatel@NarendraBajaj8@03sushilgupta@AacharyJagendra
#परिक्रमा
श्रम,साधना,संस्कार,संकल्प,संयम और साहस के संवाहक,आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएँ!
आपके दूरदर्शी नेतृत्व में आज भारत न केवल नवाचार और प्रगति की नई इबारत लिख रहा है, बल्कि विश्व मंच पर शांति, करुणा और परोपकार का पथप्रदर्शक बनकर उभरा है।
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना करते हैं।
@PMOIndia@NitinNabin@BJP4India@BJP4MP@minprdd@labour_mp #AshirwadKaDiya
#HappyBirthdayModiJi #SevaSankalpAbhiyan
आज ग्राम पंचायत हीरापुर, जनपद पंचायत
नरसिंहपुर में आयोजित #मुख्यमंत्री_जन_विश्वास_अभियान_2026 कार्यक्रम में सहभागिता कर जनसंवाद किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जन-विश्वास संवाद, #उद्यम_संवाद, #स्वच्छता_संवाद तथा विकसित भारत–जी राम जी (VB-G RAM G) सम्मेलन के माध्यम से नागरिकों से संवाद करते हुए विभिन्न विकासपरक विषयों पर सार्थक चर्चा की ।
इस दौरान राजा कौशलेन्द्र सिंह जी, अनुज @jalamsing_patel सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
@DrMohanYadav51@CMMadhyaPradesh@JansamparkMP
#मुख्यमंत्री_जन_विश्वास_अभियान_2026 #जनविश्वास_संवाद #उद्यम_संवाद #स्वच्छता_संवाद #विकसित_भारत #विकसित_मध्यप्रदेश #नरसिंहपुर #हीरापुर #ViksitBharat #Jansamvad
आज नागपुर प्रवास पर मेरे मित्र पूर्व राज्यसभा सांसद @sancheti_ajay जी एवं परिवारजनों से पारिवारिक माहौल में मुलाक़ात हुई ।धन्यवाद अजय जी ।।@NitinBhutada15
माननीय पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री @prahladspatel जी से आज भोपाल स्थित उनके निवास पर पूर्व विधायक श्री केदार नाथ शुक्ला (सीधी), डॉ. तेज सिंह सेंधव (हाटपिपल्या) सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने शिष्टाचार भेंट की।
आज शाम दिल्ली में मा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष,केंद्रीय मंत्री मा @nitin_gadkari जी से मुलाक़ात हुई ।उनसे मिलकर ऊर्जा मिलती है मजा आता है ।@BJP4India@BJP4MP
भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमति तृप्ति-स्व. बाबू सिंह जी (पूर्व जि.पं. उपाध्यक्ष) की पुत्री एवं जि पं सदस्य सर्वजीत सिंह की बहिन संस्कृति के वैदिक सनातन परंपरा के अनुसार सगाई (रोका) कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बधाई। बच्चों के जीवन की एक पवित्र और सुंदर यात्रा का शुभारंभ हुआ। नव युगल को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया।दोनों पक्षों से सम्मिलित महानुभावों से पुराना परिचय एवं संबंध होने से मुलाक़ात विशेष बन गई ।
@SarvjeetSingh_1@03sushilgupta
आज केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री मा @ChouhanShivraj जी से मुलाक़ात कर मंत्रालय से संबंधित चर्चा की ,साथ ही मध्यप्रदेश की योजनाओं की समीक्षा के लिए निमंत्रित किया ।@BJP4India@BJP4MP@DrMohanYadav51
मध्यप्रदेश के प्रमुख भाजपा के वरिष्ठजनो द्वारा आज @BJP4India के मुख्यालय दिल्ली में कार्यकारी अध्यक्ष मा @NitinNabin को अध्यक्ष बनाने वाले प्रस्ताव को भाजपा के निर्वाचन अधिकारियों को सौंपा ।@BJP4MP@DrMohanYadav51@Hkhandelwal1964 सहित केंद्रीय मंत्रियों की उपस्थिति रही ।कार्यालय में अनेक राज्यों के नेताओं से उल्लास पूर्ण माहौल में मुलाक़ात हुई ।
दान-पुण्य और नव ऊर्जा के पावन पर्व 'मकर संक्रांति' की आप सभी को आत्मीय शुभकामनाएं।
सूर्य देव का उत्तरायण होना आपके जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य का प्रकाश लेकर आए। तिल-गुड़ की मिठास और पतंगों की उड़ान की तरह हमारा राष्ट्र प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुए, यही मंगल कामना है।
#मकर_संक्रांति #MakarSankranti
विदिशा कनारा क्रिकेट क्लब का आयोजन ५६ वर्ष लम्बी गौरवशाली एवं उत्कृष्ट आयोजन है।
उसी“कनारा ट्रॉफी” क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला को देखा,जिसमें इंडियन नेवी विजेता 2 लाख की राशि और फरीदाबाद उपविजेता को एक लाख की राशि से प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ कनारा क्लब के प्रबंधन की सराहना की,खेल भावना का अभिनंदन और भविष्य की शुभकामनाएं। इस अवसर पर आयोजक समिति अध्यक्ष राजेश वर्मा सहित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, सदस्य, खिलाड़ी एवं गणमान्यजन प्रमुख रुप से बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
@sandeepsdonger@TheNagendralodi@MukeshTandonBJP
खातेगांव विधानसभा से विधायक श्री आशीष शर्मा जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, सानंद और दीर्घायु रहें तथा इसी ऊर्जा के साथ समाज एवं जनहित के कार्यों में निरंतर समर्पित रहें।
@sharmaashishbjp
यह पहल आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर गांव और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी नवाचार है ।कांग्रेस दुष्प्रचार में इतना नीचे गिर गई है कि वह राम की विरोधी बन गई ।
आज विदिशा में भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय विकसित भारत – जी राम जी कानून 2025 (VB–G RAM G) जनजागरण अभियान में पत्रकारों को संबोधित किया।
इस कानून के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सुनिश्चित रोज़गार को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन करना, टिकाऊ विकास कार्यों को बढ़ावा देना, कौशल प्रशिक्षण और स्वरोज़गार के नए अवसर सृजित करना प्रमुख लक्ष्य हैं। यह पहल गांवों को सशक्त बनाने और ग्रामीण भाई-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ठोस प्रयास है।यह योजना सिर्फ़ मजदूरी नहीं देगी बल्कि स्थायी रोज़गार की कल्पना को साकार करेगी ।
इस अवसर पर विधायक श्री @suryapmbjp, श्री @MukeshTandonBJP, श्री @HariSapre एवं श्री जितेन्द्र बघेल, श्री बलवीर सिंह रघुवंशी, श्री कप्तान सिंह यादव सहित वरिष्ठ पत्रकार मित्र उपस्थित रहे। @BJP4Vidisha
#ViksitBharat #VBGRAMG4ViksitBharat
मेरे छात्र जीवन के वरिष्ठ छात्र नेता,पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय शरद यादव जी की बेटी @SubhashiniSY जी और भांजे श्री गौरव यादव आज भोपाल आवास पर पधारे।
इस पारिवारिक वातावरण के दौरान उन्हें अपनी 'परिक्रमा-कृपा सार' पुस्तक भेंट की। शरद जी की बेटी से मिलकर सुखद अनुभूति हुई।
@patel_pushplata@phalitspatel
आज विभागीय अधिकारियों के साथ समस्त योजनाओं की गहन समीक्षा कर सरकार की सभी जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध रूप से पहुँचाने के निर्देश दिए।
साथ ही विकसित भारत – गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक, 2025 (वी बी जी राम जी) के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु भारत सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियाँ निर्धारित समय में पूर्ण करने के हेतु निर्देशित किया।
@DrMohanYadav51@BJP4MP@RadhaSinghBJP@minprdd