राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए पर्यावरण विरोधी कानून व पश्चिमी राजस्थान में लगातार हो रही खेजड़ी की अंधाधुंध कटाई के विरोध में 2 फरवरी को बीकानेर में महापड़ाव का आयोजन किया जा रहा है।
यह आंदोलन पर्यावरण संरक्षण के साथ ही हमारे पूर्वजो के अस्तित्व की लड़ाई है।
आप सभी देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
इस गौरवमयी अवसर पर उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं व वीर जवानों को नमन, जिन्होंने गणतांत्रिक व्यवस्था एवं देश की एकता व अखण्डता अक्षुण्ण रखने हेतु सर्वस़्व अर्पण किया
जय हिन्द!! 🇮🇳
#Happy_Birthday#मार्गदर्शक
पिताजी श्री बगड़ावतराम बिश्नोई, पंचायत समिति सदस्य, सेवानिवृत्त उप निरीक्षक सीमा सुरक्षा बल को 78वे जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
परमपिता परमेश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हु।
Bagdawat Ram Bishnoi Chadi
गत शाम को #जयपुर में मारवाड़ के गांधी, जननायक, व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमान Ashok Gehlot जी से मुलाकात करने का मौका मिला।
माननीय गहलोत जी ने अपने सांसद काल के दौरान चाडी चौतीना की यात्रा व सुदूर मारवाड़ धरो की धरती के अपने यात्रा के किस्से सुनाए
#श्रीरामनवमी के पावन पर्व की सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का जीवन हमें हर चुनौती का सामना धीरज तथा दृढ़ इच्छाशक्ति से करना सिखाता है। प्रभु श्री राम सभी का कल्याण करें।
शौर्य, साहस, गौरवशाली इतिहास तथा स्वाभिमान की धरती राजस्थान के स्थापना दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
इस अवसर पर सभी का आह्वान करता हूं कि प्रदेश की प्रगति तथा खुशहाली के लिए सभी एकजुट होकर समर्पित भाव से कार्य करें।
चिपको आंदोलन केवल पेड़ों से लिपटने का प्रतीक नहीं
यह आंदोलन महिलाओं की अगुवाई में पर्यावरण संरक्षण की लड़ाई बना। इंदिरा सरकार ने इसकी भावना को समझते हुए हिमालयी क्षेत्र में वनों की कटाई पर रोक लगाई।
आज, जब पर्यावरण संकट गहराता जा रहा है,हमें फिर उसी साहस और जज़्बे की ज़रूरत ह
सत्य एवं अहिंसा से मानवता की शांति व कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी एवं 'जय जवान, जय किसान' के नारे से देश को नई दिशा देने वाले, सादगी, सरलता तथा ईमानदारी की प्रतिमूर्ति, पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर नमन
"नन्द घर आनन्द भयो, जय कन्हैयालाल की"
भुवन मोहन कन्हैया भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
I।सादर वंदन ।।
श्री गुरू जांभोजी महाराज के ५७४ वें अवतरण अवतरण दिवस पर सभी को शुभकामनाएं । 🙏
चंबल के डकैतों को अहिंसा के मार्ग पर लाकर मुख्यधारा से जोड़ने वाले पद्मश्री डॉ. एस. एन. सुब्बाराव जी को उनकी जयंती पर सविनय नमन।
गांधीवादी विचारधारा के धरातल पर जिस चमत्कृत प्रभाव को आपने यथार्थ रूप दिया वह अभूतपूर्व व अनुकरणीय है।
#तिरंगा_गौरव_पद_यात्रा
आज लोहावट में आज़ादी के 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 15 किलोमीटर “तिरंगा गौरव पदयात्रा” निकाली गई,