@ashokgehlot51 जी आपका ये बयान आपकी बौखलाहट का प्रमाण है। राजस्थान की जनता ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार, पेपर लीक, तुष्टिकरण और कुशासन के कारण सत्ता से बाहर किया था। आज जब भाजपा सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम कर रही है तथा भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई हो रही है, तब कांग्रेस नेताओं को हर संस्था में साजिश दिखाई देने लगी है।
गहलोत जी आप तीन बार मुख्यमंत्री रहे हैं। आपके राज में राजस्थान में ट्रांसफर-पोस्टिंग, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अव्यवस्था की चरम सीमा देखी है ।
अपने आलाकमान को खुश करने के लिए आरएसएस पर आरोप लगाना कांग्रेस की पुरानी राजनीतिक आदत है। जब भी कांग्रेस हार की हताशा में डूबती है ,तब वह आरएसएस पर झूठी बयानबाजी कर अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने का प्रयास करती है।
लोकतंत्र में आपका और आपकी पार्टी का कितना विश्वास है ये तो कुछ दिन पहले आपने ख़ुद बता दिया था , जब आपने कहा था की इंदिरा गांधी होती तो भाजपा को बेन कर देती । दुनियाँ के सबसे बड़े लोकतंत्र में लोकतांत्रिक पार्टी के लिए ऐसी सोच कांग्रेस की तानाशाही मानसिकता दिखाता है
भाजपा सरकार जनता के जनादेश से चुनी हुई सरकार है और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में राजस्थान का शासन जनता की सेवा को प्राथमिकता में रखकर लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुसार चल रहा है
सच्चाई यह है कि राजस्थान में कांग्रेस का जनाधार लगातार कमजोर हो रहा है। इसलिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बयान अब जनता के मुद्दों से ज्यादा उनकी राजनीतिक निराशा को प्रतिबिंबित करते हैं। राजस्थान की जनता विकास, सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन चाहती है, और भाजपा सरकार उसी दिशा में दृढ़ता से कार्य कर रही है
#Sirohi#Rajasthan#Jaipur
मुख्यमंत्री निवास पर गणपत सिंह राठौड़ की अहम मुलाकात, सिरोही के विकास मुद्दों पर हुई चर्चा,
जयपुर. सिरोही भाजपा जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौड़ ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की, मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता पूर्वक गणपत सिंह का स्वागत किया, इस दौरान प्रदेश एवं जिले के विकास, जनहित के मुद्दों तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई,
मुलाकात के दौरान राठौड़ ने सिरोही जिले से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, जन अपेक्षाओं और स्थानीय समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया, मुख्यमंत्री ने जिले के समग्र विकास के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए आवश्यक सुझावों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया, राठौड़ ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में विकास और सुशासन की दिशा में प्रभावी कार्य हो रहे हैं, उन्होंने मुख्यमंत्री को जिले में चल रहे संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क गतिविधियों की भी जानकारी दी,
मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय तथा जनहित कार्यों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया।
@8PMnoCM@JaipurDialogues
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी ने मुख्यमंत्री निवास पर 'जनगणना 2027' के तहत 1 मई से प्रारंभ हुई स्व-गणना में स्वयं भाग लेकर नागरिकों को प्रेरित किया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने स्व-गणना के आधिकारिक पोर्टल https://t.co/hKCPxODmKk पर जाकर अपना विवरण भरते हुए, आवश्यक जानकारी दर्ज कर फॉर्म सबमिट किया।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
@BhajanlalBjp
*माननीय ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र जी कुमावत @drmahendrabjp द्वारा मेरे विवाह समारोह के शुभ अवसर पर आपके द्वारा प्रेषित शुभकामनाओं के लिए मैं आपका हृदय से बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूँ।*
*आपके स्नेह और आशीर्वाद हेतु कोटि-कोटि धन्यवाद हुकुम !*
@bjp4rajasthan
भारतीय जनता पार्टी, तेलंगाना के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री चंद्रशेखर जी भाईसाब को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।
@chshekharbjp
माननीय विधायक महोदय उदयपुर ग्रामीण,उप सभापति विधानसभा राजस्थान सरकार श्री फूल सिंह मीणा@Phoolsmeena मेरे विवाह समारोह के शुभ अवसर परआपके द्वारा प्रेषित शुभकामनाओं के लिए मैंआपका हृदय से बहुत आभार व्यक्त करता हूँ
आपके स्नेह और आशीर्वाद हेतु कोटि-कोटि धन्यवाद हुकुम
@BJP4Rajasthan
माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन जी राठौड़ (@madanrrathore )मेरे विवाह समारोह के शुभ अवसर पर आपके द्वारा प्रेषित शुभकामनाओं के लिए मैं आपका हृदय से बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूँ।
आपके स्नेह और आशीर्वाद हेतु कोटि-कोटि धन्यवाद हुकुम !
@BJP4Rajasthan
देश की आधी आबादी, 70 करोड़ महिलाओं को धोखा देने और उनका विश्वास खोने के बाद कोई कैसे विजय का जश्न मना सकता है?
विपक्ष का यह जश्न हर उस महिला का अपमान है, जो दशकों से अपने अधिकार का इंतजार कर रही है। कांग्रेस और उसके सहयोगी कितनी बार महिलाओं के साथ विश्वासघात करेंगे?
कई बार विजय जैसी प्रतीत होने वाली अहंकार की खुशी, असलियत में छिपी हुई एक बड़ी पराजय होती है, जिसे कुछ लोग समझ नहीं पाते।
आज लोकसभा में बहुत अजीब दृश्य दिखा।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए जरूरी संविधान संशोधन बिल को कांग्रेस, TMC, DMK और समाजवादी पार्टी ने पारित नहीं होने दिया। महिलाओं को 33% आरक्षण देने के बिल को गिरा देना, उसका उत्साह मनाना और जयनाद करना सचमुच निंदनीय और कल्पना से परे है।
अब देश की महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण, जो उनका अधिकार था, वह नहीं मिल पाएगा। कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने यह पहली बार नहीं किया, बल्कि बार-बार किया है। उनकी यह सोच न महिलाओं के हित में है और न देश के।
मैं उन्हें बताना चाहता हूँ कि नारी शक्ति के अपमान की यह बात यहाँ नहीं रुकेगी, दूर तक जाएगी। विपक्ष को ‘महिलाओं का आक्रोश’ न सिर्फ 2029 लोकसभा चुनाव में, बल्कि हर स्तर, हर चुनाव और हर स्थान पर झेलना पड़ेगा।
#Sirohi#Rajasthan#BJP
सिरोही में सेवा का संदेश -जन्मदिन पर बांटी शिक्षा सामग्री,
सिरोही. भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी और युवा नेता हिम्मत छीपा ने सिरोही भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा कार्य करते हुए स्कूली बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री वितरित की,
इस अवसर पर झूपा बस्ती, नया सानवाड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को स्लेट वितरित की गई तथा साथ ही बिस्कुट भी बांटे गए, कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना रहा,
हिम्मत छीपा ने बताया कि डॉ. रक्षा भंडारी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए यह पहल की गई, ताकि जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराई जा सके और उनके चेहरे पर मुस्कान लाई जा सके,
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ और स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
राजस्थान माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान मदन राठौड़जी संगठनात्मक प्रवास हेतु सिरोही आगमन पर आत्मीय मुलाकात कर यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीनरेंद्र मोदी जी के साथ उनकी एक विशेष तस्वीर भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ संगठन के प्रति आपकी निष्ठा हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोतहैं
राजस्थान माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान मदन राठौड़जी संगठनात्मक प्रवास हेतु सिरोही आगमन पर आत्मीय मुलाकात कर यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीनरेंद्र मोदी जी के साथ उनकी एक विशेष तस्वीर भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ संगठन के प्रति आपकी निष्ठा हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोतहैं
एक अनजान व्यक्ति द्वारा श्री राहुल गांधी और कांग्रेस के सांसदों को धमकी भरा वीडियो जारी करना, दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे हमारा कोई लेना देना नहीं है।
हम लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास करते हैं। कांग्रेस की अपनी संस्कृति है कि वह लोकसभा के स्पीकर के कार्यालय में घुसकर अमर्यादित व्यवहार करे।
जनता सब देख रही है, जनता स्वयं निर्णय लेगी और कौन क्या करता है, उसको उसी रूप में जवाब देगी।
हम सदैव चाहते हैं कि राहुल गांधी जी और कांग्रेस के नेता दीर्घायु हों।
जयपुर विधानसभा में जनता से जुड़े मुद्दों पर शून्यकाल चल रहा था और कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा हंसते हुए कैमरे में अभद्र इशारा करते दिखे।
क्या यही है कांग्रेस के संस्कार?
जब कांग्रेस विपक्ष में होती है तो हर बजट को निराशाजनक बताना इनके नेताओं की पुरानी आदत है।
सच यह है कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश में दीर्घकालिक विकास, पारदर्शिता और व्यवस्थागत सुधारों पर काम कर रही है।
राज्य की भजनलाल शर्मा सरकार कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार की तरह होटलों में अय्याशी ना करके धरातल पर ठोस कार्य कर रही है ।
भाजपा सरकार में योजनाएं केवल घोषणा तक सीमित न रहें, इसलिए ठोस और जिम्मेदार बजट पेश किया गया है — यही असली जनहित है।