ॐ पितृ देवतायै नम:
पितृ पक्ष में परिवार के साथ पितृ देवों का श्राद्ध पूजन सम्पन्न किया गया। श्राद्ध, अपने पूर्वजों के प्रति गहरी श्रद्धा का प्��तीक हैं। 🙏
भारत की बेटियों ने आज इतिहास रच दिया!
भारतीय महिल�� क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत ने पूरे देश को गौरव और प्रेरणा की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
जय हिंद, जय नारी शक्ति!
🇮🇳 🏏 🎊 🏆
" मेरी बेटी तुम मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि हो"
आज मेयो कॉलेज गर्ल्स ’ स्कूल, अजमेर में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बिटिया पद्मिनी सिंह जूदेव को "सर्वश्रेष्ठ स्क्वैश खिलाड़ी" के रूप में सम्मानित किया गया।
🎾 🏆
या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
आज महानवमी के पावन अवसर पर अपने आवास पर परिवारजनों के साथ विधि-विधान पूर्वक शक्ति स्वरूपा कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
माँ दुर्गा से समस्त देशवासियों की सुख-शांति की मंगलकामना करती हूँ
माखन भरा कटोरा,
मिश्री भरी थाल,
मिट्टी की खुशबू लिए,
हर बार आए बारिश की फुहार,
ऐसे ही सदा बनाए रखना हम पर कृष्ण तुम अपना प्यार।
आपको मुबारक हो कृष्ण जन्म��ष्टमी!
"योगः कर्मसु कौशलम्" — योग केवल व्यायाम नहीं, जीवन जी���े की एक कला है।
🧘🪷🕉
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज रायपुर निवास पर परिवार संग प्रातःकालीन योगाभ्यास किया।
आइए, हम सब योग को अपने जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा बनाकर स्वयं को और अपने समाज को सशक्त बनाने में कदम बढ़ाए
Happy Birthday, my love! Wishing you a day filled with joy and laughter, and a year ahead filled with happiness and adventure. I love you more than words can say."
आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक एवं आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर जी से मिलना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना एक अविस्मरणीय अनुभव था। मानवता और शांति के मार्ग पर चलने के लिए हम सभी को प्रेरित करने वाले गुरुदेव जी के उपस्तिथ से हमेशा सकारात्मक ऊर्जा और प्रे���णा का संचार होता है!
स्मृति शेष युवाओं के प्रेरणा श्रोत,हिंदुत्व के ध्वजवाहक,घर वापसी अभियान के प्रणेता और मेरे आदर्श पूज्य ससुर जी स्व दिलीप सिंह जूदेव जी के जन्म जयंती पर हृदय की गहराइयों से कोटिश नमन।
दिनांक 29/01/2025 को प्रयागराज के महाकुंभ में मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर त्रिवेणी संगम में स्नान कर पूर्वजों का तर्पण किया तथा महाकुंभ में उपस्थित ऋषि मुनियों,साधु संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।