इस ट्विटर हैंडल पर डाले गए वक्तव्य सीधा ओशो के श्रीमुख से कहे गए हैं। उनके विचार विश्व कल्याण में सहयोगी हों, इस हेतु आप सबसे आग्रह है कि अधिक से अधिक रिट्वीट कर इस विचार क्रांति को गति दें। || ॐ ||
T 28- सुख में समय की गति तेज मालूम पड़ती है, दुःख में धीमी और आनंद की स्थिति में 'समय' समाप्त हो जाता है। ध्यान का एक क्षण भी आपके भीतर उतरा है तो आप यह अनुभव कर पाएंगे। जीसस ने इसे ऐसे कहा है कि उनके प्रभु के राज्य में "There Shall be time no longer" यानी 'समय' नहीं होगा - #OSHO
T 30- हमारे सुख - दुख हमारी इस भ्रांति से जन्मते हैं कि 'जो भी मिला है, वो रहेगा।'
जहां सुख और दुख दोनों विदा हो जाते हैं, वहां जो शेष रह जाता है, उसी का नाम 'आनंद' है।
आनंद, सुख नहीं है। आनंद तो दुख और सुख, दोनों से ही उठ जाने की स्थिति है। - #OSHO