ये है बिरला हॉस्पिटल में लगी लंबी कतारें,RGHS स्कीम के तहत इलाज कराने के लिए कम से कम आधा पौन घंटे पहले तो लाइन में लग कर पर्ची कटाओ फिर वापस लाइन में लग कर पर्ची स्कैन कराओ फिर मेडिकल की लाइन में लगो, और ऊपर से इनके स्टाफ की तो बात ही मत पूछो, इनको कुछ बोल दो तो भैया @BirlaMp
दूसरा ये कि क्या आम आदमी जो छोटी मोटी दुकान या लारी लगा कर अपना और अपने परिवार का पेट पाल रहा है क्या वो देर रात तक काम करके थोड़ा अधिक कमाने का अधिकार नहीं रखता? रोकना है तो अपराध रोकिये, अपराधियों क��� रोकिए साहब आम आदमी की जेब पर डंडा चलाने से क्या बदल जाएगा? @DmChittorgarh
पुलिस प्रशासन सुरक्षा करने के लिए होता है, दादागिरी करने के लिए नहीं, SP साहब 9 बजे दुकानें बंद करवा रहे हैं, ये अधिकार साहब को संविधान के किस आर्टिकल से मिला है? जबकि होना उल्टा चाहिए कि अब कानून का राज स्थापित होगा और माताएं बहने भयमुक्त बाहर घूमे उनकी सुरक्षा पुलिस करेगी, और
@HyundaiIndia गाड़ियां बना देते हो उनके पार्ट्स क्यों नहीं बनाते? मेरी गाड़ी 1 महीने से ज्यादा समय से पार्ट्स का इंतजार कर रही है और मैं परेशान हो रहा हूँ उसका जिम्मेदार कौन? जवाब देना जरूर
@DmChittorgarh आपके आदेश के विपरीत चित्तौड़ शहर में कुछ विद्यालय (central academy, LBS School) शायद और दूसरे भी nur. से कक्षा 8 तक के बच्चों को 11 बजे से पहले स्कूल बुला रहे हैं
आदरणीय मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, क्या मेवाड़ के इतिहास में चित्तौड़गढ़ का कोई महत्व नहीं? क्या महाराणा प्रताप का चित्तौड़गढ़ से कोई संबंध नहीं? चित्तौड़गढ़ से आ���िर इतना भेदभाव क्यों?
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
मेवाड़ महामंडलेश्वर एवं साँवलिया धाम आश्रम, मूंगाणा के परम पूज्य संत श्री श्री 1008 श्री चेतनदास जी महाराज के दु:खद निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
उनका सम्पूर्ण जीवन सेवा, साधना और मानव कल्याण को समर्पित रहा। उनका आध्यात्मिक मार्गदर्शन हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और समस्त श्रद्धालुओं व अनुयायियों को इस कठिन समय में संबल व शक्ति प्रदान करें।
!!ॐ शांति!!
अहमदाबाद विमान हादसे में राजस्थान के 11 नागरिकों के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
मैं दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ। ईश्वर शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें।
ॐ शांति।
📍 जयपुर
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @JPNadda जी का वीरों की पुण्यभूमि राजस्थान आगमन पर जयपुर एयरपोर्ट स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मन की बात, जन-जन की बात
संसदीय क्षेत्र की जैतारण विधानसभा प्रवास के दौरान गाड़ी में यात्रा करते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के "मन की बात" कार्यक्रम के 122वें संस्करण को लाइव सुना।
#MannKiBaat
📍 भोपालसागर, कपासन
आज भोपालसागर स्थित महाराणा प्रताप सभागार के नवीनीकरण कार्य के लोकार्पण एवं उद्घाटन किया साथ ही, आगामी 29 मई 2025 को माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियों का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर विधायक माननीय श्री अर्जुन लाल जीनगर जी, प्रधान श्री हेमेंद्र सिंह राणावत जी, वरिष्ठ नेता श्री लीलाधर जोशी ज���, श्री रूप सिंह राणावत जी, श्री संपत बोरदिया जी, श्री बलवंत ओसवाल जी, श्री प्रताप सिंह भाटी जी, श्री कर्नल सिंह जी, श्री सुभाष सिंह जी, मंडल अध्यक्ष श्री ओम मेनारिया जी, श्री भीम सिंह झाला जी, श्री शंकर साहू जी, श्री देशराज गुर्जर जी सहित जनप्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्यगण, सरपंचगण एवं पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
#Bhupalsagar
गौरव का क्षण!
गाँव नेगड़िया खुर्द, तहसील बस्सी, जिला चित्तौड़गढ़ की बहुबेटी श्रीमती मंजू धाकड़, जो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 88 वीं महिला बटालियन में सेवारत हैं एवं वर्तमान में श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में तैनात हैं, आज निवास पर आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
राष्ट्र सेवा में समर्पित ऐसी बेटियों पर पूरे गांव को गर्व है। सलाम है आपकी बहादुरी और समर्पण को!
#CRPF
जैसलमेर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे का दुखद समाचार मिला,
हिरण को शिकार से बचाने का पुण्य कार्य करने जा रहे वन जीव�� प्रेमी श्री राधेश्याम विश्नोई, श्री श्याम प्रसाद विश्नोई, श्री कंवराज सिंह भाटी और श्री सुरेंद्र चौधरी जी के देहावसान से व्यथित हूँ। ॐ शांति शांति शांति 🙏