एक फर्जी,शराब तस्कर मनोज गोस्वामी उर्फ मन्नू लगातार मेरे और मेरे परिवार के Facebook पर गाली गलौज और अभद्र टिप्पणी कर रहा है।पुलिस प्रशासन स्थानीय विधायक हल्द्वानी के दबाव में नहीं कर रहा कोई कार्यवाही।कृपया संज्ञान ले।
#DGPUttrakhand#DIGKumaon#CMUK#SCComissionUK
नारी शक्ति की जीवंत प्रतीक, पूर्व विदेश मंत्री, 'पद्म विभूषण' सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
राष्ट्र सर्वोपरि के भाव के साथ जीवनपर्यंत उन्होंने देश और देशवासियों की सेवा की, सादगी एवं शुचिता युक्त उनका आदर्श जीवन एक प्रेरणा है।
'हम कौन थे, क्या हो गए हैं और क्या होंगे अभी'
यह आत्मबोध 'पद्म भूषण' राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी की लेखनी का तेज था।
संस्कृति, संवेदना और राष्ट्रनिष्ठा से समृद्ध उनकी कालजयी रचनाएं युगों तक हमें संस्कारित करती रहेंगी।
राष्ट्रकवि को उनकी पावन जयंती पर सादर नमन!
भारत के जन-गण-मन की एकता, अखंडता एवं गौरव के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' के अभिकल्पक पिंगली वेंकैया जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि!
तिरंगे के तीनों रंगों ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के 140 करोड़ देश वासियों को एक सूत्र में पिरोया है।
लोक-मन की वेदना, श्रमजीवी समाज की पीड़ा और सामाजिक यथार्थ को निर्भीकता एवं संवेदनशीलता के साथ स्वर देने वाले महान साहित्यकार, 'उपन्यास सम्राट' मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
श्रद्धा, समरसता और सनातन संस्कारों की अखंड ध्वनि 'श्रीरामचरितमानस' के रचनाकार, भक्ति और भारतत्व को स्वर देने वाले यशस्वी शिल्पी, 'पूज्यपाद' गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर उन्हें सादर नमन!
आपकी वाणी युगों-युगों तक लोकमानस को श्री राम-मार्ग पर उन्मुख रखेगी।
'अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस' की सभी प्रकृति-प्रेमियों व वन्यजीव संरक्षकों को हार्दिक बधाई!
बाघ हमारी जैव विविधता, पारिस्थितिक संतुलन और प्राकृतिक गरिमा का प्रतीक है।
आइए, गति-शक्ति के प्रतीक बाघ के संरक्षण के लिए संकल्पित होकर अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस को सार्थक बनाएं।
'नाग पंचमी' के पावन पर्व की समस्त श्रद्धालुजनों को हार्दिक शुभकामनाएं!
यह पर्व प्रकृति, प्राणि-जगत और पंचतत्वों के प्रति सह-अस्तित्व और संवेदना का संदेश देता है।
भगवान भोलेनाथ की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, सद्भाव और आरोग्यता का वास हो, यही प्रार्थना है।
"नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्माङ्गरागाय महेश्वराय।
नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै नकाराय नमः शिवाय॥"
सभी शिवभक्तों को पवित्र श्रावण मास के तीसरे सोमवार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें!
अविचल प्रतिबद्धता के साथ राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा हेतु सतत समर्पित 'केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल' के सभी वीर जवानों एवं उनके परिजनों को CRPF के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!
आपके अदम्य साहस, अनुशासन और राष्ट्रनिष्ठा पर हमें गर्व है।
भारत के पूर्व राष्ट्रपति, 'मिसाइल मैन', भारत रत्न, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण उनका जीवन समूचे राष्ट्र के लिए एक दिव्य प्रेरणा है।
भारतीय सशस्त्र बलों के अद्भुत शौर्य, अटूट संकल्प और अक्षुण्ण राष्ट्रभक्ति के प्रतीक 'कारगिल विजय दिवस' पर प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ दुर्गम पर्वतों पर पराक्रम की अमर गाथा रचने वाले माँ भारती के अमर वीरों को कोटिशः नमन!
जय हिंद!
भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महानायक, अप्रतिम राष्ट्र भक्त, अदम्य साहस और वीरता के प्रतीक, महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
राष्ट्र के लिए उनका त्याग और बलिदान हर भारतवासी के हृदय में राष्ट्रभक्ति की ज्वाला को सदैव प्रज्वलित करता रहेगा।
देवाधिदेव महादेव की आराधना और उपासना के पवित्र श्रावण मास की शिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!
शिवभक्तों की आस्था और श्रद्धा के अनुरूप कांवड़ यात्रा को सुगम, सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपकी सरकार संकल्पबद्ध है।
'स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा।'
यह केवल उद्घोष नहीं अपितु परतंत्र भारत के हृदय में प्रज्वलित वह 'अग्नि-संकल्प' था, जिसने स्वतंत्रता संग्राम को दिशा और धार दी।
'राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं!
हिमालय की चोटियों से हिन्द महासागर की लहरों तक, कश्मीर की घाटियों से कन्याकुमारी की धाराओं तक 'तिरंगा' 140 करोड़ भारतीयों की आत्मा, अस्मिता, अखंडता और एकात्मता का गौरवमयी प्रतीक है।