पेपर लीक किसी एक परीक्षा की नहीं, पूरे सिस्टम की नाकामी है।
भारत को अपनी परीक्षा व्यवस्था नए सिरे से गढ़नी होगी, जहां परीक्षाएं सुरक्षित हों, संस्थाएं स्वतंत्र व जवाबदेह हों और हर छात्र के वक्त, मेहनत और सपनों की रक्षा हो।
ये कानपुर की आर्या सिंह हैं, जिनका कहना है कि Re-NEET के रिजल्ट में गड़बड़ी और धांधली हुई है।
आर्या ने बताया 👇
• OMR शीट के अनुसार उसे 609 नंबर मिलने चाहिए थे
• लेकिन Re-NEET के रिजल्ट में उसे 540 नंबर मिले
ऐसे में आर्या का पूरा परिवार परेशान हो गया। सभी लोग बार-बार वेबसाइट चेक करने लगे। इसी बीच रात 2 बजे आर्या के नंबर 540 से घटकर अचानक 167 हो गए।
👉 मतलब 540 नंबर, अपने आप ही 167 हो गए
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी.. क्या यही है वो 'व्यवस्था', जिसके लिए आपने एयरफोर्स लगवाकर Re-NEET करवाया था।
छात्रों की मेहनत बर्बाद हो रही है, परिवार परेशान हो रहे हैं, सपने टूट रहे हैं- जिसके लिए आप और आपका घटिया सिस्टम जिम्मेदार है।
आपको एक मिनट भी पद पर रहने का हक नहीं है- थोड़ी शर्म कीजिए और इस्तीफा दीजिए।
छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना के खिलाफ 'जल सत्याग्रह' और भूख हड़ताल कर रहे आदिवासियों को बलपूर्वक हटा दिया गया।
इसके साथ ही धरना दे रहे आदिवासियों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी भी मिल रही है।
केन-बेतवा लिंक परियोजना से इन आदिवासियों की घर और जमीनें छीनी जा रही हैं- इनका जीवन तबाह किया जा रहा है।
इसलिए ये पिछले कई दिनों से अधिग्रहित जमीन के उचित मुआवजे और पुनर्वास के लिए सत्याग्रह कर रहे थे, जिसे BJP सरकार अनसुना कर रही है।
यही BJP का 'आदिवासी विरोधी' चेहरा है- जहां पहले उनके अधिकारों को छीना जाता है और विरोध करने पर आवाज कुचल दी जाती है।
लोकतंत्र में ऐसी तानाशाही की कोई जगह नहीं है।
BJP सरकार को ये दमनकारी रवैया छोड़कर प्रभावित आदिवासियों की बात सुननी चाहिए और परियोजना से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।
📍 मध्य प्रदेश
प्रधानमंत्री जी,
श्री राम मंदिर में करोड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ अपनी कमाई अर्पित की - वहां हुई चंदा चोरी अब किसी से छुपी नहीं है।
ट्रस्ट के हर सदस्य को आपकी सरकार ने चुना था। इस चंदा चोरी पर आपकी चुप्पी अस्वीकार्य है।
तत्काल स्वतंत्र जांच कराइए, पूरा हिसाब सार्वजनिक कीजिए और दोषियों को कानून के कटघरे में लाइए।
आपकी सरकार की विश्वसनीयता अब आपकी कार्रवाई पर निर्भर है।
"Your silence now in the face of such a crime is unacceptable. It is your duty to ensure accountability and restitution."
Congress President Shri @kharge and LoP Shri @RahulGandhi wrote a letter to PM Modi demanding an independent and comprehensive investigation into the financial affairs of the Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust.
भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत, अदम्य साहस और अद्वितीय राष्ट्रभक्ति के प्रतीक, महान क्रांतिकारी मंगल पांडे जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
अंग्रेज़ी हुकूमत के खिलाफ़ उनके साहसिक प्रतिरोध ने देश को नई चेतना प्रदान की। देश की स्वतंत्रता के लिए उनका त्याग, समर्पण और सर्वोच्च बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।
ಮಾಜಿ ಪ್ರಧಾನಮಂತ್ರಿ ಶ್ರೀ ಹೆಚ್.ಡಿ. ದೇವೇಗೌಡ ಅವರ ಧರ್ಮಪತ್ನಿ ಶ್ರೀಮತಿ ಚೆನ್ನಮ್ಮ ಅವರ ನಿಧನದ ಸುದ್ದಿ ನನಗೆ ಅತೀವ ದುಃಖವನ್ನುಂಟುಮಾಡಿದೆ.
ಶ್ರೀ ದೇವೇಗೌಡರೊಂದಿಗೆ ಹಲವು ವರ್ಷಗಳಿಂದ ಆತ್ಮೀಯ ವೈಯಕ್ತಿಕ ಬಾಂಧವ್ಯ ಹೊಂದಿರುವ ನನಗೆ, ಈ ಅಗಲಿಕೆ ನೋವು ತಂದಿದೆ. ಶ್ರೀಮತಿ ಚೆನ್ನಮ್ಮನವರು ಅವರ ಕುಟುಂಬದ ಮೌನ ಶಕ್ತಿಯಾಗಿದ್ದಲ್ಲದೆ, ಅಚಲ ಶ್ರದ್ಧೆ, ಸೌಜನ್ಯ ಮತ್ತು ಸಮರ್ಪಣಾ ಭಾವದ ಮಹಿಳೆಯಾಗಿದ್ದರು.
ಅವರ ಜೀವನ, ಅನೇಕ ಮಹತ್ತರವಾದ ಕೊಡುಗೆಗಳು ಜನರ ಕಣ್ಣಿಂದ ದೂರದಲ್ಲಿ ಮೌನ ಶಕ್ತಿ ಹಾಗೂ ಧೃಡ ಸಂಕಲ್ಪದೊಂದಿಗೆ ನೀಡಬಹುದೆಂಬುದನ್ನು ನೆನಪಿಸುವಂತಿತ್ತು.
ಈ ಕಠಿಣ ಸಂದರ್ಭದಲ್ಲಿ, ದುಃಖತಪ್ತ ಕುಟುಂಬಕ್ಕೆ ನನ್ನ ಸಂತಾಪಗಳನ್ನು ಸಲ್ಲಿಸುತ್ತೇನೆ. ಈ ತುಂಬಲಾರದ ನಷ್ಟವನ್ನು ಭರಿಸುವ ಶಕ್ತಿಯನ್ನು ಅವರಿಗೆ ಭಗವಂತ ನೀಡಲಿ.
I am deeply saddened by the passing of Smt. Chennamma, wife of Former Prime Minister Shri H.D. Deve Gowda ji.
Having shared warm personal relations with Shri Deve Gowda ji, over the years, this loss is one that I feel with profound sorrow. Smt. Chennamma ji was the quiet strength of the Gowda family—a woman of deep faith, grace and unwavering dedication.
Her life was a reminder that many of the greatest contributions are made away from the public gaze, through silent sacrifice and steadfast commitment.
At this difficult time, I extend my heartfelt condolences to the bereaved family. May they get strength to bear this irreparable loss.