ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते राजस्थान के मजबूत कदम!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार राजस्थान के ऊर्जा क्षेत्र का कायाकल्प कर रही है।
11 लाख से अधिक नए घरेलू बिजली कनेक्शन, 2.18 लाख से अधिक कृषि कनेक्शन और सुचारू विद्युत आपूर्ति से आज प्रदेश के आमजन और किसानों को अभूतपूर्व राहत मिली है।
माननीय केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के दूरदर्शी नेतृत्व में आकाशवाणी जयपुर केंद्र से रामगढ़ (जैसलमेर) में 20 किलोवाट एफएम ट्रांसमीटर के वर्चुअल उद्घाटन समारोह में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।
यह अत्याधुनिक प्रसारण सुविधा सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लाखों नागरिकों तक समाचार, शिक्षा, संस्कृति, सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी संदेशों की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करेगी। साथ ही, यह राष्ट्र की सीमाओं पर सूचना सशक्तिकरण और सांस्कृतिक एकता को नई मजबूती प्रदान करेगी।
इस दौरान कार्यक्रम में जयपुर शहर से सांसद श्रीमती मंजू शर्मा जी, सिविल लाइंस, जयपुर विधायक श्री गोपाल शर्मा जी तथा प्रख्यात लेखक, गीतकार एवं प्रसार भारती के अध्यक्ष श्री प्रसून जोशी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
#Akashvani #FMTransmitter #Jaisalmer #Ramgarh #Ashviniwaishnav
@AshwiniVaishnaw@Manju4bjp@BJP4Rajasthan@BJP4India
माँ भारती के अमर सपूत एवं स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी पं. श्री रामप्रसाद बिस्मिल जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
राष्ट्रभक्ति, साहस और बलिदान से ओतप्रोत उनका जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
आज गुलाबी नगरी में जयपुर एयरपोर्ट पर माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
आपका मार्गदर्शन एवं नेतृत्व राजस्थान सहित देश के रेल विकास को नई गति प्रदान कर रहा है।
#AshwiniVaishnaw#Jaipur#Heeralalnagar@AshwiniVaishnaw
राजस्थान देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भड़ाना जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
@ombhadanabjp
12 वर्ष सेवा के • 12 वर्ष सुशासन के • 12 वर्ष नए भारत के...🚩
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी देश के सबसे लंबे समय तक निरंतर सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के सुअवसर पर आज प्रभार जिले बूंदी के तालेड़ा स्थित त्रिधारा महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान के श्रीचरणों में श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्रसेवा के निरंतर यशस्वी मार्ग की कामना की।
पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण एवं वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। उनका यह कालखंड जनविश्वास, सेवा और राष्ट्रहित को समर्पित रहा है।
#12YearsOfSeva
आज विधानसभा प्रवास के दौरान 📍 सीमलिया में दाईं मुख्य नहर के जीर्णोद्धार निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया।
इसके उपरांत ब्लॉक एवं जिला स्तर के सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में सीमलिया ग्राम के विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, सड़क, विद्युत, निर्माणाधीन नालों के कार्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तृत समीक्षा की।
जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण हों, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। हमारा संकल्प है कि क्षेत्र का प्रत्येक गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़े और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों।
"विकास, सुशासन और जनसेवा" के इसी लक्ष्य के साथ निरंतर कार्यरत हैं।
#जनसेवा #सांगोद_विधानसभा #simliya #HeeralalNagar #Kota
#Jaipur बिजली निगम भर्ती ग्रुप-III रिजल्ट जारी
बॉयलर अटेंडेंट, स्टीम टरबाइन लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड, 2163 पदों वाली ITI भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट, हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, ग्रुप-IV के बाद ग्रुप-III का नंबर! 23 फरवरी मुख्य परीक्षा आयोजित हुई थी, SMS से सूचना शुरू, बिजली निगम भर्ती अपडेट, बॉयलर अटेंडेंट भर्ती फाइनल लिस्ट जारी
@JVVNLCCare@RajGovOfficial@NehaJoshiINDiA #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जनता द्वारा निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक लंबे समय तक सेवा देने के गौरवपूर्ण अवसर पर आज विधानसभा क्षेत्र के सांगोद, विनोदखुर्द एवं कुंदनपुर ग्रामों में स्वच्छता अभियान में सहभागिता कर स्वच्छता से जुड़े कार्यों की समीक्षा की।
स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ और विकसित भारत की आधारशिला है।
सभी ग्रामवासियों से आग्रह है कि अपने घर, मोहल्ले एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
आइए, मिलकर स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ गांव तथा विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
#SwachhBharat #NarendraModi #ViksitBharat #Sangod #HeeralalNagar
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा राष्ट्रसेवा के संकल्पों को सिद्ध करते हुए निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में ऐतिहासिक 12 वर्ष 15 दिन का गौरवमयी एवं सर्वाधिक लंबा कार्यकाल पूर्ण करने के अवसर पर आज विधानसभा क्षेत्र 📍सांगोद स्थित गणेशकुंज में देवाधिदेव महादेव एवं प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं महाआरती की।
प्रभु चरणों में कृतज्ञता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर यशस्वी नेतृत्व की कामना की, ताकि उनके मार्गदर्शन में "विकसित भारत" का संकल्प शीघ्र साकार हो सके।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। यह अवसर प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है।
इस पावन एवं हर्षोल्लास के अवसर पर सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहें।
#NarendraModi #ViksitBharat #12YearsOfGaribKalyan #LongestServingElectedPMModi #Heeralalnagar #Sangod #सांगोद #सांगोद_विधानसभा
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व के ये 12 वर्ष, भारत के परिवर्तन, प्रगति और जन-कल्याण की ऐतिहासिक यात्रा के 12 वर्ष हैं।
'प्रधानसेवक' के रूप में माननीय प्रधानमंत्री जी ने अंत्योदय, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को शासन की मूल भावना बनाते हुए देश को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। जन-धन से जन-विश्वास तक, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण तक, इन 12 वर्षों में भारत ने विकास, विश्वास और जन-कल्याण का नया इतिहास रचा है।
मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त पहचान स्थापित की है, अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामर्थ्य का गौरव बढ़ाया है तथा विकसित भारत के संकल्प को नई गति प्रदान की है।
#12YearsOfGaribKalyan
#LongestServingElectedPMModi
सेवा ही संकल्प, विकास ही लक्ष्य
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के राष्ट्र सेवा, सुशासन को समर्पित सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रधानमंत्री जी के सशक्त नेतृत्व में देश ने 2014 से लेकर अभी तक विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है।
#LongestServingElectedPMModi
#Kota: क्षेत्र के दौरे पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर
सांगोद के 'गणेश कुंज' में कल करेंगे विशेष पूजा-अर्चना, क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक,सामाजिक और जनसंवाद कार्यक्रमों में होंगे शरीक, इलाके की सफाई व्यवस्था का भी करेंगे निरीक्षण
#RajasthanWithFirstIndia@hlnagar
राजस्थान के बिजली क्षेत्र में IT क्रांति की नई शुरुआत।
Universal GTD Dashboard के माध्यम से अब जनरेशन, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन का समस्त डेटा एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।
विद्युत समस्याओं की त्वरित पहचान एवं समाधान के लिए आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जाएगा।
प्रदेश के नागरिकों को बेहतर, सुगम एवं निर्बाध विद्युत सेवाएँ उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।
नवाचार, सुशासन और तकनीकी उत्कृष्टता के साथ ऊर्जा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं।
.
.
#Rajasthan #HeeralalNagar #Powersector #digital #Energy_Department
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी ने जल, जंगल और ज़मीन के अधिकारों की रक्षा करते हुए जनजातीय समाज में स्वाभिमान और स्वतंत्रता की अलख जगाई। उनका संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति आज भी हम सभी को प्रेरित करती है।
उनकी पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏
#BirsaMunda
मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत ने इंफ्रास्ट्रक्चर, परिवहन और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।
आधुनिक रेल, बेहतर सड़कें और तेज़ विकास के साथ देश आत्मनिर्भर और विकसित भारत की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है।
#12YearsOfSeva