अन्नदाताओं का हित, उनकी आर्थिक समृद्धि और कृषि क्षेत्र की उन्नति हमारी प्राथमिकता है।
डबल इंजन सरकार किसान कल्याण के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए किसानों के सशक्तीकरण और खुशहाल भविष्य की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर आइए, बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने और पोलियो मुक्त समाज के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराएं। भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने में अपना योगदान दें।
हर बच्चे को समय पर इसकी खुराक अवश्य पिलाएं।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री @DrSatishPoonia जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ व मंगलमय जीवन हेतु प्रार्थना करता हूं।
आज 📍 नई दिल्ली में आयोजित Renewable Energy India Expo के 19वें संस्करण में सहभागिता की।
इस दौरान सौर ऊर्जा सहित नवीकरणीय ऊर्जा के विभिन्न आयामों, आधुनिक तकनीकों और भविष्य की ऊर्जा संभावनाओं पर संवाद किया।
#RenewableEnergyIndiaExpo#SolarEnergy#NewDelhi#HeeralalNagar
कभी राम बनके, कभी श्याम बनके…
नन्हे बच्चों के मधुर स्वरों में भक्ति, मासूमियत और संस्कारों का अद्भुत संगम। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के समक्ष यह मनमोहक प्रस्तुति हर किसी का मन मोह लेने वाली है।
अन्नदाता की राह में अब नहीं आएगी बिजली की बाधा!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के 'सशक्त किसान, आत्मनिर्भर भारत' के विजन और मा. मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी के नेतृत्व में सरकार के संकल्प से प्रदेश में सिंचाई के लिए निर्बाध बिजली सुनिश्चित हो रही है।
हमें बांटने वाली ताकतों के खिलाफ समाज को एकजुट करना है। हमें आत्मनिर्भरता के लिए देशवासियों को जागरूक करना है। 2047 में विकसित भारत के संकल्प से जन-जन को जोड़ना है। इन उद्देश्यों के लिए हमें और सक्रिय होना है।
-माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#ChinmayaAmritMahotsav
हम सभी के पथप्रदर्शक, करोड़ों कार्यकर्ताओं के आदर्श, देश के माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
प्रभु की कृपा से आप सदैव स्वस्थ, दीर्घायु रहें तथा आपका मार्गदर्शन हम सभी को निरंतर प्राप्त होता रहे।
#HBDayAmitShah
कल दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को होने वाले पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण में कोटा जिला परिषद एवं पंचायत समिति सांगोद व सुल्तानपुर में भारतीय जनता पार्टी के समस्त प्रत्याशियों को अपना अमूल्य मत एवं समर्थन देकर विजयी बनाएँ।
#Kota#Sangod#Sultanpur#सांगोद_विधानसभा#पंचायत_चुनाव_2026
आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर राष्ट्र की स्वतंत्रता हेतु सर्वस्व अर्पित करने वाले वीर सपूतों के अदम्य साहस, त्याग एवं राष्ट्रनिष्ठा को कोटि-कोटि नमन।
जय हिंद 🇮🇳
वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व जिला परिषद सदस्य श्री विमल जी जैन ने मा.प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की नीतियों व कार्यशैली से प्रभावित होकर आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
आज निजी आवास, कोटा पर दुपट्टा पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित होने पर शुभकामना प्रदान की।
अति महत्वपूर्ण सूचना
जिला प्रशासन के निर्देशानुसार समस्त किसान बंधुओं व ग्रामवासियों को सूचित किया जाता है कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव के तहत मतदान हेतु गुरुवार,दिनांक 22अक्टूबर 2026 को सेठ भामाशाह मंडी, कोटा मैं अवकाश रहेगा।
धन्यवाद!
जन जन में जोश है
प्रचण्ड विजय का उद्घोष है
22 अक्टूबर को होने वाले पंचायत व जिला परिषद चुनावों में भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर विजयी बनाकर गांवों में विकास की गति अनवरत जारी रखने हेतु सुशासन की भाजपा सरकार बनाएं।
#पंचायत_चुनाव_2026#Kota#Sangod#सांगोद_विधानसभा
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर अदम्य साहस, शौर्य एवं पराक्रम के प्रतीक पुलिस बल के वीर जवानों के बलिदान को शत-शत नमन...
कर्तव्य-पथ पर अडिग रहते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर योद्धाओं का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
#पुलिस_स्मृति_दिवस
एशियन पैरा गेम्स 2026 में विमेंस 400 मीटर T20 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाली दीप्ति जीवनजी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
यह स्वर्णिम उपलब्धि उनके अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रमाण है।
उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक मंगलकामनाएं!
इस अवसर पर समस्त देवतुल्य मतदाताओं से आग्रह है कि भाजपा के सभी प्रत्याशियों को कमल के फूल के निशान पर अपना अमूल्य मत एवं समर्थन प्रदान कर भारी मतों से विजयी बनाएं।
#पंचायत_चुनाव_2026#Itawa#Piplda#जनसंपर्क#Heeralalnagar
कमल खिलेगा, विकास बढ़ेगा! पंचायती राज चुनाव के निमित्त पंचायत समिति इटावा के ग्राम मंडावरा, बुढ़ादीत, कोटड़ादीपसिंह, बड़ौद, दौलतपुरा, अयानी, अयाना, गणेशगंज, रजोपा, तालाब, गैंता में जनसंपर्क के दौरान आयोजित चुनावी चौपालों को संबोधित कर क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद किया
पिछले एक दशक में भारत ने सशक्त नीतियों और निर्णायक नेतृत्व के बल पर वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। भारत का बढ़ता सामर्थ्य अनेक राष्ट्रविरोधी शक्तियों को रास नहीं आ रहा है।
दुनिया में ‘रिजीम चेंज’ के नाम पर अपने हितों के अनुरूप कठपुतली सरकारें स्थापित करने वाली ताकतें भारत में भी अस्थिरता पैदा कर देश की एकता को कमजोर करना चाहती हैं, लेकिन भारत का दृढ़ नेतृत्व और युवाओं में जागृत राष्ट्रभाव उनके मंसूबों के सामने बड़ी चुनौती है।
- परम पूजनीय सरसंघचालक श्री @DrMohanBhagwat जी
@RSSorg
#RSSFoundationDay