मोदी जी के ‘संवाद से समाधान’ के मंत्र से देश की दशकों पुरानी अनेक समस्याओं का समाधान हो रहा है। इसी क्रम में आज राजस्थान–हरियाणा यमुना जल परियोजना के ऐतिहासिक समझौते से तीन दशक पुरानी जल समस्या का समाधान हुआ।
इस समझौते से दोनों राज्यों को लाभ होगा और पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ होगी। साथ ही कृषि, उद्योग और व्यापार को नई गति मिलेगी और भूजल स्तर में वृद्धि होगी।
'एक राष्ट्र, एक विधान, एक प्रधान' के सूत्र को चरितार्थ करने और देश की एकता-अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को बलिदान दिवस पर शत्-शत् नमन।
Tributes to Karnataka Kesari Jagannathrao Joshi Ji on his Jayanti. An epitome of patriotism and courage, Joshi Ji fought for the liberation of Goa from the frontlines despite facing tremendous hardship and repression. He dedicated his life to the cause of national unity and played a crucial role in the expansion of the nationalist ideals of the RSS and the BJP in Karnataka. His legacy will remain a beacon of inspiration for every legion of nationalists.
प्रखर राष्ट्रवादी नेता, महान चिंतक, भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना बलिदान देने वाले जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।
आज NCRB का 'ABHIGYAN' मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया। 1.3 करोड़ फिंगरप्रिंट के डेटाबेस NAFIS का यह पोर्टेबल वर्जन ऑन-फील्ड पुलिस कर्मियों को सीधे उनके स्मार्टफोन पर अपराधियों के विशाल डेटाबेस तक पहुँचने की शक्ति देता है। टू-स्टेप ऑथेंटिकेशन से सुरक्षित यह ऐप चंद सेकंड में रियल-टाइम फिंगरप्रिंट पहचान कर ग्राउंड पुलिसिंग को और सशक्त बना रहा है। फास्ट ID, पोर्टेबल सेटअप और करोड़ों रिकॉर्ड्स जैसी खूबियों से युक्त ‘ABHIGYAN’ ऐप एक बेहद शक्तिशाली टूल है।
आज गुजरात औद्योगिक विकास निगम (GIDC) में गांधीनगर इलेक्ट्रॉनिक्स जोन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उद्यमियों के साथ संवाद किया।
हमने Make in India को आगे बढ़ाने तथा भारत को वैश्विक विनिर्माण और नवाचार का केंद्र बनाने के विषय पर विचार-विमर्श किया। सभी उद्यमियों ने विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक ले जाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का विश्वास दिलाया।
जन-विश्वास का नया इतिहास! 🇮🇳
जनता का अटूट विश्वास... बना पीएम मोदी का नया रिकॉर्ड!
देश के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है, प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने 4,399 दिनों तक निरंतर राष्ट्र की सेवा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
पंडित नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए, वे देश के सबसे लंबे समय तक जनसेवा करने वाले जन-निर्वाचित प्रधान सेवक बन गए हैं।
यह सिर्फ दिनों की गिनती नहीं है, बल्कि यह हर एक दिन देश के गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण के लिए जिए गए क्षणों का प्रमाण है।
#LongestServingElectedPMModi
देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में जनता की सेवा करने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मोदी जी के यह 12 वर्ष भारत के स्वाभिमान, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और देश को गुलामी की मानसिकता से मुक्त करने के रहे हैं।
नई संसद का निर्माण हुआ, तीन नए कानून लागू हुए, नई शिक्षा नीति और मातृभाषाओं में मेडिकल व इंजीनियरिंग शिक्षा का मार्ग प्रशस्त हुआ तथा आत्मनिर्भर भारत हर भारतीय का संकल्प बना। इन 12 वर्षों में एक तरफ देश की सीमाएँ सुरक्षित हुईं, कश्मीर से 370 समाप्त हुई, राम मंदिर का निर्माण हुआ, नक्सलवाद का अंत हुआ और आतंकवाद पर नकेल कस हर आतंकी घटना का मुँहतोड़ जवाब दिया, वहीं देश की सामूहिक शक्ति ने हीनता के भाव से बाहर निकलकर अपनी विरासत, संस्कृति और सामर्थ्य पर गर्व करना सीखा। देशवासियों को सुरक्षित बनाना और उनके खोए हुए आत्मसम्मान व गौरव को लौटाना मोदी जी की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
आज नया भारत पूरे आत्मविश्वास के साथ विश्व के हर मंच पर अपनी पहचान स्थापित कर रहा है और दुनिया एक सक्षम, सशक्त तथा नए भारत के उदय की साक्षी बन रही है।
#LongestServingElectedPMModi
एक कार्यकर्ता के नाते आज मेरा मन भावनाओं से भरा हुआ है। एक संकल्प पूरा हुआ है, एक सपना साकार हुआ है। आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की आत्मा गदगद होगी।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में बंगाल की विजय अद्भुत और असाधारण है। आज सारा देश यह मानता है कि 'मोदी है तो ही मुमकिन है'। यह मोदी जी के प्रति अपार श्रद्धा और विश्वास का प्रकटीकरण है।
यह विकसित भारत के विचार की विजय है। घटिया वोट बैंक की राजनीति को नकार दिया गया है। पूरे पूर्वी भारत में कमल खिला हुआ है। असम का असाधारण प्रदर्शन है और तमिलनाडु में भी जिनका काम केवल मोदी विरोध था, वह आज चारों खाने चित हो गए हैं।
पुडुचेरी में फिर भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सरकार बन रही है। सचमुच में एक नेता के प्रति प्रेम और विश्वास कैसा चमत्कार लाता है, यह इन चुनाव परिणामों से दिख रहा है।
हमारे नेता माननीय श्री @AmitShah जी की अचूक रणनीति, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी को भी मैं बधाई देता हूं।
सचमुच मैं आज नेता नहीं, कार्यकर्ता के नाते भावुक हूं।
@BJP4India@BJP4Bengal@BJP4Assam@BJP4Puducherry
नमो हनुमते तुभ्यं नमो मारुतसूनवे।
नमः श्रीरामभक्ताय श्यामास्याय च ते नमः॥
ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार 'बड़ा मंगल' की सभी भक्तों एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
प्रभु श्री राम के परम भक्त, संकटमोचन श्री हनुमान जी से प्रार्थना है कि सभी पर अपनी कृपादृष्टि बनाए रखें। जन-जन के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्यता का वास हो।
ॐ हनुमते नमः