#HPTU
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की खेलकूद प्रतियोगिता (इंटर कॉलेज) के दूसरे दिन विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते खिलाड़ी।
HPTU की तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का गौतम फार्मेसी कॉलेज में बुधवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ तकनीकी विवि के कुलसचिव कमल देव सिंह कंवर ने किया। इस मौके पर तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ राजेश कुमार भी उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में वीरवार को होटल प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने #विश्व_खाद्य_दिवस मनाया। होटल प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर में खाद्य वस्तुएं के स्टॉल लगाए।
HPTU में विद्यार्थियों के लिए ''सुखी जीवन जीने की कला'' और प्राध्यापकों के लिए 'एक बेहतर विश्व के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका' विषय पर व्याख्यान हुआ। ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के बीके भारत भूषण मुख्य वक्ता रहे। इस मौके पर अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ राजेश कुमार भी उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थी विकसित भारत पर आधारित प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में भाग लेते हुए। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन #विकसितभारत यंग लीडर्स डायलॉग.2026 के अंतर्गत किया गया।
#HPTU#NSS हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने मंगलवार को परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्वयंसेवियों ने पूरा परिसर की सफाई की।
#HPTU हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में एमबीए पर्यटन विभाग का विश्व पर्यटन दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम में अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ राजेश कुमार मुख्यातिथि रहे। इस मौके पर विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई।
#HPTU#pmshreeschool
HPTU में शुक्रवार को पीएमश्री KV पालमपुर के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। शैक्षणिक भ्रमण में KV के नौवीं कक्षा के 34 छात्राएं और 28 छात्र शामिल थे। उन्होंने HPTU में विद्यार्थियों के लिए संचालित होने वाली गतिविधियों के बारे जानकारी हासिल की।
HPTU में पर्यावरण विभाग की ओर से विश्व ओज़ोन परत संरक्षण दिवस मनाया गया। इस वर्ष का विषय "विज्ञान से वैश्विक कार्रवाई" रहा। कार्यक्रम में तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ राजेश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
HPTU में इंजीनियर दिवस पर दो दिवसीय “नवोनमेश 2.0” के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते विद्यार्थी। तकनीकी विवि के माननीय कुलपति प्रो राजेंद्र वर्मा, अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ राजेश कुमार, कुलसचिव कमल देव सिंह कंवर ने विद्यार्थियों को इंजीनियर दिवस की बधाई दी।
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में भौतिकी विभाग और कंप्यूटर सांइस इंजीनियरिंग विभाग के नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ राजेश कुमार और उपस्थित प्राध्यापक, विद्यार्थी।
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के भौतिकी विभाग ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया। कार्यक्रम में अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ राजेश कुमार, उपस्थित प्राध्यापक व विद्यार्थी। #National_Space_Day