झारखंड के लिए INDIA की 7 गारंटी-
🔷 खाद्य सुरक्षा - 450 रुपए में गैस सिलेंडर, प्रति व्यक्ति 7 किलो राशन
🔷 मंईयां सम्मान के तहत महिलाओं को 2,500 रु. की सम्मान राशि
🔷 सामाजिक न्याय - ST को 28%, SC को 12% और OBC को 27% आरक्षण
🔷 रोजगार और स्वास्थ्य सुरक्षा - 10 लाख नौकरी, 15 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा
🔷 1932 आधारित खतियान के तहत स्थानीयता नीति, सरना धर्म कोड लागू होगा, क्षेत्रीय भाषा-संस्कृति का संरक्षण
🔷 शिक्षा - सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज, हर जिले में इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी
🔷 किसान कल्याण - धान की MSP 3,200 रुपए की जाएगी, अन्य कृषि उत्पादों की MSP में 50% तक बढ़ोतरी
राजस्थान की कांग्रेस सरकार महंगाई से राहत दिलाने के लिए कैंप लगाकर जनता की मदद कर रही है। राजस्थान ने देश में पहली बार स्वास्थ्य का अधिकार लागू किया है। न्यूनतम आय गारंटी कानून, 8 रू में भरपेट भोजन देने वाली इंदिरा रसोई, गिग वर्कर्स एक्ट, शहरी रोजगार गांरटी योजना और स्मार्टफोन वितरण जैसी योजनाओं ने राजस्थान को महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट के खिलाफ मॉडल स्टेट बना दिया है।
कल राजस्थान के निवाई में महंगाई राहत कैंप का दौरा करने के साथ ग्रामीण इंदिरा रसोई योजना के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुई और प्रदेश की जनता को संबोधित किया।
नीरज चोपड़ा जी की प्रतिभा और उनकी लगन ने एक बार फिर विश्व पटल पर भारत का तिरंगा लहरा दिया। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने पर श्री @Neeraj_chopra1 जी को ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं।
आपका शानदार खेल देश के करोड़ों युवाओं को प्रेरणा देता है।
खेलते चलिए। जीतते चलिए।
आज पुरुषोत्तम मास की परमा एकादशी के पावन अवसर पर दिल्ली स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।
भगवान महादेव सभी देशवासियों का कल्याण करें।
हर हर महादेव।
जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां-वहां हमने जनता को महंगाई से राहत देने वाली योजनाएं लागू की हैं। कर्नाटक में हमने पांच गारंटी दी थी, सरकार बनते ही उन्हें लागू कर दिया गया।
मध्य प्रदेश में बदलाव की प्रचंड बयार है। कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश की जनता को राहत देने के लिए भी गारण्टियाँ लाई है, जिन्हें हम पूरा करेंगे। मप्र में जनता के लिए दिन रात काम करने वाली सरकार बनेगी।
🔸महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए
🔸500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर
🔸100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट पर हाफ
🔸पुरानी पेंशन स्कीम लागू होगी
🔸किसान कर्ज माफी योजना शुरू होगी
जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें हैं, हमने जो भी वादा किया उसे पूरा किया। कर्नाटका में कांग्रेस 5 गारंटी लाई थी और सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में पांचों गारंटी लागू कर दी।
मध्य प्रदेश की जनता के लिए भी कांग्रेस कुछ गारंटी लाई है, जिन्हें हम 100% पूरा करेंगे-
🔸महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए
🔸500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर
🔸100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट पर हाफ
🔸पुरानी पेंशन स्कीम लागू होगी
🔸किसान कर्जमाफी पुनः प्रारंभ होगी। जिन किसानों का कर्ज बचा है, माफ किया जाएगा
महान स्वतंत्रता सेनानी, आदिवासी महानायक ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें सादर नमन।
देश और समाज के लिये भगवान बिरसा मुंडा जी का संघर्ष व बलिदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।