विगत 31 मई, 2026 यानि रविवार को मुझे लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में भारतीय आदर्श योग संस्थान द्वारा आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के लिए शुरू किए गए प्रथम अभ्यास सत्र में भाग लेते हुए शुभारंभ करने का सुअवसर मिला।
योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्र की अध्यक्षता में इस संस्थान का अप्रैल, 2022 में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप शुभारंभ करने का सौभाग्य मिला था। तबसे इस वर्ष यह संस्थान लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस वर्ष लखनऊ में अपने प्रशिक्षित स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से 30 स्थानों पर आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अनुसार यह संस्थान प्रशिक्षण देगा। 20 जून को जनेश्वर मिश्र पार्क में वृहद स्तर पर और 21 जून को संगीत नाटक अकादमी प्रांगण में योगाभ्यास कराएगा।
#Yoga #Meditation #Fitness
प्रकृति के साथ संतुलन बिठाकर समस्त जीवों का कल्याण हो, यही हमारी संस्कृति की मूल भावना रही है। इसी व्यापक दृष्टि से आज भारतवर्ष प्रगति और समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।
यावच्चतस्रः प्रदिशश्चक्षुर्यावत् समश्नुते।
तावत् समैत्विन्द्रियं मयि तद्धस्तिवर्चसम्॥
जापान में आयोजित पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय हॉकी टीम ने पूरे राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए टीम के सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ एवं सहयोगी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, समर्पण और अदम्य जज्बे ने भारत को एशिया के शीर्ष स्थान पर स्थापित किया है। यह स्वर्णिम विजय देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
समस्त देशवासियों के लिए यह गर्व और उत्सव का अवसर है। हम सभी को विश्वास है कि भारतीय हॉकी टीम भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर देश का मान-सम्मान बढ़ाती रहेगी।
जय हिंद! 🇮🇳
#IndianHockeyTeam
#U18AsiaCup
@TheHockeyIndia
🌿 विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) की हार्दिक शुभकामनाएं🌲!
आज का विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति और पर्यावरण के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है। स्वच्छ वायु, शुद्ध जल, हरित वन और समृद्ध जैव विविधता मानव जीवन के आधार हैं। पर्यावरण का संरक्षण केवल सरकारों या संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।
माननीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से प्रारंभ किया गया 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व और प्रकृति के प्रति सम्मान का एक प्रोत्साहनदायी प्रयास है। यह अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। इस अभियान ने करोड़ों लोगों को वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया है।
आइए, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें कि प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। एक हरित, स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण ही आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और समृद्ध भविष्य प्रदान कर सकता है। प्रकृति की रक्षा ही मानवता की रक्षा है, और यही सतत विकास की सबसे मजबूत नींव है।
#WorldEnvironmentDay #विश्व_पर्यावरण_दिवस
विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
पृथ्वी हमारी माता है और इसका संरक्षण हमारी प्रतिबद्धता है।
आइए, आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का प्रण लें और प्रकृति के प्रति अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें।
Environment protection is a collective responsibility. Under this tenet our Central Armed Police Forces dedicated themselves as Environment Warriors. They have set new benchmarks in nature conservation, planting over 7.5 crore saplings in 6 years and taking care of them to achieve their full potential. We are committed to building a greener, safer and healthier India.
दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना से मन अत्यंत व्यथित है। स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है। इस हृदयविदारक घटना में जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, मेरी संवेदनाएँ उनके साथ हैं। ईश्वर शोकाकुल परिवारों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
इस वर्ष का थीम है: ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’। ऐसे तो योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्र 2015 से हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन में योगदान देते रहे हैं, किंतु 2022 में संस्थान बनाने के बाद इसकी व्यापकता बढ़ी है। अब वे सेना, सरकारी सेवकों, व्यापारी वर्ग, छात्रों आदि तमाम वर्ग के साथ भारत की इस अनमोल विरासत को लगातार साझा कर रहे हैं।
गत रविवार को इस संस्थान के प्रशिक्षित साथियों के साथ प्रातः योग करके मुझे बहुत आनंद आया।
सूक्ष्म क्रिया, योग, प्राणायाम व ध्यान के योगाभ्यास का वीडियो यहाँ शेयर कर रहा हूँ:
https://t.co/Rfc7wNz2T4
विगत 31 मई, 2026 यानि रविवार को मुझे लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में भारतीय आदर्श योग संस्थान द्वारा आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के लिए शुरू किए गए प्रथम अभ्यास सत्र में भाग लेते हुए शुभारंभ करने का सुअवसर मिला।
योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्र की अध्यक्षता में इस संस्थान का अप्रैल, 2022 में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप शुभारंभ करने का सौभाग्य मिला था। तबसे इस वर्ष यह संस्थान लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस वर्ष लखनऊ में अपने प्रशिक्षित स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से 30 स्थानों पर आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अनुसार यह संस्थान प्रशिक्षण देगा। 20 जून को जनेश्वर मिश्र पार्क में वृहद स्तर पर और 21 जून को संगीत नाटक अकादमी प्रांगण में योगाभ्यास कराएगा।
#Yoga #Meditation #Fitness
मा॰ प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से 2015 से हर वर्ष पूरे विश्व में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इससे मानव कल्याण व सबके समग्र स्वास्थ्य के लिए हमारे ऋषियों व संतों द्वारा दिया गया यह महान उपहार हर एक को इसके अभ्यास व लाभ से सरोकार करता है।
महर्षि पतंजलि का प्रसिद्ध सूत्र: ‘योगश्चित्तवृत्तिनिरोधः’ अर्थात् योग द्वारा मन की चंचल वृत्तियों को शांत कर साधक अपने वास्तविक स्वरूप का अनुभव करता है। श्रीमद्भागवत गीता का सूत्र: ‘योगः कर्मेसु कौशलम्’ अर्थात् अपने कर्तव्य का सम्यक् व समत्व भाव से फल में आसक्ति रखे बग़ैर
विवेक और संतुलन के साथ करना ही योग है। योग हर एक के लिए लाभप्रद है।
#Yoga #Meditation #Fitness
@Yoga_Journal
जब नागरिक एकजुटता और आपसी सहयोग के सूत्र में बंधते हैं, तो राष्ट्र की शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। भारतवासियों के इसी सामूहिक संकल्प से आज देश उन्नति की नित-नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
धूमायन्ते व्यपेतानि ज्वलन्ति सहितानि च।
धृतराष्ट्रोल्मुकानीव ज्ञातयो भरतर्षभ॥
दृढ़ निश्चय और आत्म-संयम वह शक्ति है, जो कठिन से कठिन राह को भी आसान बना देती है। आज हमारे युवा साथी इसी संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण में निरंतर जुटे हुए हैं।
निश्चित्य यः प्रक्रमते
नान्तर्वसति कर्मणः।
अबन्ध्यकालो वश्यात्मा
स वै पण्डित उच्यते॥
நான் நெதர்லாந்துக்குச் சென்று வந்ததிலிருந்து, இந்தியாவுக்குத் திரும்பக் கொண்டுவரப்பட்ட சோழர் கால செப்பேடுகள் குறித்து பேரார்வம் நிலவுகிறது. எனவே #MannKiBaat நிகழ்ச்சியில் அதுபற்றிப் பேசியதுடன், சத்தீஸ்கரில் அண்மையில் கண்டெடுக்கப்பட்ட மூன்று அரிய செப்பேடுகள் பற்றியும் எடுத்துரைத்தேன்.