हिमाचल प्रदेश भाजपा के माननीय संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन जी के पूज्य पिताश्री श्री नारायणन जी के आकस्मिक निधन का समाचार आज प्राप्त हुआ। कुछ दिन पूर्व हुए उनके निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री अरुण मिश्रा जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बाबा विश्वनाथ एवं माता अन्नपूर्णा जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना करता हूं।
'नए भारत' के स्वप्नद्रष्टा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से आज नई दिल्ली में आत्मीय भेंट की।
आपका मार्गदर्शन मुझे सुशासन के पथ पर अविराम गतिशील रहने की प्रेरणा देता है।
बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी कैन्ट विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायक श्री सौरभ श्रीवास्तव जी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
बाबा विश्वनाथ एवं माता अन्नपूर्णा जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।
@Saurabhmlaup
वाराणसी में, पावन श्रावण मास में माननीय विधायक श्री @Saurabhmlaup जी के साथ बीएलडब्ल्यू फ्रेंड्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विधिवत पूजन-अर्चन किया।
देवाधिदेव महादेव से सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।