माननीय प्रबंध निदेशक इफको श्री के जे पटेल जी के राजस्थान आगमन पर श्री पृथ्वी राज सिहाग SMM राजस्थान, डॉ ए पी सिंह, मुख्य प्रबंधक एवं श्री एस के दयाल क्षेत्र प्रबंधक द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया
माननीय अध्यक्ष इफको श्री दिलीप संघानी जी एवं श्रीमती गीता बेन जी के राजस्थान आगमन पर श्री रामनिवास गढ़वाल निदेशक इफको नई दिल्ली, श्री पृथ्वी राज सिहाग SMM राजस्थान एवं डॉ ए पी सिंह इफको जयपुर द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया
I had the opportunity to visit IFFCO’s Rajasthan State Marketing Office in Jaipur during my first trip to Rajasthan. I had a meaningful interaction with our Marketing Team & Field Officers. Sh. Ram Niwas Garhwal, Director (IFFCO), Sh. Ramesh Kumar, Director (HR&L), Sh. Sanjay Kulshreshtha, ED (Marketing) & Sh. Pritvi Raj Sihag, SMM (Rajasthan) were also present during the meeting. I emphasised that Marketing is the backbone of IFFCO. There is only a thin line between marketing and sales, marketing’s role goes beyond distribution; it is about educating farmers on the latest developments in agriculture.
Importance of accelerating the transition from conventional fertilisers to Organic and Nano fertilisers was deliberated, where the role of our marketing team is crucial. In the current geopolitical scenario, rising raw material prices are a matter of concern, as a large part of our subsidy goes for procurement of imported inputs. I am confident Team Rajasthan will continue to work with dedication and take IFFCO’s mission forward. My best wishes to all.
आज माननीय प्रबंध निदेशक महोदय श्री के जे पटेल, द्वारा ग्राम सेवा सहकारी समिति खाटू श्याम, सीकर राजस्थान में सहकारी बंधुओं तथा किसानों को सम्बोधित किया।
इफको उदयपुर
कार्यक्रम का नाम: जिला सहकार सम्मेलन
मुख्य अतिथि: श्री आशुतोष भट्ट, प्रबंध निदेशक, केन्द्रीय सहकारी बैंक, उदयपुर
अध्यक्षता:,श्री पृथ्वीराज सिहाग, राज्य विपणन प्रबंधक, इफको राजस्थान
चर्चा का विषय: मृदा की उर्वरा शक्ति में वृद्धि एवं नैनो उर्वरकों के उपयोग से लाभ
इफको सवाईमाधोपुर
कार्यक्रम का नाम: सहकारी व्यवस्थापक प्रशिक्षण कार्यक्रम
मुख्य अतिथि: श्री महेंद्र कुमार निठारवाल, सहायक क्षेत्र प्रबंधक, इफको राज्य कार्यालय, जयपुर,
डा. सुरेश कुमार भैरवा,केविके सवाईमाधोपुर
श्री रामकेश मीणा, इफको आर्.जी.बी.
प्रतिभागियों की संख्या: 40
इफको बांसवाड़ा
कार्यक्रम का नाम: व्यवस्थापक प्रशिक्षण कार्यक्रम
स्थान: गढ़ी क्रय विक्रय सहकारी समिति बांसवाड़ा
मुख्य अतिथि: श्री के.सी. मीणा , संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार बांसवाड़ा ।
प्रतिभागियों की संख्या: 35
चर्चा का विषय: नैनो उर्वरकों के लाभ, उपयोग विधि के बारे में जानकारी
इफको द्वारा चित्तौड़गढ़ में जिला सहकार सम्मेलन का आयोजन किया गया
जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नानालाल चांवला प्रबंध निदेशक चित्तौडग़ढ़ CCB, अध्यक्षता श्री पृथ्वीराज सिहाग, राज्य विपणन प्रबंधक इफको राजस्थान द्वारा की गई। कार्यक्रम में 70 व्यवस्थापकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
इफको बूंदी
कार्यक्रम का नाम: किसान दिवस
स्थान: ग्राम गुडाबांध
मुख्य अतिथि व वक्ता: श्री शिवराज खींची जिला विस्तार अधिकारी बूंदी, श्री बृजराज मीना उप क्षेत्र प्रबंधक इफको बूंदी।
प्रतिभागियों की संख्या: 75
चर्चा का विषय: नैनो उर्वरकों, जैव उर्वरकों के लाभ तथा उपयोग विधि।
इफको अनूपगढ़ द्वारा 5 BLM के किसान श्री दिनेश सिंह के खेत पर नैनो उर्वरकों के लगाए गए प्रदर्शन पर किसान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें किसानों को नैनो उर्वरकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं गेहुं कि फसल में नैनो डीएपी नैनो यूरिया के बेहतर परिणाम किसानो को दिखाया गया।
कृषि विभाग जोधपुर के संयुक्त निदेशक कार्यालय द्वारा आयोजित श्री अन्न पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में श्री जितेन्द्र कुमार भाकर द्वारा किसानों को इफको नैनो उर्वरक के उपयोग ओर फसलों के फायदे के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इफको सीकर द्वारा पचार समिति परिसर में फसल विचार संगोष्ठी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में डॉ. ए. पी. सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक, कृषि सेवाएं, जयपुर ने किसानों को खेती में नवाचार अपनाने, नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का उपयोग करने और संतुलित उर्वरकों के बारे में जानकारी दी।
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत जैविक एवं बीज प्रमाणीकरण को बढ़ावा देने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र भरतपुर में आयोजित एकदिवसीय कार्यक्रम में इफको के उप क्षेत्र प्रबंधक श्री श्याम सुंदर द्वारा जैव उर्वरकों एवं सागरिका तथा ड्रोन से नैनो उर्वरकों के प्रयोग की जानकारी दी गई।
काजरी (CAZRI) जोधपुर में किसान मेला का आयोजन किया गया जिसमें इफको द्वारा स्टाल लगाई गई।
मुख्य अतिथि श्री गजेन्द्र सिंह जी, केंद्रीय संस्कृति मंत्री भारत सरकार रहे
स्टाल पर पधारे किसानों को श्री जितेन्द्र कुमार भाखर ने इफको नैनो उर्वरक, सागरिका, जैव उर्वरक की विस्तृत जानकारी दी
श्री करण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर जयपुर में आयोजित कृषि मेले में इफको द्वारा स्टाल लगाई गई एवं कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके तहत अजमेर तथा जयपुर जिले के किसानों को मेले का भ्रमण करवाया गया एवं नैनो उर्वरकों के बारे में जानकारी दी गई।
इफको बाड़मेर
कार्यक्रम का नाम: व्यवस्थापक प्रशिक्षण कार्यक्रम
स्थान: कृषि विभाग जैसलमेर
मुख्य अतिथि: डॉ जीवन राम जी भाखर, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार जैसलमेर
कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को नैनो उर्वरकों, जैव उर्वरकों,जल विलेय उर्वरकों के बारे मे बताया गया।
कार्यक्रम का नाम: किसान दिवस
स्थान: ग्राम गोलुवाला जिला-हनुमानगढ़
मुख्य अतिथि: श्री राजीराम जी गोदारा (केवीएसएस अध्यक्ष गोलूवाला)
कार्यक्रम में किसानों को नैनो उर्वरकों के लाभ तथा उपयोग विधि के बारे में जानकारी दी गई एवं गेहूं की फसल पर इससे होने वाले प्रभाव दिखाए गए।
ICAR-CIAH बीकानेर द्वारा आयोजित National Conference on Arid Horticulture कार्यक्रम में भाग लिया तथा इफको का स्टॉल लगाकर भागीदार अतिथियों, वैज्ञानिकों, किसानों एवं कृषि विद्यार्थियों को इफको के नए उत्पादों तथा इफको की किसान हितैषी गतिविधियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।
राज्य स्तरीय कृषि महोत्सव में माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला साहब को इफको नैनो उर्वरक़ो के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए माननीय श्री पृथ्वीराज सियाग राज्य विपणन प्रबंधक इफको राजस्थान एवं श्री लालाराम चौधरी सहायक क्षेत्र प्रबंधक इफको कोटा
कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर में कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री वी एस जसवंत कुलपति कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर , श्री रामनिवास गढ़वाल निदेशक इफको, श्री योगेन्द्र कुमार विपणन निदेशक इफको नई दिल्ली सहित 200 लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया