सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।।
पावन 'महानवमी' की सभी श्रद्धालुओं, भक्तों और प्रदेश वासियों को अनंत शुभकामनाएं!
परबत्ता विधायक डॉ. संजीव कुमार के पूज्य पिता तथा बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री आर. एन. सिंह का निधन अत्यंत दुःखद है।
ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे। दिवंगत आत्मा को अपनी श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूँ । @DrSanjeev0121
भविष्य में अगर भारत पर कोई आतंकी हमला होता है,
तो उसे युद्ध की कार्रवाई (Act of War) माना जाएगा,
और उसका हमले का उसी भाषा में जवाब भी दिया जाएगा।
: भारत सरकार
#IndiaPakistanWar2025#IndianArmy
जहानाबाद के सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगदड़ मचने से 7 श्रद्धालुओं की दु:खद मृत्यु की खबर अत्यंत ही हृदयविदारक एवं पीड़ादायक है | परमपिता से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों को संबल प्रदान करने एवं घायलों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ।
विद्या, बुद्धि व ज्ञान की अधिष्ठात्री माँ सरस्वती की साधना और प्रकृति-प्रेम को समर्पित पावन 'बसंत पंचमी' महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
माँ सरस्वती सबके मनोरथ पूर्ण करें, चहुंओर सुख-समृद्धि, शिक्षा व उन्नति का वास हो।
जय माँ शारदे!
जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री @NitishKumar जी को पुनः प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवम सफल कार्यकाल के लिए ढेरों सारी शुभकामनाएँ।
साथ ही,मंत्री पद की शपथ लेने वाले एनडीए गठबंधन के तमाम साथियों को भी हार्दिक शुभकामनाएँ ।
आपके कुशल नेतृत्व में बिहार राज्य नित नई ऊंचाइयों को छुए
#NitishKumar #Bihar #NDA
राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले अद्भुत शौर्य एवं अदम्य साहस के प्रतीक परम प्रतापी योद्धा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि कोटि नमन।
जगत पिता सूर्य की उपासना के पावन पर्व 'मकर संक्रांति' (खिचड़ी) की देश वासियों को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं!
भगवान भास्कर की किरणें चराचर जगत में नई उमंग, नए उत्साह और नई जीवंतता प्रदान करें, यही प्रार्थना है।
सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्।।
आप सभी को नववर्ष 2024 की हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं।
महादेव से प्रार्थना है कि आप सबके जीवन में नया साल सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं वैभव लेकर आए। यह साल आपके लिए नये संकल्प और नई ऊर्जा से भरा हो।
#नववर्ष_2024
#HappyNewYear
सूर्योपासना और लोक आस्था के महापर्व 'छठ' की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!
भगवान भास्कर और छठी मइया के पावन आशीर्वाद से चराचर जगत सुख, समृद्धि व सौभाग्य के आलोक से आलोकित रहे, यही अभिलाषा है।
जय छठी मइया!
अद्भुत, अतुलनीय एवं अजेय टीम भारत!
#ICCWorldCup2023 में भारतीय क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड के विरुद्ध सेमी फाइनल में शानदार जीत हासिल कीI
आज विराट कोहली जी ने 50 शतकों का नया रिकॉर्ड बनाकर किक्रेट की दुनिया में इतिहास रच दिया है।
विराट कोहली व भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई एवं फाइनल के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।
समस्त देशवासियों को गौरवान्वित करने के लिए आप सभी का आभार व अभिनंदन।
@BCCI@Media_SAI
#CWC23 #TeamBharat #MeninBlue
#INDvsNZ #BharatvsNZ
समस्त देशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रकाश व खुशियों के इस महापर्व में माँ लक्ष्मी और प्रभु गणेश की कृपा से आप सभी का जीवन सुख, समृद्धि एवं खुशहाली से परिपूर्ण हो।
#Diwali#HappyDiwali#happydiwali2023
#ICCWorldCup2023 में भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के विरुद्ध अद्वितीय खेल भावना व बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भी ऐतिहासिक जीत का सिलसिला जारी रखने के लिए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई एवं विश्व चैंपियन बनने की यात्रा के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।
#CWC23 #TeamBharat #MeninBlue
#INDvsSL #BharatvsSL
अद्भुत समर्पण, उत्कृष्ट एवं शानदार प्रदर्शन टीम भारत!
#ICCWorldCup2023 में भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के विरुद्ध उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
आज लखनऊ में भी ऐतिहासिक जीत का सिलसिला जारी रखने के लिए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई एवं आगामी मैचों के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।
समस्त देशवासियों को गौरवान्वित करने के लिए आप सभी का आभार व अभिनंदन।
@BCCI
#CWC23 #TeamBharat #MeninBlue
#INDvsENG #BharatvsENG
श्वेते वृषे समारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥
पावन पर्व 'दुर्गा अष्टमी' के अवसर पर सभी भक्तों, श्रद्धालुओं और प्रदेश वासियों हेतु मंगलकामनाएं!
जगज्जननी आदिशक्ति माँ दुर्गा के अष्टम स्वरूप माँ महागौरी के आशीर्वाद से सबके जीवन में समृद्धि और सौभाग्य का नित नया सवेरा हो, यही प्रार्थना है।
विश्वकप में बांग्लादेश पर भारत की 'विराट जीत'..!!
विश्वकप टूर्नामेंट में जीत का सिलसिला बनाए रखने के लिए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई एवं भविष्य के मैचों के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।