नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों की जब्ती केवल बदले की राजनीति नहीं, बल्कि हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है।
जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाना, भाजपा सरकार की दुर्भावनापूर्ण मंशा को उजागर करता है।
यह भूलना नहीं चाहिए कि गांधी परिवार ने इस देश के लिए सर्वस्व अर्पित किया है और वे सत्य और जनसेवा के मार्ग से कभी विचलित नहीं हुए हैं।
@INCIndia@kharge@RahulGandhi@kcvenugopalmp
आज सिरसा स्थित सांसद कार्यालय (MPLAD सुविधा केंद्र) पर पहुँचकर कांग्रेसजनों एवं अपने संसदीय क्षेत्र के नागरिकों से मुलाक़ात की।
आमजन की समस्याओं और क्षेत्रीय विकास से जुड़ी ज़रूरतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
जन संवाद के इस क्रम में मीडिया के साथियों से भी बातचीत की।
बल्कि लोकतंत्र की जड़ों पर हमला है।
जो कांग्रेस अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी, वही कांग्रेस आज भाजपा की तानाशाही से लड़ रही है। लेकिन कांग्रेस
पार्टी डरने वाली नहीं है, अपने सत्य पर अडिग है। हम ये लड़ाई सड़क से लेकर सांसद तक लड़ेंगे।
आज चंडीगढ़ में श्रीमती सोनिया गांधी जी और श्री @RahulGandhi जी पर ED की दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई के खिलाफ @INCHaryana के विधायकों और प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व व कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। ED की यह कार्रवाई सिर्फ़ राजनीतिक बदले की भावना ही नहीं,
"पुस्तकें वो साधन है जिनके माध्यम से हम विभिन्न संस्कृतियों के बीच पुल का निर्माण कर सकते हैं" !
डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन !
भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति , महान शिक्षाविद् व दार्शनिक 'भारत रत्न' डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
आज सिरसा में श्रीमती सोनिया गांधी जी और श्री राहुल गांधी जी पर ED की दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
श्रीमती सोनिया गांधी जी और श्री राहुल गांधी जी पर ED की कार्रवाई सिर्फ़ राजनीतिक बदले की भावना नहीं, बल्कि लोकतंत्र की जड़ों पर हमला है।
जो कांग्रेस अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी, वही कांग्रेस आज भाजपा की तानाशाही से लड़ रही है।
आज सत्ता में बैठी भाजपा सच्चाई से घबरा रही है।श्री राहुल गांधी जी की लोकप्रियता से डरकर झूठे मुकदमे, ED की नोटिस और मनगढ़ंत चार्जशीट का सहारा लिया जा रहा है।
हम न डरेंगे, न झुकेंगे।
हमारे नेता सत्य के पथ पर अडिग हैं—सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रहेगा।
@INCIndia@kharge@RahulGandhi@kcvenugopalmp@Jairam_Ramesh
आज चंडीगढ़ में श्रीमती सोनिया गांधीजी,श्री @RahulGandhi जी पर ED की दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई के खिलाफ @INCHaryana के विधायकों, प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व व कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।ED की यह कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना है,जिसका हम पुरजोर विरोध करते है
पिछले साल जब मैं रेलवे के लोको पायलटों से मिला, तो उनकी स्थिति जानकर गहरी चिंता हुई थी — 14-14 घंटे की शिफ्ट, लगातार रात की ड्यूटी, न पर्याप्त आराम, न खाने का ब्रेक और न शौचालय की सुविधा।
हादसों के बाद रेलवे 'मानवीय चूक' कहकर पल्ला झाड़ लेता है, लेकिन यह नहीं बताता कि कर्मचारियों से कैसे अमानवीय तरीके से काम लिया जाता है।
उनकी बुनियादी मांगें थीं — काम के घंटे तय हों और बेहतर माहौल मिले। लेकिन सरकार ने सिर्फ दिखावे के लिए कमेटी बना दी, समाधान की कोई मंशा नहीं थी।
अब खाना और टॉयलेट ब्रेक जैसी मांगें भी यह कहकर ठुकरा दी गई हैं कि "यह व्यावहारिक नहीं है।"
ये न सिर्फ लोको पायलटों के साथ अन्याय है, बल्कि उन करोड़ों यात्रियों की सुरक्षा से भी खिलवाड़ है जो ट्रेनों से सफर करते हैं।
यह न्याय की लड़ाई है और हम इसमें लोको पायलटों के साथ हैं — जब तक सरकार बहरी बनी रहेगी, आवाज़ उठाते रहेंगे।
रामपुर (उत्तर प्रदेश) में 11 साल की दिव्यांग दलित बच्ची के साथ हुई हैवानियत ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है।
भाजपा शासन में दलित बेटियाँ सबसे ज़्यादा असुरक्षित हैं। अपराधियों को कोई भय नहीं—न कानून का, न सरकार का। बार-बार साबित हुआ है कि भाजपा सरकार को दलितों के जीवन, सम्मान और सुरक्षा की कोई परवाह नहीं।
हम माँग करते हैं कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सज़ा मिले और पीड़िता व उसके परिवार को त्वरित और पूरी तरह से न्याय दिया जाए।
कांग्रेस नेता श्री राजकुमार नारंग जी के निधन पर गाँव भोड़िया खेडा (फतेहाबाद) स्थित उनके निवास स्थान पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिरशांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।
आज सिरसा के अंबेडकर चौक पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें उनकी 135वीं जयंती पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
बाबा साहब का जीवन हमें संविधान, सामाजिक न्याय और समानता के मूल्यों की रक्षा हेतु निरंतर प्रेरित करता है।
उनका विचार और संघर्ष, आज भी सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त मार्गदर्शन है।
BJP आज बाबा साहेब के नाम पर राजनीति करती है, लेकिन न तो कभी उनके विचारों को समझा, न ही समानता के सिद्धांत को अपनाया। उनका उद्देश्य समाज को विभाजित करना रहा है, जोड़ना नहीं।
कांग्रेस हमेशा बाबा साहेब के मार्ग पर चलते हुए 36 बिरादरी को साथ लेकर चलती है।
ग्राम कालांवाली (सिरसा) में डॉ. भीमराव अंबेडकर सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा साहब को उनकी 135वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
बाबा साहब का जीवन-संघर्ष, संविधान निर्माण से लेकर सामाजिक न्याय की नींव रखने तक, इस देश को जागरूक और समावेशी बनाने की मिसाल है।
उन्होंने जो संविधान रचा, उसने हर नागरिक को समान अधिकार, शिक्षा और आत्मसम्मान का रास्ता दिया और यही कांग्रेस की मूल विचारधारा का आधार है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री प्रकाश चंद बांसल जी के निधन पर मंडी डबवाली (जिला सिरसा) स्थित उनके निवास स्थान पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिरशांति प्रदान करें और परिवार को यह गहन दुःख सहने की शक्ति दें।
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के सचिव एवं कांग्रेस नेता श्री इंदर जैन जी के मंडी डबवाली (जिला सिरसा) स्थित निवास पर पहुँचकर उनके परिजनों एवं कांग्रेसजनों से सौजन्य भेंट की।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री के. वी. सिंह जी के बड़े भाई श्री जयनारायण सिहाग जी के पोते श्री अमर सिहाग (बिट्टू) जी के निधन पर गाँव चौटाला, डबवाली (जिला सिरसा) स्थित उनके निवास स्थान पर पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की एवं शोक संवेदना व्यक्त की।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करें।
पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता श्री प्रताप सिंह बाजवा ने खुलासा किया कि राज्य में 50 हैंड ग्रेनेड तस्करी के ज़रिए लाए गए हैं और पिछले कुछ महीनों में 16 धमाके हो चुके हैं।
यह समय था कि पंजाब सरकार सतर्क होती, जांच कराती और राज्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देती।
लेकिन इसके उलट, पंजाब के मुख्यमंत्री ने श्री बाजवा जी के घर काउंटर इंटेलिजेंस भेजी और IPC की धाराओं में केस दर्ज करा दिया।
यह साबित करता है कि आम आदमी पार्टी की सरकार न केवल नाकाम है, बल्कि भयभीत और असहिष्णु भी हो चुकी है।
@Partap_Sbajwa