भाग नरेंद्र-राहुल आए,
चंदा चोर भाग गए।
सावरकर के अनुयायी आए थे,
अंबेडकर और गांधी के अनुयायियों से लड़ने आए थे ।
मगर मुकाबला पड़ा भारी,
तो सावरकर की राह अपनाकर
माफी मांगकर लौट गए भाजपा कार्यकर्ता!
यह वीडियो यूपी जिले बस्ती में कांग्रेस का है
भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने थे, कांग्रेस नेता @BrijeshKumarIND अकेले सब पर भारी पड़े भाजपाईयों को दौड़ा दिया , एक कांग्रेसी सब पर भारी रहा, ऐसे हजारों कांग्रेस के लोग आज कांग्रेस को चाहिए।
विश्व विख्यात श्री सोनम वांगचुक जी से फोन पर बात करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना और उनसे अनशन तोड़ने की अपील की। उनके सत्याग्रह को हमारा खुला समर्थन है।
हमारा मानना है कि वो जनहित में इस आग्रह पर विचार करें। देश की संपूर्ण युवा शक्ति, उनके अभिभावकों, परिवार और परिजनों की आकांक्षा भी यही है क्योंकि उनके नैतिक बल की देश को बहुत आवश्यकता है अतः वो पूरी दुनिया से आ रहे निवेदनों को स्वीकार करते हुए अपना अनशन तोड़े दें, फिर कुछ दिनों का स्वास्थ्य लाभ लें और नई ऊर्जा का संचय करके पुनः नये आंदोलन में जुट जाएं। उनसे सविनय आग्रह है कि वो ‘नकारात्मक, भ्रष्ट, बेईमान, लोकतंत्र विरोधी सांप्रदायिक भाजपा’ के विरुध्द हो रहे आंदोलनों को पूरे देश में विस्तारित कर जन-एकजुटता की अखंड कड़ी बनें।
नीट की परीक्षा के घोटाले के बाद मंदिर में चोरी के महापाप का भंडाफोड़ भी एक गहरा दिव्य-संकेत है। डॉक्टर को धरती पर भगवान के रूप में ही देखा जाता है। हम सब तो मंदिर और मेडिकल दोनों के गहरे संबंध में विश्वास करते हैं। धर्म के मनोबल का और चिकित्सा का मनोवैज्ञानिक संबंध भी होता है।
जिस तरह संपूर्ण विश्व का मीडिया श्री सोनम वांगचुक जी के लिए चिंतित दिखाई दे रहा है, उसका एक दूसरा पक्ष ये भी है कि इससे भाजपा राज में दुनिया भर में हमारे देश की डेमोक्रेटिक इमेज बुरी तरह खंडित हो रही है।
हम श्री सोनम वांगचुक जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।
@Wangchuk66
आज जनपद महराजगंज में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री विजय सिंह एडवोकेट जी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष श्री आलोक प्रसाद जी के नेतृत्व में एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने "चंदा चोर, गद्दी छोड़" के गगनभेदी नारों के साथ अयोध्या राम मंदिर में हुए चंदा घोटाले को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हुंकार भरी।
श्री विजय सिंह जी और श्री आलोक प्रसाद जी ने संयुक्त रूप से कहा कि जो सरकार प्रभु श्री राम के नाम पर आए चढ़ावे और चंदे को भी चोरों से सुरक्षित नहीं रख सकती, उसे सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। धर्म के नाम पर केवल राजनीति करने वाली भाजपा सरकार का असली चेहरा अब जनता के सामने पूरी तरह बेनकाब हो चुका है।
मेरी विचारधारा, संविधान रक्षक, दलित-पिछड़ा-किसान के मसीहा, जननायक राहुल गांधी जी को जन्मदिवस की मंगलकामनाएँ!
❤️
प्रकृति से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ!
महादेवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बानपुर,पसारा,वार्ड अंबेडकर नगर (बनकटी) एवं पक्का बाजार में परिवारजनों एव सम्मानित नागरिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा क्षेत्र की समस्याओं और जनभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की
#जनसंपर्क#महादेवा_विधानसभा#BrijeshKumarArya#बृजेश_कुमार_आर्य
मेरठ की सड़कों पर गूंजी युवाओं की हुंकार!
NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @VinodJakharIN जी के नेतृत्व और नेशनल जनरल सेक्रेटरी रोहित राणा जी के संयोजन में हजारों छात्रों ने #NEET घोटाले के खिलाफ जोरदार विरोध मार्च निकाला।
सरकार और NTA कान खोलकर सुन ले.. युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ अब कतई बर्दाश्त नहीं होगा। देश का युवा अब जवाब मांग रहा है, और कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है!
हमारे लिए हर्ष का विषय है कि जननायक @RahulGandhi जी कल गुरुग्राम-बादशाहपुर में सदभाव यात्रा में शिरकत कर भाईचारे और सदभाव की @INCIndia की मुहिम को बल देने आ रहे हैं।
सभी कांग्रेसजन, कांग्रेस नेता व सदभाव यात्री कल गुरुग्राम में इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए सादर आमन्त्रित हैं।
अंडमान-निकोबार के लोगों की जमीन छीनी जा रही है और बिना किसी से पूछे अडानी जैसे बड़े कारोबारियों को दी जा रही है।
यहां वन अधिकार अधिनियम भी लागू नहीं किया जा रहा है। यहां रहने वाले लोगों और आदिवासियों को उचित मुआवज़ा नहीं मिल रहा है और चोरी-छिपे भारत की विरासत चुराई जा रही है।
हम देश को बताएंगे कि यहां क्या हो रहा है और अंडमान-निकोबार द्वीप के लोगों की रक्षा करने का प्रयास करेंगे।
अंडमान में पानी की समस्या है। यहां LG की तरफ़ से भी भ्रष्टाचार है। वे राजा की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने घर और दफ़्तर का नाम भले ही 'लोक भवन' रखा है, लेकिन किसी से मिलते नहीं हैं।
लोकतंत्र में जनता की बात सुनी जानी चाहिए और उनका सम्मान होना चाहिए।
अंडमान-निकोबार का मुख्य मुद्दा इकोलॉजिकल चोरी है, क्योंकि यहां लाखों-करोड़ों रुपए के पेड़ चुराए जा रहे हैं और ज़मीन छीनी जा रही है।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी
📍 विजयपुरम, अंडमान-निकोबार द्वीप
SGPGI जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में भी सुरक्षित नहीं हैं बेटियां!
जिस यूपी में "मिशन शक्ति" और "बेटी बचाओ" का ढिंढोरा पीटा जाता है, वहां एक महिला डॉक्टर को FIR दर्ज कराने के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ीं। शादी का झांसा, यौन शोषण और फिर गर्भपात का दबाव... क्या यही है भाजपा का 'रामराज्य'?
जब एक पढ़ी-लिखी डॉक्टर को न्याय के लिए महीनों भटकना पड़े, तो आम महिलाओं की क्या बिसात? मुख्यमंत्री जी, विज्ञापन वाले 'सुरक्षित उत्तर प्रदेश' और हकीकत वाले 'अपराध प्रदेश' के बीच का अंतर कब मिटेगा?
Deeply saddened by the tragic explosion at a firecracker factory in Virudhunagar, Tamil Nadu, that has claimed many lives.
My heartfelt condolences to the bereaved families. My thoughts are with those injured, and I pray for their speedy recovery.
किताबों के दाम हज़ारों के पार, कहाँ सो रही है डबल इंजन सरकार?
शिक्षा अब सेवा नहीं बल्कि एक बेलगाम व्यापार बन चुकी है जहाँ कक्षा 5 की एक मामूली किताब के लिए अभिभावकों से एक हज़ार रुपये से भी ज़्यादा वसूले जा रहे हैं। लखनऊ के नामी स्कूलों की यह मनमानी आज मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर तोड़ रही है। विडंबना देखिए कि बड़े-बड़े वादों और 'अब्दुल को टाइट करने' जैसी राजनीतिक बहसों में मशगूल सत्ताधारी इस खुली लूट पर पूरी तरह मौन हैं। धरातल पर आम आदमी की जेबें कट रही हैं और महंगाई से हिंदू-मुसलमान सबका भविष्य 'टाइट' हो रहा है।
अगर सरकार ने इन निजी शिक्षण संस्थानों के बढ़ते दामों और कमीशनखोरी पर जल्द ही कड़े कदम नहीं उठाए, तो आम जनता के लिए अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना महज़ एक सपना बनकर रह जाएगा। सत्ता के संरक्षण में चल रहा यह लूटतंत्र अब बंद होना चाहिए।