भोपाल में आज राहुल जी का भाषण ज़बरदस्त रहा, मेरठ में प्रधानमंत्री मोदी का विक्टिम कार्ड वाला भाषण सबने सुना था, आज भोपाल का राहुल जी का भाषण देश को सुनना चाहिये।
नपी तुली भाषा, सरकार की बखिया उधेड़ने वाला कथन, ट्रेड डील के पीछे की कहानी और संसद से प्रधानमंत्री के भागने की मजबूरी।
शानदार @RahulGandhi जी
विजय रावत के ज़िक्र के बिना मोहम्मद दीपक की कहानी अधूरी है, एक एैसा दोस्त जो गुंडों के झुंड के सामने दीपक के लिये सीना तान कर खड़ा था।
कल जब दीपक आये तो उनके साथ उनके दोस्त भी आये, आज ख़ास तौर पर विजय रावत की तारीफ़ करना ज़रूरी है।
ज़िंदगी में कुछ दोस्त एैसे होते हैं जो ख़ुद पीछे रहकर भी दीपक जैसे साथी के लिये जान लड़ाने को तैयार होते हैं।
शाबास विजय रावत - तुम्हारी दोस्ती
और तुम्हारी इंसानियत को सैल्यूट
जीवेत शरद: शतम् शतम्, सुदिनं सुदिनं जन्मदिनम् । भवतु मंगलम् विजयीभव सर्वदा, जन्मदिनस्य हार्दिक शुभेच्छा: ।।
प्रिय मित्र इंदौर जिला काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक @VipinWankhede_ को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं....
आज मेरे प्रभारी के रूप में अपने राज्य छत्तीसगढ़ की सरज़मीं पर कदम रखते ही जिस मोहब्बत, ख़ुलूस और गर्मजोशी से अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के साथियों ने इस्तक़बाल किया, उससे दिल जज़्बात से लबरेज़ हो गया। यह इस्तक़बाल सिर्फ़ एक शख़्स का नहीं, बल्कि कांग्रेस की उस तहरीक का है जो इंसाफ़, बराबरी और भाईचारे की बुनियाद पर खड़ी है।
मैं दिल की गहराइयों से शुक्रगुज़ार हूँ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदर जनाब अमीन मेमन साहब, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ क़ाइद श्री सद्दाम सोलंकी जी और तमाम रफ़ीक़ान-ए-सफ़र का, जिन्होंने अपनी मौजूदगी और मोहब्बत से इस पल को यादगार बना दिया।
इंशाअल्लाह, हम सब मिलकर इत्तेहाद, तंज़ीम और मेहनत के ज़रिए कांग्रेस को मज़बूत करेंगे और छत्तीसगढ़ में एक बार फिर अवाम की हक़ीक़ी हुकूमत कायम करने की जद्दोजहद को तेज़ करेंगे।
आप सबका तहे-दिल से आभार।
मोहब्बत और एतबार यूँ ही क़ायम रहे।
@ShayarImran@INCMinority@INCChhattisgarh
रायपुर आगमन पर विमान तल से लेकर सर्किट हाउस तक जो इस्तक़बाल और मोहब्बत मिली, वह दिल को छू लेने वाली रही। एयरपोर्ट पर गर्मजोशी भरे स्वागत के बाद जैसे ही सर्किट हाउस पहुँचा, अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारीगण और ज़िला अध्यक्षान का मिलने का सिलसिला देर रात तक बदस्तूर जारी रहा। हर साथी ने पूरे जज़्बे, एहतराम और तंजीमी फ़िक्र के साथ अपनी बात रखी।
छत्तीसगढ़ में अल्पसंख्यक विभाग को और ज़्यादा मज़बूत कैसे किया जाए, कांग्रेस पार्टी को नई क़ुव्वत कैसे दी जाए और आने वाले वक्त में कांग्रेस की हुकूमत कैसे कायम हो — इन तमाम मौज़ुओं पर तफ़सीली गुफ़्तगू हुई।
प्रदेश अध्यक्ष जनाब अमीन मेमन साहब पूरे वक़्त हमराह रहे, अपनी टीम से तआरुफ़ कराते रहे और हर नुक़्ते पर संजीदगी से मशविरा करते रहे। सर्किट हाउस के अंदर रात देर तक मुलाक़ातों और मशवरों का सिलसिला जारी रहा — जो इस बात की गवाही है कि संगठन में एक नई हरारत और जज़्बा मौजूद है।
आज स्टेट एग्जीक्यूटिव, अल्पसंख्यक विभाग छत्तीसगढ़ की अहम मीटिंग है। उसकी तैयारियों के सिलसिले में एक वाज़ेह रोडमैप और तफ़सीली खाका तैयार किया गया है, ताकि तंजीम को बूथ स्तर तक मज़बूत किया जा सके और हर तबक़े की आवाज़ को पार्टी के मंच तक पहुँचाया जा सके।
अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रभारी के तौर पर छत्तीसगढ़ का यह मेरा पहला दौरा है, लेकिन साथियों का जज़्बा देखकर यक़ीन है कि हम मिलकर संगठन को नई बुलंदियों तक ले जाएंगे। इंशाअल्लाह, इत्तेहाद, तंजीम और जद्दोजहद के साथ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का परचम फिर बुलंद होगा। ✊रायपुर आगमन पर विमान तल से लेकर सर्किट हाउस तक जो इस्तक़बाल और मोहब्बत मिली, वह दिल को छू लेने वाली रही। एयरपोर्ट पर गर्मजोशी भरे स्वागत के बाद जैसे ही सर्किट हाउस पहुँचा, अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारीगण और ज़िला अध्यक्षान का मिलने का सिलसिला देर रात तक बदस्तूर जारी रहा। हर साथी ने पूरे जज़्बे, एहतराम और तंजीमी फ़िक्र के साथ अपनी बात रखी।
छत्तीसगढ़ में अल्पसंख्यक विभाग को और ज़्यादा मज़बूत कैसे किया जाए, कांग्रेस पार्टी को नई क़ुव्वत कैसे दी जाए और आने वाले वक्त में कांग्रेस की हुकूमत कैसे कायम हो — इन तमाम मौज़ुओं पर तफ़सीली गुफ़्तगू हुई।
प्रदेश अध्यक्ष जनाब अमीन मेमन साहब पूरे वक़्त हमराह रहे, अपनी टीम से तआरुफ़ कराते रहे और हर नुक़्ते पर संजीदगी से मशविरा करते रहे। सर्किट हाउस के अंदर रात देर तक मुलाक़ातों और मशवरों का सिलसिला जारी रहा — जो इस बात की गवाही है कि संगठन में एक नई हरारत और जज़्बा मौजूद है।
आज स्टेट एग्जीक्यूटिव, अल्पसंख्यक विभाग छत्तीसगढ़ की अहम मीटिंग है। उसकी तैयारियों के सिलसिले में एक वाज़ेह रोडमैप और तफ़सीली खाका तैयार किया गया है, ताकि तंजीम को बूथ स्तर तक मज़बूत किया जा सके और हर तबक़े की आवाज़ को पार्टी के मंच तक पहुँचाया जा सके।
अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रभारी के तौर पर छत्तीसगढ़ का यह मेरा पहला दौरा है, लेकिन साथियों का जज़्बा देखकर यक़ीन है कि हम मिलकर संगठन को नई बुलंदियों तक ले जाएंगे। इंशाअल्लाह, इत्तेहाद, तंजीम और जद्दोजहद के साथ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का परचम फिर बुलंद होगा।
@ShayarImran@INCMinority@INCChhattisgarh
आज छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय राजीव भवन, रायपुर पहुँचकर अल्पसंख्यक विभाग के साथियों एवं तमाम कांग्रेसजन कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात हुई। साथियों की मोहब्बत, जज़्बा और पार्टी के प्रति उनकी वफ़ादारी ने दिल को मज़बूती दी।
सर्वप्रथम जीरम घाटी में शहीद हुए हमारे कांग्रेस परिवार के वीर साथियों को ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश की। उनकी कुर्बानियाँ हमारे लिए मशाल-ए-राह हैं। हम उनके सपनों के छत्तीसगढ़ और मज़बूत कांग्रेस के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष श्री अमीन मेमन जी, पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर के अध्यक्ष श्री युडी मिंज जी, सहित प्रदेश के अनेक पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
हम सबका एक ही संकल्प है — इत्तेहाद, भाईचारा और इंसाफ़ के साथ कांग्रेस पार्टी को और अधिक मज़बूत करना।
छत्तीसगढ़ की अवाम के हक़ की लड़ाई पूरी ताक़त और ईमानदारी से जारी रहेगी।
@ShayarImran@INCMinority@INCChhattisgarh
आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के कार्यक्रम के पश्चात रायपुर शहर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री तारीख़ खान जी के निवास पर जाकर उनका कुशलक्षेम जाना।
पिछले दो महीनों से उनके सीधे पैर में फ्रैक्चर होने के कारण वे घर पर ही विश्राम कर रहे हैं। ऐसे समय में संगठन के एक समर्पित साथी से मिलना और उनका हालचाल जानना मेरा कर्तव्य भी है और आत्मीय दायित्व भी।
मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। संगठन को उनकी सक्रियता और ऊर्जा की आवश्यकता है, और मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे जल्द ही पूरी मजबूती के साथ पुनः कार्य में जुटेंगे।
संगठन की ताक़त हमारे कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता और आपसी आत्मीयता में ही निहित है।
@ShayarImran@INCMinority@INCChhattisgarh
आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की स्टेट एग्जीक्यूटिव मीटिंग राजीव भवन, रायपुर में आयोजित हुई।
मीटिंग में प्रदेश के तमाम ज़िला सदरान, ओहदेदारान और कारकुनान की मौजूदगी में तफ़सीली गुफ़्तगू हुई और आने वाले दिनों की मुकम्मल हिकमत-ए-अमली तय की गई।
हम सब ने मिलकर यह अज़्म दोहराया कि कांग्रेस की तहरीक, उसकी सेक्युलर सोच, इंसाफ़, बराबरी और भाईचारे की बुनियाद को मज़बूत करना ही हमारा असली मक़सद है। संगठन की तौसीअ (विस्तार), ग़ैर-फ़आल ओहदेदारों को पदमुक्त कर नई क़ियादत को मौका देना और बूथ स्तर तक ढांचा मज़बूत करना—इन तमाम उमूर पर इत्तेफ़ाक़ हुआ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे साहब का पैग़ाम—संविधान की हिफ़ाज़त, जम्हूरियत की मजबूती और समाज के आख़िरी शख़्स तक इंसाफ़—हमारे लिए राहनुमा है।
हमारे अज़ीज़ क़ाइद राहुल गांधी जी का मोहब्बत, मुहब्बत और मोहब्बत का पैग़ाम, नफ़रत के ख़िलाफ़ मोहब्बत की सियासत—हमारी तहरीक की रूह है।
और इमरान प्रतापगढ़ी साहब का संदेश—नौजवानों को साथ लेकर इत्तेहाद और हौसले के साथ आगे बढ़ना—हम सबके लिए हिम्मत-अफ़ज़ाई है।
मीटिंग में तमाम पदाधिकारियों को यह संकल्प दिलाया गया कि हम पूरी लगन, सिद्क़-ओ-वफ़ा और पुर-अज़्म इरादे के साथ काम करेंगे। हमारा मक़सद साफ़ है—छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मज़बूत करना और आने वाले इलेक्शन में कांग्रेस की हुकूमत कायम करने के लिए जी-जान से जद्दोजहद करना।
इंशाअल्लाह, इत्तेहाद, मेहनत और अवाम के एतमाद से हम कामयाबी की नई दास्तान लिखेंगे।
कांग्रेस की फ़िक्र, कांग्रेस की तहरीक—अवाम के हक़ में, अवाम के साथ।
@RahulGandhi@ShayarImran@INCIndia@INCMinority@INCChhattisgarh@INCMP
छत्तीसगढ़ बन रहा है बांग्लादेश?
राजीव भवन में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता
आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय राजीव भवन, रायपुर में अल्पसंख्यकों—विशेषकर क्रिश्चियन समुदाय—पर बढ़ते अत्याचारों तथा एसआईआर में ली गई कथित फर्जी आपत्तियों को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
प्रेस वार्ता में निम्न बिंदुओं को प्रमुखता से उठाया गया—
छत्तीसगढ़ में क्रिश्चियन समुदाय के विरुद्ध लगातार हो रही घटनाओं पर सरकार की चुप्पी।
एसआईआर प्रक्रिया के दौरान एक ही समुदाय, विशेषकर मुस्लिम समाज, को निशाना बनाकर आपत्तियाँ दर्ज किए जाने के गंभीर आरोप।
प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग और राजनीतिक संरक्षण के सवाल।
प्रदेश में भय और अविश्वास का माहौल पैदा करने की कोशिशें।
हमने स्पष्ट शब्दों में भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार से प्रश्न किया —
क्या छत्तीसगढ़ को विभाजन और नफरत की राजनीति का प्रयोगशाला बनाया जा रहा है?
क्यों प्रदेश की सामाजिक समरसता को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है?
कांग्रेस पार्टी सदैव संविधान, समान अधिकार और सामाजिक सौहार्द की पक्षधर रही है। किसी भी समुदाय के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ की गंगा-जमुनी तहज़ीब और भाईचारे की परंपरा को बचाने के लिए हम हर स्तर पर आवाज़ उठाते रहेंगे।
#Chhattisgarh
#RajivBhavan
#SaveConstitution
@ShayarImran@INCMinority@INCChhattisgarh
➡️रायपुर। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के छत्तीसगढ़ के प्रभारी डॉ. अमीनुल खान सूरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ की कानून-व्यवस्था और अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित किया जा रहा है और हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। डॉ. सूरी ने कहा कि छत्तीसगढ़, जिसे शांति का टापू माना जाता रहा है, वहां आज अल्पसंख्यक समुदाय असुरक्षित महसूस कर रहा है।
➡️ उन्होंने आरोप लगाया कि कब्रिस्तान से जुड़े मामलों को लेकर विवाद खड़े किए जा रहे हैं और क्रिसमस के दिन मॉल में सांता क्लॉज की प्रदर्शनी में तोड़फोड़ जैसी घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा, “आखिर ऐसा क्या हो गया है कि प्रदेश में अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है? शासन-प्रशासन इन घटनाओं पर मौन क्यों है?”
➡️डॉ. सूरी ने SIR की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इसमें एक विशेष समुदाय के लोगों को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनके एक पदाधिकारी का नाम भी SIR के दौरान सूची से हटा दिया गया है।
#ChhattisgarhNews #RaipurNews #Congress #Bangladesh | Chhattisgarh News | Raipur News | Congress | Bangladesh | @SuriAminul | @INCChhattisgarh
आज जो हुआ, वह सिर्फ एक दफ़्तर पर हमला नहीं था, लोकतंत्र पर हमला था।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा इंदौर शहर कांग्रेस कार्यालय पर की गई पत्थरबाज़ी ने यह साबित कर दिया है कि जब तर्क खत्म हो जाते हैं, तो हिंसा का सहारा लिया जाता है। इस हमले में हमारे जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता घायल हुए — इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
इंदौर पुलिस से सीधा सवाल:
जब खुलेआम पत्थर चल रहे थे, तब आपकी लाठियाँ कहाँ थीं?
क्यों नहीं हुआ तत्काल लाठीचार्ज?
क्या कानून अब सिर्फ विपक्ष के लिए सख्त है और सत्ता के लिए मौन?
क्या पुलिस प्रशासन अब सत्ता के चरणों में बैठ गया है?
जो खुद को “सिंगम” कहते थे, वे आज खामोश क्यों हैं?
कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है।
हम अपनी सुरक्षा करना भी जानते हैं, संघर्ष करना भी जानते हैं।
आज भी लड़ेंगे, आगे भी लड़ेंगे — लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हर कीमत पर खड़े रहेंगे।
लेकिन याद रखिए — अगर कानून निष्पक्ष नहीं रहेगा, तो सवाल और तेज़ होंगे।
और हम हर अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाते रहेंगे।
#इंदौर
@INCMP@Pawankhera
जब बात “शर्ट उतारने” की आती है तो क्या पैमाना व्यक्ति देखकर बदल जाता है, मोदी जी?
यह तस्वीर भारत के गौरव, बंगाल की अस्मिता और क्रिकेट जगत के स्वाभिमान का प्रतीक — @SGanguly99 की है।
लॉर्ड्स की बालकनी में दादा ने शर्ट उतारकर सिर्फ जश्न नहीं मनाया था, बल्कि भारतीय आत्मविश्वास की नई इबारत लिखी थी।
लेकिन आज आप राजनीतिक विरोधियों के लिए “नंगा” जैसे शब्दों का प्रयोग करते हैं।
तो सवाल सीधा है —
क्या वही कृत्य जब खेल के मैदान में हो तो “जज़्बा” कहलाता है,
और राजनीति में विरोध हो तो “अपमान”?
देश को शब्दों की मर्यादा सिखाने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री की होती है,
न कि भाषा को गिराने की।
बंगाल सब देख रहा है।
और याद रखिए —
दादा सिर्फ एक नाम नहीं, एक भावना हैं।
राजनीति की असहमति को अपमान की भाषा में बदलना लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ है।
#RespectDada #बंगाल_की_अस्मिता #लोकतंत्र_की_मर्यादा
@narendramodi@Pawankhera@SupriyaShrinate@ShayarImran
📰 सवाल सिर्फ एक विज्ञापन का नहीं, बल्कि पारदर्शिता का है।
दैनिक भास्कर में प्रकाशित एक बधाई संदेश में थाना प्रभारी द्वारा अख़बार के 43 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएँ दी गई हैं।
जनता जानना चाहती है:
❓ क्या यह एक सशुल्क विज्ञापन है?
❓ यदि हाँ, तो इसका भुगतान किसने किया?
❓ क्या यह भुगतान व्यक्तिगत रूप से किया गया या किसी सरकारी संसाधन/माध्यम से?
जब बात पुलिस प्रशासन जैसे संवेदनशील विभाग की हो, तो पारदर्शिता और जवाबदेही और भी आवश्यक हो जाती है।
मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है — और चौथे स्तंभ की मजबूती पारदर्शिता से ही आती है।
जनता के पैसों, सरकारी पदों और निजी प्रचार के बीच की रेखा स्पष्ट रहनी चाहिए।
हम उम्मीद करते हैं कि इस विषय पर स्पष्ट और सार्वजनिक जानकारी सामने आएगी।
#पारदर्शिता #जवाबदेही #मीडिया_एथिक्स
@DainikBhaskar@DGP_MP@ips_kmak@CP_INDORE@mandloiamit