Hearty congratulations and best wishes to our Osian's popular leader, former MLA, AICC Secretary Ms. Divya Ji Maderna on her birthday. @DivyaMaderna#HappyBirthday#DivyaMaderana
अलवर के थाना क्षेत्र टपूकड़ा के डागनहेड़ी अलालपुर गांव की दलित महिला का शव आज सुबह से रोड़ पर लेकर बैठे हैं क्योंकि श्मशान जाने का रास्ता रोक रखा है।
भाजपा सरकार में हिंदू दलित महिला के शव के अंतिम संस्कार का भी अधिकार नहीं है क्या?
@BhajanlalBjp@RajPoliceHelp@PoliceRajasthan
पीड़ित परिवार की एक ही मांग है कि उनका सार्वजनिक रास्ता/कटान खुलवाया जाए एवं मृतका का अंतिम संस्कार करने दिया जाए।
मृतका का शव 12 घण्टे से अपने साथ घर में पड़ा है , प्रशासन का कोई भी नुमाईंदा मौके पर नही पहुँचा है।
शासन- प्रशासन हस्तक्षेप कर बॉडी का हिंदू रीतिरिवाज से अंतिम संस्कार करवाया जाए।
पीड़ित परिवार के बच्चों एवं महिलाओं के रो-रो कर बुरे हाल है। एक तो मृतका को खोने का दुःख और ऊपर से अंतिम संस्कार नहीं करने देने का दबाव। पीड़ित परिवार के लोग आखिर करे तो करे क्या ! @JodhpurDm
आपदा प्रबंधन विभाग, नगर निगम क्षेत्र में व्यवस्थाओं को दुरस्त करें, भविष्य में किसी ओर की जान न चली जाए। मृतक के आश्रित परिवार को सरकार एक करोड़ का मुआवजा ओर मृतक के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करें। @BhajanlalBjp@RajCMO@RajPoliceHelp@RajGovOfficial@DrKirodilalBJP
नगर निगम (दक्षिण)जोधपुर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में ऑफीसर मैस चौराहा पर खुले नाले में मानसून की पहली बारिश ने शेरगढ़,सुवालिया निवासी छात्र तरुण(तगाराम) की जान ले ली।पीड़ित परिवार को न्याय एवं जिम्मेदारों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए।
#justice_for_tarun#jodhpur#rajasthan
आजाद भारत के अमृतमहोत्सव काल में और 2023 के आखिरी दिन अंतिम संस्कार के लिए दलित परिवार को रास्ता नहीं मिल रहा है।
रामराज्य राजस्थान के जोधपुर ग्रामीण जिले के ओसियाँ पुलिस थाना क्षेत्र के गाँव खेतासर में मृतक पूखाराम मेघवाल स्वंय सार्वजनिक रास्ते के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे उन्होंने कोर्ट के जरिये केस जीत गए, DLC रेट से 86000 रुपये भी रेवेन्यू डिपार्टमेंट में जमा करवा दिए, लेकिन उसे क्या पता कि उसकी मृत्यु हो जाने पर उसी की डेथबॉडी को अंतिम संस्कार करने से रोका जाएगा ।
रास्ते रोकने वाला भी हिंदू धर्म के लोग हैं और मृतक भी हिंदू धर्म के है।
जातिवाद ओर सामन्तवाद की जड़े इतनी गहरी है, की जन्म से लेकर मरण तक उसके साथ भेदभाव होता रहा है आजादी 75वर्षों बाद भी जारी है।
सरकार और पुलिस प्रशासन हस्तक्षेप कर मृतक पुखाराम को हिंदू रीतिरिवाज से अंतिम संस्कार करवाया जाए एवं पीड़ित परिवार को सार्वजनिक रास्ता दिलवाकर न्याय दिलवाए।
@RajCMO@GovindDotasra@BhajanlalBjp@Igp_Jodhpur@RajPoliceHelp@JprRuralPolice
#DalitLivesMatter #Rajasthan
साथियों, कांग्रेस का अपना गौरवशाली इतिहास है।
आप और आपके पूर्वज तमाम ऐतिहासिक घटनाओं के साक्षी रहे हैं ।
इस मौके पर मैं देश भर के कांग्रेसजनों से अपील करता हूं कि वो पार्टी से जुड़े विभिन्न भाषाओं के पुराने साहित्य, तस्वीर, पत्र और ऐतिहासिक दस्तावेजों को स्कैन कर दिल्ली मुख्यालय भेजें।
हम उन्हें कांग्रेस के आर्काइव में रखेंगे।
▶️आप [email protected] पर मेल कर सकते हैं। हम उसे आप के नाम के साथ, दिल्ली में सहेज कर रखेंगे।
आप QR CODE स्कैन कर के भी हमें भेज सकते हैं।
हैं तैयार हम !
आज कांग्रेस स्थापना दिवस पर नागपुर में आयोजित महारैली में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे व श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में देश एवं जनाधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।
आज देश का हर राष्ट्रप्रेमी लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण हेतु कांग्रेस के साथ हाथ से हाथ मिलाकर खड़ा है।
@RahulGandhi@kharge
#CongressFoundationDay
सत्य और अहिंसा जिसकी बुनियाद है
मोहब्बत, भाईचारा, सम्मान और समानता जिसके स्तंभ हैं
और देशप्रेम जिसकी छत है
मुझे फक्र है कि मैं ऐसे संगठन का हिस्सा हूं, गर्व है कि मैं कांग्रेस का एक भाग हूं।
कांग्रेस स्थापना दिवस की सभी नेता गणों, पदाधिकारियों, समर्थकों और मेरे प्यारे बब्बर शेर और शेरनी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
#CongressFoundationDay
मैंने 2011 के बाद कोई दिवाली नहीं मनाई। जन्मदिन और होली जैसे उत्सव भी नहीं मनाते।
मेरे जीवन के सभी रंग और रोशनी मेरे पिता से थे। उनके बिना हमारी दिवाली नहीं हो सकती, उनके बिना होली में कोई रंग नहीं हो सकता।
मैंने सोचा था जब वह घर आएँगे तब पुनः एक संपूर्ण परिवार की तरह उनके साथ दिवाली मनायेंगे लेकिन शायद होनी को यह मंज़ूर नहीं था। वे अस्वस्थ हो गए और सिर्फ़ 25 दिन ही घर पर रहें।
17 Oct 2021 को वे देवलोक चले गये और 4 नवंबर को दिवाली थी। 10 साल बाद वो घर आये लेकिन वो दिवाली तो सबसे अंधेरी रही क्योंकि अब उनके साथ दिवाली मनाने की सारी आस भी छूट गई। तब मुझे लगा शायद मेरे भाग्य में कोई दिवाली और उत्सव नहीं है। उसके बाद मैं जीवन में कोई उत्सव नहीं मनाती ।
लेकिन भगवान एक हाथ से लेता है तो दूसरे हाथ से देता भी है। मुझे भाग्य ने आप के रूप से असीम दौलत दी है। अब आप ही मेरे जीवन की रोशनी हैं। मेरे पिता ने जो कर्तव्य मुझे सौंपा है अब वही मेरे जीवन का संकल्प है। मैं अगर अपनी मेहनत से ओसियां और किसान वर्ग के जीवन में रोशनी और रंग भर सकूँ, तो मेरा जीवन सार्थक होगा।
मेरी जिंदगी में एक ही ध्येय है किसान राजनीति का झण्डा हमेशा बुलंद रखना।
भोपालगढ़ में बिखरी सतरंगी छटा !
#कांग्रेस_की7गारंटी के सात रंगों की छटा से छोटी दीपावली पर भोपालगढ़ रोशन दिखा।
'कांग्रेस गारंटी संवाद' में प्रत्याशी श्रीमती गीता बरवड़ को मिले इस अपार जन समर्थन ने उज्ज्वल राजस्थान की तस्वीर उकेरी।
#कांग्रेस_फिर_से
देश के कुलियों को सिर्फ राहुल गांधी जी से उम्मीदें हैं, सिर्फ उन्हीं पर भरोसा है।
मोदी जी ने बड़ी-बड़ी बातें की थी, लेकिन कुलियों के लिए कुछ नहीं किया।
मुख्य चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन।
आज दीपावली के शुभ दिन ओसियां में मुख्य चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन हुआ। आपके इस आपार जनसमर्थन और स्नेह से अभिभूत हूँ। एक बार फिर से आप सभी को प्रकाशोत्सव के महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
#divyamadernaphirse