आज सिरसा अनाज मंडी का ��ौरा कर लेबर, किसानों एवं आढ़तियों से विस्तृत बातचीत की तथा मीडिया बंधुओं से भी रूबरू हुई।
प्रदेशभर की मंडियों में अन्न और अन्नदाता की जो स्थिति सामने आ रही है, वह अत्यंत चिंताजनक है। हालात य�� हैं कि न पोर्टल सुचारु रूप से चल रहा है, न गेटपास बन रहे हैं, न बोली लग रही है, न खरीद हो पा रही है, न उठान हो रहा है और न ही समय पर भुगतान किया जा रहा है।
भाजपा सरकार की अव्यवस्थित नीतियों और प्रशासनिक विफलता का खामियाजा सीधे तौर पर किसानों, मजदूरों और व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। यह स्थिति केवल कुप्रबंधन नहीं, बल्कि अन्नदाता के प्रति गंभीर लापरवाही को दर्शाती है।
किसानों और मंडी से जुड़�� सभी वर्गों की समस्याओं का तत्काल समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान व्यवस्था पूरी तरह असफल साबित हो रही है।
मेरे जन्मदिन के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई देने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सिरसा से लोकसभा सांसद आदरणीय बहन @Kumari_Selja जी का हार्दिक धन्यवाद।
हरियाणा में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है।
कभी एसपी आवास के पास गोलीबारी और दिन दहाड़े लाखों की डकैती, तो कभी महिला की गोली मारकर हत्या – यह सब दर्शाता है कि भाजपा सरकार अपराध नियंत्रण में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
प्रदेश की जनता असुरक्षित महसूस कर रही है और प्रशासनिक मशीनरी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अ��नी जिम्मेदारी निभाने में असमर्थ दिखाई दे रही है।
भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि आखिर जनता की सुरक्षा कब सुनिश्चित होगी। लोकतांत्रिक शासन में ऐसी अराजक स्थिति अस्वीकार्य है।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री @RaoNarenderS जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करती हूँ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य आदरणीय डॉ अजय चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।
ईश्वर आपको स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन प्रदान करें।
@Kumari_Selja@ajaychaudhryinc
सिरसा के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहुँचकर आम जनों से मुलाकात की और क्षेत्र क��� विभिन्न जनसमस्याओं को सुना।
जनता की बात सुनना, उनकी पीड़ा समझना और समाधान के लिए प्रभावी पहल करना ही मेरी प्राथमिकता है।
आज सिरसा स्थित कोर्ट परिसर में जिला बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुँचकर अधिवक्ताओं से संवाद किया।
अधिवक्ताओं से मुलाकात कर न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, जनहित के मुद्दों और अधिवक्ताओं से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
अधिवक्ता समाज लोकतंत्र की रीढ़ है — न्याय और अधिकार की रक्षा में उनकी भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है।
गाँव चौटाला (डबवाली) के सरपंच श्री सुभाष बिश्नोई जी के निवास स्थान पर पहुँचकर उनके पिता एवं पूर्व सरपंच श्री कृष्ण बिश्नोई जी के निधन पर शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि स्वर्गीय श्री कृष्ण बिश्नोई जी की आत्मा को शांति प्राप्त हो तथा परिवार को इस दुःखद घड़ी में धैर्य, साहस और शक्ति प्रदान करें ताकि वे इस अपूरणीय क्षति को सहन कर सकें।
श्री बुधराम जी के डबवाली स्थित निवास स्थान पर पहुँ���कर उनकी माताजी श्रीमती प्रीतो देवी जी के निधन पर शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करें।
भाजपा सरकार के लापरवाह रवैये के कारण हरियाणा में किसान आज भी अपनी मेहनत की फसल को मंडियों में खराब होते हुए देखने को मजबूर हैं।
🌧️ पहले भारी बारिश और जलभराव से हजारों एकड़ फसलें चौपट हुईं, लेकिन भाजपा सरकार की राहत व्यवस्था नाममात्र रही।
🌾 अब मंडियों में रखा धा��� भी भीग गया — न समय पर उठान हुआ, न खरीदी।
🚫 अब खरीद एजेंसियाँ ‘नमी’ का बहाना बनाकर किसानों की फसल उठाने से इंकार कर रही हैं।
यह भाजपा सरकार की केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत, उनके अधिकार और सम्मान के साथ किया गया गंभीर अन्याय है।
हरियाणा के आईपीएस अधिकारी श्री वाई पूरन कुमार जी की आत्महत्या उस गहराते जातिगत अन्याय की गंभीर चेतावनी है, जो हमारे समाज और तंत्र – दोनों को भीतर से खोखला कर रहा है।
पिछले 11 वर्षों में भाजपा सरकार ने जो सामाजिक ज़हर फैलाया है, उसी का परिणाम है कि आज भाजपा शासित राज्यों में दलित समाज निरंतर उत्पीड़न और अपमान का शिकार बन रहा है।
श्री वाई पूरन कुमार जी को न्याय दिलाने और दोषियों को कठोरतम सज़�� दिलाने की इस लड़ाई में इस देश का हर वो नागरिक साथ है जो संविधान और समानता में विश्वास रखता है।
@INCIndia की महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री, सिरसा लोकसभा सांसद आदरणीय @Kumari_Selja जी के जन्मदिन के उपलक्ष में साढ़ौरा में आयोजित रक्तदान शिविर रक्तदान किया ।
@INCIndia की महासचिव एवं प��र्व केंद्रीय मंत्री, सिरसा लोकसभा सांसद आदरणीय बहन @Kumari_Selja जी के जन्म दिवस पर साढौरा में आयोजित 6 वें रक्तदान शिविर में साथियों द्वारा 186 यूनिट्स ब्लड एकत्रित कर समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान किया गया।
#KumariSelja
हम सबकी प्रेरणास्त्रोत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव , पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा लोकसभा सांसद आदरणीय बहन @Kumari_Selja जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
सिरसा–फतेहाबाद मार्ग व आसपा�� के क्षेत्रों में यातायात सुगमता और सुरक्षा को लेकर मैंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री @nitin_gadkari जी को पत्र लिखकर माँग की है कि-
1.रोड साइन व एंट्री/एग्ज़िट पॉइंट्स का विकास हो
2.स्ट्रीट लाइटिंग की व्यवस्था की जाए
स्थानीय जनता की सुविधा और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है।