प्रतियोगी छात्र हिमांशु पासी के हत्यारे को मिले कड़ी सजा!
फाफामऊ विधान सभा के होनहार छात्र हिमांशु पासी की असलहा तस्कर साहिल यादव द्वारा गोली मारकर हत्या किया जाना घोर निंदनीय है। अपराधियों के मन से कानून का खौफ खत्म होता जा रहा है।
आज पोस्टमार्टम हाउस, प्रयागराज पहुँचकर सोरांव विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी श्री मनोज पासी जी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और शासन-प्रशासन से मांग की कि हत्यारे साहिल यादव पर कठोरतम कार्रवाई की जाए।
गांधीवादी विचारधारा की ध्वजवाहक, प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व सांसद निर्मला देशपांडे जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर श्रद्धांजलि। अपना संपूर्ण जीवन शांति, सांप्रदायिक सौहार्द और गरीबों की सेवा में समर्पित करने वाली 'दीदी' का व्यक्तित्व हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
भारतीय सिनेमा के आधारस्तंभ दादा साहब फाल्के जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। कहानियों को चित्रों के माध्यम से बोलने की कला सिखाने वाले उस महान कलाकार को हमारा नमन।
न्याय की आवाज से डरी सरकार: गाजीपुर हत्याकांड पर पर्दा डालने के लिए कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी!
पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को बीच रास्ते में गिरफ्तार करना भाजपा सरकार की कायरता का प्रमाण है।
एक तरफ निशा विश्वकर्मा की जघन्य हत्या से प्रदेश दहल उठा है, वहीं दूसरी तरफ सरकार न्याय की मांग करने वालों को ही जेल भेज रही है।
अपराधियों को पकड़ने में नाकाम रहने वाली पुलिस का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं की आवाज दबाने के लिए किया जा रहा है।
सिंधौरा थाने में नेताओं को नजरबंद करना साबित करता है कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए तानाशाही पर उतारू है।
जंगलराज की इंतहा: सोते हुए किसान की गर्दन पर कुल्हाड़ी, कहाँ है भाजपा का 'खौफमुक्त' प्रदेश?
अंबेडकरनगर में घर के बाहर सो रहे किसान संतोष तिवारी की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या! भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब लोग अपने घर के आंगन में भी सुरक्षित नहीं हैं। योगी जी, आपके 'जीरो टॉलरेंस' का ढोल पीटने वाले सिस्टम में एक बेगुनाह किसान की बलि चढ़ गई और अपराधी फरार हैं। क्या यही है आपका वह सुरक्षित उत्तर प्रदेश जिसका आप ढिंढोरा पीटते हैं?
डिजिटल इंडिया का ढोंग: पोर्टल पर बुकिंग, पर धरातल पर सिलेंडर गायब!
गैस के लिए लंबी कतारें, घंटों इंतज़ार और आखिर में खाली हाथ वापसी! कुशीनगर की जनता भाजपा सरकार के कुप्रबंधन का दंश झेल रही है। उज्ज्वला के नाम पर वाहवाही लूटने वाली सरकार आज जनता को एक सिलेंडर तक मुहैया नहीं करा पा रही है। बुकिंग रद्द हो रही है और पेट्रोल पंपों पर हाहाकार मचा है। क्या जनता को लाइनों में खड़ा करना ही असली 'विकास' है?
Really enjoyed meeting the young women from Gargi College and Delhi University.
Two things are clear:
1.The magician has run out of tricks. Young India can see right through him.
2.Gen Z is our future - and Gen Z women will lead the way. It is our duty to open every door for them.
The future of our country is in safe hands.
अपराधियों के हौसले बुलंद, अपनों के बीच भी सुरक्षित नहीं बेटियां
नहाते समय वीडियो बनाकर युवती से बार-बार दुष्कर्म की घटना ने समाज और सुरक्षा व्यवस्था को झकझोर दिया है।
अपराधियों के मन में न कानून का डर है न पुलिस का, प्रदेश में बेटियां अपनों के बीच भी सुरक्षित नहीं हैं।
बरेली
गणित की दुनिया के जादूगर और भारत के गौरव, श्रीनिवास रामानुजन की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के उन्होंने अपनी प्रतिभा से पूरी दुनिया को अचंभित कर दिया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि लगन और जुनून से कुछ भी हासिल किया जा सकता है।