मोदी जी, कुर्सी स्थायी नहीं होती - आती-जाती रहती है। लेकिन आपने 12 वर्षों में शिक्षा व्यवस्था को जिस हद तक बर्बाद किया है, उसकी कीमत भारत की एक पूरी युवा पीढ़ी चुका रही है।
आज इंदिरा भवन में कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी, नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी और संगठन महासचिव श्री @kcvenugopalmp जी की मौजूदगी में कांग्रेस महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक हुई।
📍 नई दिल्ली
INDIA गठबंधन की बैठक में सभी दलों ने 5 बिंदुओं पर अपनी सहमति जताई है। हम इन मुद्दों पर डटकर काम करेंगे 👇🏼
1. ये सहमति बनी कि SIR और मतदाता सूची में हेरफेर तथा चुनाव की निष्पक्षता के संबंध में भारत के मुख्य न्यायाधीश को एक पत्र भेजा जाएगा।
ये पत्र उन्हें शीघ्र ही सौंपा जाएगा।
2. लाखों छात्रों को प्रभावित करने वाले अनेक गंभीर मुद्दों की स्थिति को देखते हुए ये सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिक्षा मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।
ऐसा इसलिए क्योंकि उनके कार्यकाल में NEET और CBSE परीक्षाओं में लाखों युवाओं के साथ विश्वासघात हुआ है। नतीजा है कि आज लाखों युवा सड़कों पर खड़े हैं।
3. वर्तमान में बढ़ती गंभीर आर्थिक स्थिति, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, अत्याचार और किसानों के मुद्दों को हम उठाते रहेंगे।
केंद्र सरकार को जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर एक सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए, जिसमें हम इन सारे मुद्दों को उनके सामने रखेंगे।
4. INDIA गठबंधन के सभी दल हर दो महीने में बैठक करेंगे। हमारी अगली बैठक अगस्त में हैदराबाद में होगी।
5. मानसून सत्र के दौरान संसदीय समन्वय जारी रहेगा और हर सुबह नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय में समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी।
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी
📍 दिल्ली
'भ्रष्ट जुमलेबाज़ पार्टी' ने जनता को फिर दिया महंगाई का झटका...
घरेलू गैस सिलेंडर पूरे 29 रुपए महंगा।
मोदी जी का सीधा गणित है..
जनता से करो वसूली,
दोस्तों की भरो तिजोरी।
कितने पेपर लीक हुए और कितने अपराधियों को सज़ा मिली?
देशभर में कितने पुल गिरे और कितने भ्रष्ट अधिकारियों को जेल भेजा गया?
कितनी सड़कें धँसी और कितने ठेकेदार गिरफ़्तार हुए? है कोई हिसाब?
भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और सवाल पूछने वालों को डराने के अलावा सरकार कर क्या रही है?
#paperleak
एक लाचार बहन के ये आंसू भाजपा राज की बदहाल कानून-व्यवस्था के जीते-जागते सबूत हैं।
पूरा परिवार पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता रहा, गुहार लगाता रहा, लेकिन पुलिस कैमरे चेक करने और शिकायत लिखने के बजाय पीड़ित परिवार को टरकाती रही।
नतीजा? कानपुर में 16 साल के नवयुवक की आंखे निकाल कर, गला घोंट कर दर्दनाक हत्या कर दी गई!
पीड़ित परिवार का तो ये भी आरोप है कि इस हत्या के मामले में पकड़े गए संदिग्ध को भी रिश्वत लेकर छोड़ दिया गया। ये खाकी वर्दी है या अपराधियों का सुरक्षा कवच?
अपने भाई को खोने वाली इस बहन की ये चीखें इस दंभी सरकार के पतन का कारण बनेंगी।
“हम तो तबाह हो गए हैं - और सुनने वाला कोई नहीं।”
कल दोपहर के खाने पर एक ऑटो चालक भाई ने यह कहा। एक वाक्य में देश के लाखों ग़रीबों की पूरी कहानी आ गई।
आमदनी का मीटर बंद। महंगाई का ब्रेक फेल। और सुनने वाली सरकार बहरी।
देख लीजिए भाजपा राज में दलितों की स्थिति!
जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर एक दलित महिला पर गांव के दबंगों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया
सत्ता के बलबूते पर दलितों को प्रताड़ित करने का यह धंधा कब तक चलेगा?
अवैध सम्पत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई करने का ढोंग करने वाली सरकार को एक दलित महिला का दर्द नज़र क्यों नहीं आ रहा है?
भाजपा सरकार के 'जल जीवन मिशन' की हकीकत!
कहने को तो उत्तर प्रदेश में 'जल जीवन मिशन' से पानी की समस्या पूरी तरह खत्म हो चुकी है, लेकिन हकीकत क्या है ये आप वीडियो में खुद देख सकते हैं!
प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग, रामनगर और आज़ाद नगर जैसे इलाकों में लोगों को पीने के लिए साफ पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। नलों में सीवर मिला बदबूदार और गंदा पानी आ रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
जो सरकार अपने नागरिकों को शुद्ध पानी तक नहीं दे सकती वो फ्री में राशन देने का ढोंग क्यों कर रही है?
आज कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में @INCMinority विभाग की नेशनल एडवाइजरी काउंसिल की बैठक हुई।
इस दौरान नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
📍 दिल्ली
जनता त्रस्त, साहेब 'मैलोडी' में व्यस्त!
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं, रसोई गैस का सिलेंडर आम आदमी की पहुंच से बाहर हो चुका है, और महंगाई से हर घर का बजट बिगड़ चुका है। लेकिन मोदी जी को देश की जनता की फिक्र छोड़कर, विदेशी दौरों पर 'मैलोडी टोफी' बांटने से फुर्सत नहीं है। जनता महंगाई की मार झेल रही है और सरकार पीआर (PR) स्टंट में मशगूल है। कब तक चलेगा इवेंट मैनेजमेंट का यह खेल?
21वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्नद्रष्टा, देश में कंप्यूटर और सूचना क्रांति के जनक, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि
देश के विकास, युवाओं के सशक्तिकरण और पंचायती राज को मजबूत करने में उनका योगदान हमेशा अतुलनीय रहेगा
भाजपा सरकार का नया नारा होना चाहिए— 'सबका साथ, अपनों का विकास और सरकारी खजाने का सत्यानाश'।
उत्तर प्रदेश में 'जीरो टॉलरेंस' और 'पारदर्शिता' के बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा सरकार की नाक के नीचे भ्रष्टाचार का खेल किस कदर फल-फूल रहा है, इसका जीता-जागता सबूत बलिया से सामने आया है। एक ही शख्स एक तरफ इंटर कॉलेज में चपरासी है, तो दूसरी तरफ सरकारी स्कूल में शिक्षामित्र बनकर दोनों जगह से वेतन और मानदेय डकार रहा है। यही नहीं, चाचा, भतीजा और बहू... पूरा खानदान ही डबल-डबल सरकारी सैलरी उड़ा रहा है।
अकेले बलिया में 179 फर्जी नियुक्तियां करके जनता की गाढ़ी कमाई के 45 करोड़ रुपए लुटा दिए गए और आजमगढ़, जौनपुर, मऊ, आगरा तक यह जाल फैला हुआ है। शिक्षा निदेशक की रोक के बावजूद करोड़ों का भुगतान हो रहा है। मुख्यमंत्री जी, आपके राज में यह कौन सा संस्थागत भ्रष्टाचार चल रहा है? प्रदेश का योग्य और बेरोजगार नौजवान सड़कों पर लाठियां खा रहा है, और आपका तंत्र फर्जीवाड़ा करने वालों पर मेहरबान है। जवाब दीजिए।
मोदी जी ने जो अडानी - अम्बानी को फायदा पहुंचाने वाला आर्थिक स्ट्रक्चर बनाया है वो अब खड़ा नहीं रहेगा बल्कि टूटेगा, लेकिन दुःख की बात ये है की इसका नुक्सान उत्तर प्रदेश की जनता को सहना पड़ेगा। - नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी