Ex-MLA Kalka(Haryana) | Member-INC INDIA | Ex Chairman CONFED HRY | Ex Chairman TOURISM HRY | Ex HPSC Member HRY |Tweets personal | RTs not Endorsement.
हमारे अपने प्रिय नेता श्री @RahulGandhi जी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी पंचकूला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की व उनके स्वस्थ और सफल जीवन के लिए मनोकामना की और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके SIR समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की।
जन-जन की आवाज़, करोड़ों युवाओं की उम्मीद, न्याय और संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
भगवान आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं अपार ऊर्जा प्रदान करें।
श्री नरेश कुमार जी के निवास स्थान, गांव जैधरी (यमुनानगर) पहुँचकर वहाँ उपस्थित परिजनों, ग्रामीणों एवं सम्मानित नागरिकों से मुलाकात की।
इस अवसर पर सभी का कुशलक्षेम जाना तथा क्षेत्र के सामाजिक एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर आत्मीय संवाद किया।
श्री निखिल जी के निधन पर अम्बेडकर भवन, नथनपुर, जगाधरी पहुँचकर शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।
श्री भुलचंद शर्मा जी के निधन पर आज उनके गांव रामपुर खादर, जगाधरी स्थित आवास पर पहुँचकर शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।
पूर्व सरपंच श्री जोगिंदर सिंह जी के निवास स्थान, गांव नवाजपुर (यमुनानगर) पहुँचकर वहाँ उपस्थित परिजनों एवं ग्रामवासियों से मुलाकात की।
इस अवसर पर सभी का कुशलक्षेम जाना तथा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर आत्मीय संवाद किया। ग्रामीणों ने अपने विचार साझा किए और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।
ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय श्री बृजपाल जी के निवास स्थान, गांव मेहर माजरा (यमुनानगर) पहुँचकर वहाँ उपस्थित परिजनों एवं ग्रामवासियों से मुलाकात की।
साथ ही सभी का कुशलक्षेम जाना तथा विभिन्न विषयों पर आत्मीय संवाद किया।
ग्राम स्वराज व सूचना क्रांति के प्रणेता एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन।
देश के लिए दिए गए आपके सर्वोच्च बलिदान का प्रत्येक भारतवासी ऋणी है।
आज कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व सिरसा लोकसभा सांसद @Kumari_Selja जी के दिल्ली स्थित निवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात कर जनहित एवं वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक विषयों पर सार्थक चर्चा की ।
इस आत्मीय भेंट के दौरान उनका मार्गदर्शन एवं स्नेह प्राप्त हुआ।
बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान बुद्ध के शांति, करुणा और मध्यम मार्ग के संदेश हमें जीवन में संतुलन, सद्भाव और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं।