सरकारी भर्ती में विफलता बड़ा अन्याय है। पहले तो भर्ती नहीं निकलती। भर्ती निकल जाए तो एग्जाम समय पर नहीं होते। एग्जाम हो तो पेपर लीक करवा दिए जाते हैं। और जब युवा न्याय मांगते हैं तब उनकी आवाज़ को बेरहमी से कुचला जाता है।
: नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी
आज लखनऊ पहुंचेंगे कांग्रेस महासचिव/प्रभारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस श्री @avinashpandeinc जी
कल दिनांक 07 जनवरी से 12 जनवरी तक विभिन्न जोन के अलग-अलग जिलों के कांग्रेसजनों के साथ करेंगे जिलेवार बैठक
प्रयागराज की यह सड़क देखिये!
इन दिनों संगम नगरी में महाकुंभ की तैयारियां बहुत तेजी से चल रही हैं।
उन तैयारियों के बीच ही यहां की सड़क गड्ढे में तब्दील हो गयी है।
प्रदेश में हर जगह की सड़कें खस्ताहाल में हैं। कब, कौन-सी सड़क कहाँ धंस जाए, इसकी कोई गारंटी नहीं है?
कम से कम इस मेले को तो भ्रष्टाचार से अछूता रख देती भाजपा सरकार...
आखिर जिस संस्कृति और धर्म की ध्वजा पकड़कर भाजपा ने सरकार बनाई है, कम से कम उसके सबसे बड़े मेले में तो भ्रष्टाचार नहीं ही करना चाहिए।
राष्ट्रीय सचिव @AlamTauquirJNU जी ने आज कासगंज में कांग्रेसजनों के साथ बैठक कर संगठन सृजन और पार्टी की आगामी गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की।
जय कांग्रेस!
भारतीय जनता पार्टी महिला विरोधी है और RSS की विचारधारा से देश जो चलाना चाहती है।
आदरणीय प्रियंका गांधी जी इस देश में सामाजिक व्यवस्था परिवर्तन की महानायिका हैं।
उन्होंने हमेशा महिलाओं, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों की लड़ाई लड़ी है।
: @SushilPasiINC जी
राष्ट्रीय सचिव
त्याग, सेवा, शूरता और समर्पण की प्रतिमूर्ति गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री @kashikirai जी ने लखनऊ के यहियागंज स्थित गुरुद्वारा में पहुंचकर अरदास की।
प्रदेश अध्यक्ष जी ने वाहेगुरु के सामने माथा नवाकर देश-प्रदेश के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।
Extending my warm greetings to Congress Parliamentary Party Chairperson, Smt. Sonia Gandhi ji on her birthday.
A true champion of the rights of the marginalised, embodying utmost grace, dignity and courage amidst adversity, her contribution to public life has inspired millions.
I wish her a long and healthy life.
BJP के नेता कहते हैं - 'बंटेंगे तो कटेंगे'
आप ही देश को बांटने पर लगे हैं। देश के दलित, आदिवासी, पिछड़े लोग किसी को बाँटना नहीं चाहते।
वे सिर्फ एक अच्छी और मजबूत सरकार चाहते हैं, जो उनका भला कर सके।
📍उमरेड, महाराष्ट्र
मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है।
नरेंद्र मोदी देश-विदेश घूम रहे हैं, लेकिन मणिपुर नहीं जा रहे। जब राहुल गांधी जी मणिपुर जा सकते हैं, तो आप क्यों नहीं जा सकते?
गृहमंत्री अमित शाह यहां प्रचार करने के लिए आए थे, लेकिन वे अपना सामान समेटकर नागपुर से चले गए।
बताया गया कि मणिपुर में हिंसा हो गई, इसलिए जाना पड़ा।
सच्चाई ये है कि आपने नागपुर में BJP के खिलाफ माहौल देख लिया, इसलिए यहां से निकलना बेहतर समझा।
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge
📍 नागपुर, महाराष्ट्र
नरेंद्र मोदी मंच से आकर कहते हैं, वो सरकार और थी, 'आज मोदी है'।
सच बात है, आज मोदी है.. इसीलिए:
• देश में महंगाई है
• महाराष्ट्र का किसान तड़प रहा है
• 10 साल से सोयाबीन के दाम नहीं बढ़ाए
आपने किसानों के लिए क्या किया है। खेती-किसानी के सामान पर GST लगा दिया। प्याज, कपास, दूध, संतरे के किसान पर आपने हर तरफ से हमला किया है।
कांग्रेस सरकार में किसान खुशहाल था। इसीलिए जनता अब समझ गई है कि वो सरकार और थी... 'आज मोदी है'।
: @priyankagandhi जी
📍 महाराष्ट्र
जो कोई भी नरेंद्र मोदी के खिलाफ बात करता है, लिखता है और उनकी गलतियां बताता है- BJP उसे जेल में डलवा देती है।
उनके पीछे ED, IT, CBI जैसी जांच एजेंसियां लगा दी जाती हैं।
लेकिन...
जब देश में दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों पर अन्याय होता है तो नरेंद्र मोदी चुप बैठ जाते हैं।
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी
📍 झारखंड
मैं भगवान बिरसा मुंडा, बाबा तिलका माँझी, वीर बुधु भगत, सिद्धू कान्हू जैसे सभी नायकों को याद करता हूं। ये आदिवासी अस्मिता और संस्कृति के प्रतीक थे। हर देशवासी उनके योगदान को मानता है।
उनकी सोच और महान विरासत हमारे संविधान में दिखती है।संविधान में समानता, भाईचारा है।
भगवान बुद्ध, महात्मा गाँधी जी, ज्योतिबा फुले जी, पंडित नेहरू जी, बाबासाहेब डॉ आंबेडकर जी की सोच शामिल है। जिन्होंने इसे पढ़ा तक नहीं वो इसके रंग पर बात करते हैं। ये भी सोच का फर्क ही है।
संविधान विरोधी सोच वालों, नफ़रत की विचारधारा वालों को संविधान केवल लाल किताब दिखाई देती है।
आपको वोट की ताकत इसी संविधान ने दी है। सारे अधिकार संविधान ने दिया है। इसमें गरीब, किसानों, मज़दूरों की आशा और उम्मीद छिपी है। इसी में जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा है।
जिनके पास कुछ भी नहीं है, संविधान उसे भी शक्ति देता है। हिंदी के बड़े लेखक दुष्यंत कुमार ने गरीबों पर अपनी एक कविता में लिखा है कि —
“सामान कुछ नहीं, फटेहाल है मगर,
झोले में उसके पास संविधान है”
साथियों, मैं आप से अपील करने आया हूँ कि झारखंड में प्रचंड बहुमत के साथ इंडिया गठबंधन की सरकार बनाइए। हम लोग विकास को गति देगें और यहाँ के जल, जंगल औऱ जमीन को बचाए रखेंगे।
📍खिजरी, झारखंड