प्रियंका गांधी के आरोप में तथ्य नहीं है। जितने लोग पॉजिटिव आ रहे हैं उतने आंकड़े सामने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार आंकड़े छुपाने की कोशिश नहीं कर रही है। यह उनका बचपना है: प्रियंका गांधी द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार पर कोरोना आंकड़े छुपाने के बयान पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले
हम जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों और शादियों के लिए लोगों को कर्फ्यू पास देंगे। मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम को बंद करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। सिनेमा हॉल 30% क्षमता पर चल सकते हैं: दिल्ली के मुख्यमंत्री #COVID19
एक साप्ताहिक बाज़ार को एक दिन में और एक ज़ोन के हिसाब से अनुमति दी जाएगी। साप्ताहिक बाज़ार में ज़्यादा भी��़ ना हो इसके लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। रेस्टोरेंट में अब बैठ कर खाने की इजाजत नहीं होगी, केवल होम डिलीवरी की अनुमति होगी: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल #COVID19
शाही कुंभ का मुख्य भाग 'शाही स्नान' बीत चुका है, वहां तैनात कुल बल का 50% वापस ले लिया गया है। बाकी बल को भी चरणों में वापस ले लिया जाएगा। सुरक्षा कर्मियों का व्यापक COVID19 परीक्षण किया गया है: उत्तराखंड DGP
खेल मंत्री किरेन रिजिजू, डीजी आईटीबीपी के साथ, जवानों से मिलने के लिए उत्तराखंड में आईटीबीपी की अग्रिम चौकियों का दौरा किया। मंत्री कल टिहरी में नए आईटीबीपी के जल खेल और साहसिक संस्थान का उद्घाटन करेंगे।
हमारे यहां क़रीब 45,000 इंजेक्शन की मांग है, हम इंजेक्शन का स्टॉक बराबर बांट रहे हैं। चार-पांच दिन में हालात ठीक हो जाएंगे। कोविड प्रोटोकॉल के मुताबिक सिर्फ गंभीर मरीज़ों को ही रेमडेसिविर देना है, प्रोटोकॉल के हिसाब से ज़्यादा मांग हो रही है: विजय देशमुख, पुणे के एडिशनल कलेक्टर
देश में #ऑक्सीजन के पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया, वर्तमान ऑक्सीजन स्टॉक देश में 50,000 मीट्रिक टन से अधिक है।
#COVID19India
The issue of availability of Remdesivir was reviewed by Mansukh Mandaviya, Minister of State, For Ports, Shipping and Waterways
https://t.co/NwNSyUtNF8