झुंझुनूं जिले के बुड़ाना स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के एक व्याख्याता सत्यनारायण शर्मा पर स्कूली छात्रा द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप अत्यंत चिंताजनक और शर्मनाक हैं। यह प्रकरण शिक्षा तंत्र पर गंभीर सवालिया निशान है |
इस मामले में किसी भी स्तर पर लीपापोती या प्रभाव के आधार पर जांच स्वीकार्य नहीं है। छात्राओं की सुरक्षा और न्याय सर्वोपरि होना चाहिए।
चूंकि प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार यह व्याख्याता भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जुड़ा हुआ है इसलिए हमारी मांग है कि राजस्थान सरकार इस मामले के संदर्भ में विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर शीघ्रता से निष्पक्ष और समयबद्ध जांच करवाए तथा दोषी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही करें |
@RajGovOfficial@RajCMO
कल दिनांक 19 जून को प्रातः 10:15 बजे जयपुर के जालूपुरा स्थित आवास से प्रस्थान कर चौमू एवं रिंगस होते हुए दोपहर 01:00 बजे सीकर सर्किट हाउस पहुंचने का कार्यक्रम रहेगा।
सीकर सर्किट हाउस में दोपहर 01:15 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक पार्टी परिवार के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर जन-सुनवाई करने का कार्यक्रम रहेगा |
इसी दौरान दोपहर 02:15 बजे सीकर सर्किट हाउस में मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद एवं बातचीत का कार्यक्रम रहेगा।
तत्पश्चात दोपहर 03:30 बजे सीकर सर्किट हाउस से प्रस्थान कर फतेहपुर, रतनगढ़ बाईपास एवं श्रीडूंगरगढ़ होते हुए बीकानेर जिले के हिम्मतासर गांव पहुंचने का कार्यक्रम रहेगा, जहां तेजाजी महाराज के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में उपलक्ष में आयोजित विशाल भजन संध्या में भाग लूंगा |
@RLPINDIAorg
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी,जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत बासनी पुलिस थाना में अमृत वैष्णव नामक युवक की पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु हो गई,क्या यह प्रकरण आपके संज्ञान में है ?
पुलिस हिरासत में युवक की मृत्यु हो जाना अत्यंत दुःखद एवं चिंताजनक घटना है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि अमृत वैष्णव की मृत्यु पुलिस प्रताड़ना के कारण हुई है। इस घटना के विरोध में परिजन एवं समाज के लोग एम्स जोधपुर में न्याय की मांग को लेकर आंदोलित हैं।
यदि हिरासत में किसी व्यक्ति की मृत्यु हुई है, तो यह अत्यंत गंभीर विषय है और इसकी निष्पक्ष, पारदर्शी तथा उच्च स्तरीय जांच होना आवश्यक है, ताकि सच्चाई सामने आ सके |
राज्य सरकार को प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेकर पीड़ित परिवार की मांगों पर सकारात्मक सहमति व्यक्त करें |
पुलिस थाने में इस प्रकार मृत्यु हो जाना कमिश्नरेट प्रणाली पर भी बड़ा सवालिया निशान है,कहने को तो जयपुर व जोधपुर दोनों शहरों में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू है लेकिन सरकार को यह मंथन करना चाहिए कि क्या कमिश्नरेट लागू होने के बाद भी यहां अपराधों में कोई कमी हुई क्या ? क्या पुलिस के खुद के तंत्र में कोई सुधार हुआ क्या ?
@RajCMO@CP_Jodhpur
राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने विगत दिनों अपनी ही पार्टी के महिला मोर्चे की पदाधिकारियों से तू-तड़ाक की भाषा में बात की ,क्या सार्वजनिक जीवन की मर्यादा की नसीहत देने वाले बीजेपी नेताओं और और उनकी पार्टी पर भाषा और व्यवहार की मर्यादा का पाठ लागू नहीं होता ?
राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने विगत दिनों अपनी ही पार्टी के महिला मोर्चे की पदाधिकारियों से तू-तड़ाक की भाषा में बात की ,क्या सार्वजनिक जीवन की मर्यादा की नसीहत देने वाले बीजेपी नेताओं और और उनकी पार्टी पर भाषा और व्यवहार की मर्यादा का पाठ लागू नहीं होता ?
नागौर, राजस्थान से लोकसभा सांसद श्री @hanumanbeniwal जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई! आप सदैव स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूँ
@INDRAJKURIRLP
पूर्व केबिनेट मंत्री व किसान नेता डॉ. रतनलाल जी जाट का निधन हो जाना अत्यंत दु:खद समाचार है |
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें |
मेरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ है |
ॐ शान्ति @hanumanbeniwal
राजस्थान में अंता विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने जनता की आवाज को ध्यान में रखते हुए निर्दलीय उम्मीदवार श्री नरेश मीणा को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है।
यह चुनाव सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि अंता की अस्मिता और स्वाभिमान का चुनाव है।
अंता विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि बदलाव की इस मुहिम में,अंता के सम्मान तथा अंता के विकास के लिए नरेश मीणा को वोट करें!
#अंता_विधानसभा #RLP #NareshMeena
राजस्थान में अंता विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने जनता की आवाज को ध्यान में रखते हुए निर्दलीय उम्मीदवार श्री नरेश मीणा को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है।
यह चुनाव सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि अंता की अस्मिता और स्वाभिमान का चुनाव है।
अंता विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि बदलाव की इस मुहिम में,अंता के सम्मान तथा अंता के विकास के लिए नरेश मीणा को वोट करें!
#अंता_विधानसभा #RLP #NareshMeena
जयपुर में एक डंपर द्वारा हुई दुर्घटना की खबर अत्यंत हृदयविदारक है निर्दोष लोगों की असमय मृत्यु और अनेक के घायल होने का समाचार पूरे प्रदेश को झकझोर देने वाला है।भगवान दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति दे घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
मानवता को सत्य, संयम, सेवा, जीव-दया, नशामुक्त जीवन और पर्यावरण संरक्षण का मार्ग दिखाने वाले परम आराध्य, प्रात: स्मरणीय श्री सिद्धेश्वर जसनाथ जी महाराज के 544 वें अवतरण दिवस की सभी श्रद्धालुओं को मंगलकामनाएं |
जसनाथ जी महाराज की कृपा हम सभी पर सदा बनी रहे । @hanumanbeniwal
भाई राहुल घौसल्या अब हमारे बीच नहीं रहे। कज़ाकिस्तान से लौटने के बाद SMS अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, परंतु जीवन की जंग वे हार गए।मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवारजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
स्वच्छ, सरल और समर्पित नारे के साथ स्थापित राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी परिवार के सभी सदस्यों व प्रदेशवासियों को बधाई |
#RLP_Foundation_Day@hanumanbeniwal@RLPINDIAorg
कल दिनांक 08 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे कुचामन में दिवंगत उद्यमी रमेश रुलानिया के परिजनों को न्याय दिलवाने के लिए चल रहे धरने में भाग लूंगा | राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी परिवार के सदस्यों से आह्वान है कि कल अधिक से अधिक संख्या में कुचामन पहुंचे | सरकार को संवेदनशील होकर पीड़ित परिवार की सभी मांगों पर सहमति व्यक्त करनी चाहिए |
@RajCMO@PoliceRajasthan@hanumanbeniwal
राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष,बीकानेर से पूर्व सांसद व किसान नेता श्री रामेश्वर जी डूडी का निधन हो जाना अत्यंत दुःखद व पीड़ादायक है | हमेशा परिवारिक सदस्य की तरह स्नेह रखने वाले रामेश्वर जी डूडी का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है | श्री रामेश्वर जी डूडी जब नेता प्रतिपक्ष थे ,तब मैं उनके साथ विधायक रहा,उन्होंने सदन में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई और अपने दायित्व को भी पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया |
मैं परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि वो उनकी दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें,मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है | @hanumanbeniwal
उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार व सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज तथा किसान पुत्र श्री बी सुदर्शन जी रेड्डी के साथ दिल्ली में मतदान दिवस से पूर्व शिष्टाचार मुलाकात से जुड़े छाया चित्र | इस उपराष्ट्रपति चुनाव में मेरा समर्थन श्री बी सुदर्शन जी रेड्डी को है |
#VicePresidentialElection2025
@RLPINDIAorg@hanumanbeniwal
विगत दिनों झालावाड़ जिले में हुई स्कूल त्रासदी के कारण दिवंगत हुए मासूम बच्चों के परिजनों को न्याय दिलवाने की कड़ी में पीड़ित परिवारों को आर्थिक पैकेज दिलवाने सहित अन्य मांगों को लेकर आज झालावाड़ जिले के खंडिया में स्थित भीलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित हो रही न्याय महापंचायत में मुझे भी संसद में मेरे साथी व छोटे भाई श्री राजकुमार रोत तथा आयोजकों ने आमंत्रित किया था,चूंकि आज मेरे नागौर स्थित आवास पर स्थापित गणपति के विसर्जन का कार्यक्रम है इस कारण मैं झालावाड़ के इस कार्यक्रम में उपस्थिति नहीं दे सका लेकिन जनहित से जुड़े मुद्दों को लड़ी जा रही लड़ाई में आगामी दिनों में ऐसे कार्यक्रमों में मैं भी राजकुमार जी रोत के साथ किसी कार्यक्रम में उपस्थिति दूंगा | हमने झालावाड़ स्कूल त्रासदी के मामले को सदन में भी उठाया था और इस मामले को लेकर न्याय की लड़ाई में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी दिवंगत हुए मासूम बच्चों के परिजनों व घायल बच्चों के परिजनों के साथ खड़ी है |
@roat_mla@RLPINDIAorg@hanumanbeniwal