चौधरी अभय सिंह चौटाला ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष शीश नवाया और संत-महात्माओं का आशीर्वाद लिया।
इस पावन अवसर पर उन्होंने कहा कि गुरुओं की शिक्षाएं हमें सेवा, सिमरन, त्याग, प्रेम, आपसी भाईचारे और मानवता के कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
@ITCellINLD
20 दिसंबर को तेजा खेड़ा में स्व. ओम प्रकाश चौटाला जी की प्रतिमा का होगा अनावरण।
चौधरी अभय सिंह चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और चौधरी ओम प्रकाश चौटाला जी के विचारों में विश्वास रखने वाले लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया।
प्रो. सम्पत सिंह ने कहा कि मंडलायुक्त और प्रधान महालेखाकार की जांच रिपोर्ट में विश्वविद्यालय प्रशासन से जुड़ी कई गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
@ITCellINLD@OfficialINLD
"हरियाणा में तीन बड़े झूठे नेता हैं, जिनकी बातों पर मैं ज्यादा गौर नहीं करता बीजेपी में रामकुमार गौतम, कांग्रेस में जेपी, और जजपा में दिग्विजय, इनकी बातों में कोई दम नहीं होता!"
- रानियाँ विधायक अर्जुन सिंह चौटाला
रानियां से विधायक अर्जुन सिंह चौटाला ने कैथल में आयोजित युवा सम्मेलन में युवाओं के जोश, उत्साह और एकजुटता को लेकर अपनी बात की। उन्होंने कहा कि युवाओं की उमंग और एकजुटता इस बात का संकेत है कि प्रदेश का युवा अपने हक, रोजगार और बेहतर भविष्य के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ने को तैयार है।
हरियाणा में आयोजित युवा सम्मेलनों को लेकर रानियां से विधायक अर्जुन सिंह चौटाला ने कहा कि हिसार, फतेहाबाद एवं सिरसा में आयोजित युवा सम्मेलनों में युवाओं का जोश, जुनून और बदलाव की जो ललक है।
यह युवाओं की भागीदारी प्रदेश के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर उनकी सक्रियता का संकेत है।
हरियाणा में बिजली निजीकरण के मुद्दे पर इंडियन नेशनल लोकदल की कानूनी और राजनीतिक लड़ाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में प्रो. सम्पत सिंह आज हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) के फैसले के खिलाफ विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण में दायर अपनी याचिका की सुनवाई के लिए दिल्ली पहुंचे।
अर्जुन सिंह चौटाला ने कहा कि युवाओं की एकजुटता, उनके विचार और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष का जज़्बा इस बात का संकेत है कि हरियाणा का युवा अब अपने भविष्य से जुड़े फैसलों में अपनी भागीदारी चाहता है।
तीन जिलों में युवा सम्मेलनों में जोश!
अर्जुन सिंह चौटाला ने कहा धन्यवाद