Indian News Room एक हिंदी न्यूज वेबसाइट है यहाँ हम आपको ताजा समाचार, राजनीति, दैनिक राशिफल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, बॉलीवुड और खेल जगत से जुडी तमाम जानकारी देते है।
शिवसेना (उद्धव गुट) नेता संजय राउत ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
संजय राउत ने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने कई बदलाव देखे हैं, लेकिन अब जनता सरकार से यह जानना चाहती है कि इन वर्षों की वास्तविक उपलब्धियां क्या रहीं।
सीएम योगी ने कहा, "आज राम भक्ति की बात वे लोग भी कर रहे हैं, जिन पर कभी राम भक्तों पर गोलियां चलाने के आरोप लगे थे। अब उन्हें साधु-संतों का सम्मान भी याद आ रहा है। शायद उन्हें एहसास हो गया है कि अगर राम भक्ति से भटक गए, तो जनता उन्हें हमेशा के लिए भटका सकती है।"
अशोक गहलोत ने दावा किया है कि यदि वर्ष 2022 में उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश नहीं रची गई होती, तो वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते थे। उनका कहना है कि उस समय हुए घटनाक्रमों ने उनकी छवि और दावेदारी को प्रभावित किया।
“उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो,
न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए…”
मशहूर उर्दू शायर, आधुनिक ग़ज़ल के उस्ताद और पद्मश्री से सम्मानित बशीर बद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। भोपाल में लंबी बीमारी के बाद उन्होंने आखिरी सांस ली।
#BashirBadr#RIP#UrduShayari#Ghazal
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
देशभर में सभी मुस्लिम लोग ईद-उल-अज़हा का त्योहार उत्साह और श्रद्धा के साथ मना रहे हैं।
#PMModi#EidUlAdha#Bakrid#IndiaSpeaks#IndianNewsRoom
Kareena Kapoor Khan का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनते हैं, तो उन्हें देश वैसी ही मुश्किल हालत में मिलेगा जैसी आजादी के समय नेहरू को मिली थी।
इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
NEET पेपर लीक विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब CBSE रिजल्ट और डिजिटल मूल्यांकन को लेकर नया विवाद शुरू हो गया, नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि CBSE परीक्षा परिणाम में भारी गड़बड़ी हुई है, जिससे लाखों छात्र और उनके परिवार परेशान हैं।
Vaibhav Sooryavanshi ने IPL एलिमिनेटर में ऐसा तूफान मचाया कि हर कोई उनका दीवाना हो गया।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन ठोक दिए। उनकी विस्फोटक बल्लेबाज़ी ने मैच का पूरा माहौल बदल दिया और फैंस को एक यादगार पारी देखने को मिली।
#VaibhavSooryavanshi
तमिलनाडु की राजनीति में एक मुलाकात ने अचानक सियासी चर्चाओं का तापमान बढ़ा दिया है।
सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री Vijay ने प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
#ThalapathyVijay#PMModi#TamilNadu#Politics
वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन बनाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हालांकि वह महज 3 रन से शतक से चूक गए, लेकिन मैच के बाद उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एलिमिनेटर मैच जीतने और प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद Vaibhav Sooryavanshi ने बेहद शांत और मैच्योर बयान दिया।
उन्होंने कहा कि आउट होने के बाद ही उन्हें एहसास हुआ कि शतक छूट गया है, क्योंकि उस समय उनका पूरा फोकस सिर्फ टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा योगदान देने पर था।
#vaibhav
उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से सावधानी बरतने और गर्मी से बचने की अपील की।
लेकिन इस पोस्ट पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तंज कसते हुए कहा कि लोग गर्मी से तो किसी तरह बच जाएंगे लेकिन महंगाई की “आग” से कैसे बचें।
भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से सावधानी बरतने और एक-दूसरे की मदद करने की अपील की है।
देश और दुनिया से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें @indian_news_room के साथ।
#PMModi#Heatwave#StayHydrated#SummerCare#IndiaWeather
Akhilesh Yadav ने उत्तर प्रदेश सरकार पर बिजली संकट, कानून व्यवस्था और एनकाउंटर को लेकर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं, कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं और फर्जी एनकाउंटर जैसे मुद्दों पर सरकार जवाब देने से बच रही है।
हरियाणा के DGP अजय सिंघल ने पहली बार पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल, दुष्यंत चौटाला ने आरोप लगाया था कि DGP ने उनका फोन नंबर ब्लॉक कर दिया था। अब इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए अजय सिंघल ने कहा कि यह काफी पुराना मामला है।
दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में पिछले एक महीने से गहराए जल संकट ने हजारों लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। करीब 5,000 निवासी पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी जुटाने में कठिनाई हो रही है।
आज गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जा रहा है।
मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। हिंदू धर्म में गंगा को सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि मोक्ष, आस्था और जीवनदायिनी शक्ति का प्रतीक माना जाता है।
आप सभी को गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं। 🚩
#GangaDussehra
यूपी में बिजली कटौती को लेकर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर का एक व्यंग्यात्मक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा —
“अगर आपके घर में बिजली नहीं है, तो दुखी मत होइए… ये सोचकर दिल को तसल्ली दीजिए कि अब्दुल के घर में भी अंधेरा होगा।”
सच्चा लीडर वही होता है जो मुश्किल वक्त में अपने लोगों के साथ खड़ा रहे।
ITBP के कमांडेंट गौरव प्रसाद ने ऐसी ही मिसाल पेश की है। कानपुर के एक निजी अस्पताल में कथित गलत इंजेक्शन के बाद ITBP जवान राकेश सिंह की मां का हाथ काटना पड़ा, जिसके बाद परिवार पूरी तरह टूट गया।
बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर अपने मददगार अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक उन्होंने जम्मू-कश्मीर के एक सरकारी स्कूल के विकास के लिए 1 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।
बताया जा रहा है कि इस मदद से स्कूल में कई जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाया गया है।
#Akshay