अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी कर साइबर ठगी किए गए ₹12 लाख 44 हजार 770/- @gondapolice द्वारा पीड़ित को वापस कराए गए।
साइबर अपराधियों द्वारा आईपीओ एवं शेयर मार्केट में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर मोबाइल पर फर्जी इन्वेस्टमेंट ऐप का लिंक भेजा गया और लिंक पर क्लिक करवाकर पीड़ित को व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ने के बाद फर्जी लाभ का भरोसा दिलाकर अलग-अलग किश्तों में धनराशि निवेश करायी गयी।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
#SPGonda श्री विनीत जायसवाल द्वारा श्रावण सोमवार के दृष्टिगत देर रात्रि थाना नवाबगंज क्षेत्र (गोण्डा-अयोध्या सीमा) का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुगम यात्रा हेतु ट्रैफिक डायवर्जन व यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
श्रेष्ठ प्रबंधन, सशक्त पुलिस
@gondapolice की रिजर्व पुलिस लाइन को उत्कृष्ट प्रशासनिक व्यवस्था, गुणवत्ता प्रबंधन, प्रशिक्षण प्रणाली, अनुशासित कार्य संस्कृति एवं संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन हेतु प्रतिष्ठित ISO 9001:2015 प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।
पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण को पुलिस अधीक्षक, गोंडा श्री विनीत जायसवाल द्वारा उक्त प्रमाण पत्र भेंट किया गया।
यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश पुलिस की आधुनिक कार्यप्रणाली, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, बेहतर प्रबंधन व्यवस्था एवं पुलिसकर्मियों के कल्याण के प्रति हमारी सतत प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
#PoliceWelfare
#PoliceFamily
#ISO9001
#SPGonda श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने वाले पुलिस कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर सहायक पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक दवाच्याँ द्वारा पुलिस लाइन सभागार में उन्हें फूलमाला पहनाकर, अंग वस्त्र, छाता व धार्मिक पुस्तकें भेंटकर विदाई दी गई-
#विदाई_समारोह
#SDM_कर्नलगंज सुश्री नेहा मिश्रा व #CO_कर्नलगंज श्री अभिषेक दवाच्या द्वारा शारदीय नवरात्र एवं शुक्रवार की नमाज के दृष्टिगत थाना कर्नलगंज क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का जायजा लिया गया।इस दौरान पंडालों का निरीक्षण कर त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए
जनपद गोण्डा के थाना कौड़िया पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश गोली लगने से घायल/गिरफ्तार कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर,जिंदा/खोखा कारतूस 315 बोर,एक अदद चाकू व एक मोटरसाइकिल(पैशन प्रो) बरामद :-
"तुम तनाव मत लेना मैंने पैसे व गहने अपनी मां को दे दिए हैं तथा उन गहनों को वह किसी दुकान से बदलवा लेंगे।"
गोंडा पुलिस ने कुछ इस तरह फर्जी चोरी की सूचना का किया खुलासा...वजीरगंज की सुग़राबानो का पति रमजान अली से बातचीत का ऑडियो वायरल...👇👇
@IPSVineet@gondapolice@dgpup
#SPGonda के निर्देशन में #सीओ_करनैलगंज श्री अभिषेक दवाच्या द्वारा बारावफात त्यौहार के दृष्टिगत थाना कटरा बाजार क्षेत्रांतर्गत भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान आमजनमानस को सुरक्षा का विश्वास दिलाते हुए सौहार्द एवं शांति का संदेश दिया गया।
#UPPolice
#SPGonda के निर्देशन में थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र पर चोरी करने वाला आरोपी अभियुक्त राजकुमार कश्यप उर्फ अन्नू पुत्र रामप्यारे कश्यप को किया गया गिरफ्तार,
अभियुक्त के कब्जे से ₹1,19,000/- नगद बरामद
#UPPolice#GondaPolice