आज सूरजपुर स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में जनपद गौतमबुद्धनगर के प्रभारी मंत्री माननीय श्री @BrijeshSinghBJP जी की अध्यक्षता में आयोजित "कोर कमेटी बैठक" में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ।
बैठक में गौतमबुद्धनगर के लोकप्रिय सांसद @dr_maheshsharma जी, जेवर विधायक श्री @DhirendraGBN जी, विधान परिषद सदस्य श्री @bhati_narendra1 जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अमित चौधरी जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री @iabhishek4bjp जी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ उपस्थित रहा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती मेघा रूपम जी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। बैठक में माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा जनअपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को और अधिक गति देने हेतु सार्थक एवं सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।
प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि विकास और जनकल्याण का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति और सुशासन के नए आयाम स्थापित करता रहे। #MLADadri
जन सेवा के साथ ही साथ धर्म एवं सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव समर्पित एवं प्रतिबद्ध रहने वाले, कुशल एवं लोकप्रिय प्रशासक, उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना करता हूं कि वे आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करें और आप यूं ही प्रखरता से उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा का नेतृत्व करते रहें।
समूचे भारतवासियों में राष्ट्रीय एवं सामाजिक चेतना जागृत करने के लिए अपना समूचा जीवन समर्पित कर देने वाले, माँ भारती के अनन्य उपासक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक परम पूज्य माधव सदाशिव गोलवलकर 'गुरुजी' की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
आज सूरजपुर वेटलैंड, गौतमबुद्ध नगर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के जनसेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @myogiadityanath जी के कुशल नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु संवर्धन के संकल्प को साकार करने हेतु आयोजित इस अभियान में प्रभारी मंत्री आदरणीय श्री @BrijeshSinghBJP जी एवं भाजपा गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री @iabhishek4bjp जी के साथ सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती मेघा रूपम जी एवं अन्य गणमान्य जन भी उपस्थित रहे। आइए, हम सभी "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित, स्वच्छ एवं समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
🌱 एक वृक्ष, अनेक जीवन।
🌱 एक पेड़ माँ के नाम, प्रकृति को प्रणाम।
#MLADadri
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत कैमराला चक्रसैनपुर, विकास खंड दादरी में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को सशक्त किया।
प्रकृति का संरक्षण केवल हमारी जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा कर्तव्य भी है। एक पौधा लगाकर हम न केवल पर्यावरण को सुरक्षित बनाते हैं, बल्कि जीवन को भी समृद्ध करते हैं।
आइए, हम सभी अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। “एक पेड़ माँ के नाम” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारी श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। #MLADadri
@narendramodi@AmitShah@NitinNabin@myogiadityanath@sunilbansalbjp@idharampalsingh@mppchaudhary@BrijeshSinghBJP@dr_maheshsharma@iabhishek4bjp@BJP4UP
🌱 माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्याः! 🌱
यह धरती हमारी माता है और हम इसके पुत्र हैं। प्रकृति ने हमें जीवन, जल, वायु और अन्न का अमूल्य उपहार दिया है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसके संरक्षण और संवर्धन में अपना योगदान दें।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आइए संकल्प लें कि—
✅ पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाएंगे।
✅ जल संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएंगे।
✅ अधिक से अधिक वृक्षारोपण करेंगे।
✅ आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और संतुलित भविष्य सुनिश्चित करेंगे।
"एक पेड़ माँ के नाम" लगाकर प्रकृति और मातृत्व दोनों के प्रति अपना सम्मान प्रकट करें। यही सच्ची श्रद्धा, यही सच्ची सेवा है।
आइए, हरियाली बढ़ाएं — पर्यावरण बचाएं, भविष्य संवारें। #MLADadri
परम पूज्य स्वामी कार्ष्णि श्री विश्वचैतन्य जी महाराज जी के श्रीचरणों में सादर प्रणाम।
आज दिल्ली पुलिस सोसाइटी, सेक्टर पाई-1, ग्रेटर नोएडा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के पावन अवसर पर पूज्य महाराज श्री का आशीर्वाद एवं सान्निध्य प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। उनके दिव्य वचनों एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन से जीवन में धर्म, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिली। ईश्वर से प्रार्थना है कि पूज्य महाराज जी का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे तथा यह पावन श्रीमद्भागवत कथा समस्त श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति एवं आध्यात्मिक उन्नति का संचार करे। #MLADadri
उत्तर प्रदेश के यशस्वी, लोकप्रिय एवं कर्मठ मुख्यमंत्री परम आदरणीय श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपके दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सुशासन, सुरक्षा, विकास और सांस्कृतिक गौरव की नई ऊँचाइयों को स्पर्श कर रहा है। प्रदेश को उत्तम कानून व्यवस्था, तीव्र गति से विकास, निवेश और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करने का आपका अथक प्रयास करोड़ों प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रभु श्रीराम एवं बाबा गोरखनाथ जी की कृपा से आप स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी रहें तथा राष्ट्र एवं समाज की सेवा में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करते रहें।
पुनः जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। #MLADadri
उत्तर प्रदेश को विकास, सुशासन एवं सांस्कृतिक गौरव की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले यशस्वी एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री, परम श्रद्धेय आदरणीय श्री @myogiadityanath जी महाराज जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
राधा रानी आपको यश दे,एवं दीर्घायु प्रदान करे ।
@CMOfficeUP
महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन नगरी गोरखपुर में आज ₹208 करोड़ की लागत से गीडा क्षेत्र में विकसित फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स एवं EWS-LIG आवासीय परिसर सहित 71 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सहभाग करूंगा।
इस अवसर पर औद्योगिक भूखंड एवं आवास के आवंटन पत्र वितरित किए जाएंगे। साथ ही, NIELIT कौशल केंद्र से प्रशिक्षित युवा साथियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
ये परियोजनाएं हजारों युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेंगी और 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश' के संकल्प को नई गति देंगी।