सचिव-राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी। कांग्रेस प्रभारी-विधानसभा क्षेत्र #लक्ष्मणगढ़ व #फतेहपुर । जिला उपाध्यक्ष ज़िला कांग्रेस कमेटी #नागौर।Ex Add. PP ।
आज नागौर जिला कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) द्वारा आयोजित प्रथम कार्यकारिणी बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण हेतु आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ।
कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जायल की पूर्व विधायक एवं राजस्थान सरकार की पूर्व मंत्री श्रीमती मंजू मेघवाल जी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भाई हनुमान बांगड़ा जी, जिला कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के अध्यक्ष भाई मोती खान शेरानी जी, युवा नेता तेजपाल मिर्धा जी सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में बढ़ती महंगाई, NEET पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों और सांप्रदायिक माहौल पैदा करने वाली ताकतों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी मजबूती से जनता की आवाज उठा रही है और हमेशा यूंही जनता के साथ खड़ी रहेगी।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करते हुए 45 हजार से अधिक पदाधिकारियों की टीम तैयार करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। हम सभी मिलकर कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे और 2028 में राजस्थान में पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने के संकल्प को साकार करेंगे।
कार्यक्रम को श्रीमती मंजू मेघवाल जी, हनुमान बांगड़ा जी व मोती खान शेरानी जी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित सभी कांग्रेस जनों को एकजुट होकर पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
शानदार आयोजन के लिए भाई मोती खान शेरानी जी एवं उनकी पूरी टीम का हार्दिक आभार एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
@kharge@RahulGandhi@kcvenugopalmp@priyankagandhi@ShayarImran@Sukhjinder_INC@ashokgehlot51@SachinPilot@GovindDotasra@TikaRamJullyINC@INCIndia@INCRajasthan@INCMinority@MLA_jayal@HanumanBangra_
राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर श्री नीरज डांगी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके सफल, गौरवपूर्ण व जनहित के प्रति समर्पित संसदीय कार्यकाल की कामना करता हूँ।
@NeerajDangiINC
श्री नीरज डांगी जी को राजस्थान से कांग्रेस आलाकमान द्वारा एक बार फिर से राज्यसभा प्रत्याशी घोषित करने पर बहुत-बहुत बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं
@NeerajDangiINC
देश के प्रथम प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि एवं नमन ।
📍 जिला कांग्रेस कार्यालय, नागौर
@INCRajasthan@GovindDotasra@HanumanBangra_
22 लाख छात्रों की मेहनत और सपनों को पेपर लीक माफियाओं ने बेरहमी से कुचल दिया। NEET-2026 पेपर लीक के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी, नागौर द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। @RahulGandhi@GovindDotasra@INCIndia@INCSandesh
ये BJP नेता दिनेश बिंवाल है 👇
BJP नेता दिनश पेपर लीक माफिया है, जो परीक्षाओं की धांधली में शामिल रहा है।
दिनेश ने पहले 30 लाख में NEET 2026 का पेपर खरीदा, फिर इसे कई लोगों को लाखों रुपए में बेच दिया और साथ ही सोशल मीडिया के कई ग्रुपों में फॉरवर्ड किया।
पेपर लीक माफिया दिनेश बिंवाल ने BJP के संरक्षण में भयंकर फर्जीवाड़ा कर देश के लाखों बच्चों के भविष्य को गर्त में धकेल दिया।
ये पहला मामला नहीं है- BJP सरकार में पेपर लीक माफिया ऐसी धांधली कर लाखों परिवारों की जिंदगी तबाह कर चुके हैं।
साफ है: पेपर लीक माफियाओं की साझेदार - BJP सरकार
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री, जननायक, परम श्रद्धेय श्री अशोक गहलोत जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन एवं उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
@ashokgehlot51@INCRajasthan
राजस्थान में भाजपा सरकार के आने के बाद से शिक्षा व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है। हालत यह है कि शिक्षा मंत्री को खुद शिक्षा से कोई सरोकार या समझ नहीं दिखती, और इसका खामियाजा सीधे छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।
सरकार की लापरवाही और उदासीनता साफ नजर आती है। न तो शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की कोई ठोस कोशिश दिखती है, न ही भविष्य की पीढ़ी को लेकर कोई गंभीरता।
मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री दोनों ही मानो आंख मूंदकर बैठे हैं, जबकि प्रदेश का शिक्षा तंत्र धीरे-धीरे बर्बादी की ओर जा रहा है। अब भी समय है, जागिए, जिम्मेदारी समझिए और शिक्षा को प्राथमिकता दीजिए, वरना इतिहास इस लापरवाही को कभी माफ नहीं करेगा।
महाभारत काल से अहिछत्रपुर नगरी के नाम से विख्यात, राजस्थान के सम्रद्ध राजनीतिक इतिहास की धरोहर आखातीज के दिन बसें #नागौर के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं....।
#nagaur
भारतीय संविधान के शिल्पकार 'भारत रत्न' बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धेय नमन।
बाबा साहेब का आदर्श जीवन और देश के प्रति समर्पण भाव राष्ट्रीय चेतना के स्तंभ हैं जो युगों-युगों तक भावी पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेंगी।
अपने गौरवशाली इतिहास से सुशोभित वीर-वीरांगनाओं की पावन धरा राजस्थान के स्थापना दिवस की आप समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यहां की सांस्कृतिक विरासत, स्थापत्य कला एवं वीर गाथाएं विश्व पटल पर प्रदेश को गौरवान्वित करती रहेंगी।
आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के पवित्र पर्व ईद-उल-फितर की आप सभी को दिली मुबारकबाद।
यह पवित्र त्योहार सभी के जीवन में खुशियाँ, अमन-चैन और हर घर में समृद्धि का उजाला लेकर आए।
ईद मुबारक
राजस्थान की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक अखंड सौभाग्य, सुख, समृद्धि के पारंपरिक लोकपर्व गणगौर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मां गौरी और भगवान शिव का आशीर्वाद सभी के जीवन में बना रहे, आपकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण हो।
राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह जी डोटासरा दिनाँक 11/3/2026 वार बुधवार समय सुबह 10:30 बजे नागौर कांग्रेस कार्यालय पधारेंगे!!
इस अवसर पर आप सभी कांग्रेसजनों से विशेष निवेदन है कि आप अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनावें !
आज राजस्थान विधानसभा में पेश किया गया बजट न सिर्फ निराशाजनक है बल्कि प्रदेश की जनता में भविष्य को लेकर चिंताएं पैदा करने वाला है।
भाजपा सरकार के बजट में कोई घोषणा ऐसी नहीं है जिसे व्यापक जनहित में कहा जा सके। समाज का हर वर्ग इस बजट को देखकर हताश होगा।